logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#PatnaPolice की कार्रवाई: पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद। सूचना प्राप्त हुई कि #फतुहा थानांतर्गत एक अंतरजिला अपराधी गिरोह द्वारा भारी मात्रा में कारतूसों की सप्लाई की जा रही है तथा अवैध हथियारों की डील होने वाली है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सूचना के आधार पर बताए गए स्थल पर पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान कारतूसों की खरीद-फरोख्त के लिए मौजूद अपराधियों द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने (पकड़ने) की कोशिश की गई, किन्तु अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा पूर्ण सतर्कता बरतते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को सुरक्षित हिरासत में लेकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।घटनास्थल से लगभग 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस एवं अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं

5 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

#PatnaPolice की कार्रवाई: पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद। सूचना प्राप्त हुई कि #फतुहा थानांतर्गत एक अंतरजिला अपराधी गिरोह द्वारा भारी मात्रा में कारतूसों की सप्लाई की जा रही है तथा अवैध हथियारों की डील होने वाली है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सूचना के आधार पर बताए गए स्थल पर पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान कारतूसों की खरीद-फरोख्त के लिए मौजूद अपराधियों द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने (पकड़ने) की कोशिश की गई, किन्तु अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा पूर्ण सतर्कता बरतते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को सुरक्षित हिरासत में लेकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।घटनास्थल से लगभग 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस एवं अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं

More news from बिहार and nearby areas
  • गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    1
    गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी  ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें।
मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।
गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा।
वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टोल से एक मास्केट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    1
    बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टोल से एक मास्केट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    26 min ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    45 min ago
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया।
मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त
मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.