दिव्यांग बुजुर्ग की झोपड़ी जलकर खाक, बकरी समेत गृहस्थी स्वाहा, कंपिल में आग का तांडव — 🔥 कंपिल (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में आग की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक की झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे पूरी गृहस्थी और एक बकरी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव नुनेरा निवासी दिव्यांग बुजुर्ग सुरेश कश्यप अपनी पत्नी सुनीता के साथ झोपड़ी में रहते हैं। सोमवार दोपहर जब दंपति बकरी के लिए चारा लेने खेत गए हुए थे, तभी अज्ञात कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक दंपति मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। झोपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान और बंधी हुई बकरी आग की भेंट चढ़ गई। अपने आशियाने को राख में तब्दील देखकर दंपति बिलख पड़े। गौरतलब है कि इससे मात्र दो दिन पहले भी उनके घर के बाहर रखी झोपड़ी में आग लग चुकी थी, जिसमें करीब एक लाख रुपये का अनाज, भूसा व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। लगातार दूसरी घटना के बाद पीड़ित ने रंजिश के तहत आगजनी का आरोप लगाया है और पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में एक और आगजनी की घटना सामने आई। गांव खेमपुरा निवासी रामसिंह की झोपड़ी में रविवार शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई। इस आग की चपेट में आकर झोपड़ी में भरा भूसा और पास में रखे रामनाथ, भूरे, रामसिंह व सियाराम के उपलों के ढेर भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दिव्यांग बुजुर्ग की झोपड़ी जलकर खाक, बकरी समेत गृहस्थी स्वाहा, कंपिल में आग का तांडव — 🔥 कंपिल (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में आग की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक की झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे पूरी गृहस्थी और एक बकरी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव नुनेरा निवासी दिव्यांग बुजुर्ग सुरेश कश्यप अपनी पत्नी सुनीता के साथ झोपड़ी में रहते हैं। सोमवार दोपहर जब दंपति बकरी के लिए चारा लेने खेत गए हुए थे, तभी अज्ञात
कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक दंपति मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। झोपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान और बंधी हुई बकरी आग की भेंट चढ़ गई। अपने आशियाने को राख में तब्दील देखकर दंपति बिलख पड़े। गौरतलब है कि इससे मात्र दो दिन पहले भी उनके घर के बाहर रखी झोपड़ी में आग लग चुकी थी, जिसमें करीब एक लाख रुपये का अनाज, भूसा व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। लगातार दूसरी घटना के बाद पीड़ित ने रंजिश के तहत आगजनी का आरोप लगाया है
और पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में एक और आगजनी की घटना सामने आई। गांव खेमपुरा निवासी रामसिंह की झोपड़ी में रविवार शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई। इस आग की चपेट में आकर झोपड़ी में भरा भूसा और पास में रखे रामनाथ, भूरे, रामसिंह व सियाराम के उपलों के ढेर भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
- कंपिल में आग का तांडव — 🔥 कंपिल (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में आग की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना में दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक की झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे पूरी गृहस्थी और एक बकरी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव नुनेरा निवासी दिव्यांग बुजुर्ग सुरेश कश्यप अपनी पत्नी सुनीता के साथ झोपड़ी में रहते हैं। सोमवार दोपहर जब दंपति बकरी के लिए चारा लेने खेत गए हुए थे, तभी अज्ञात कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक दंपति मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। झोपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान और बंधी हुई बकरी आग की भेंट चढ़ गई। अपने आशियाने को राख में तब्दील देखकर दंपति बिलख पड़े। गौरतलब है कि इससे मात्र दो दिन पहले भी उनके घर के बाहर रखी झोपड़ी में आग लग चुकी थी, जिसमें करीब एक लाख रुपये का अनाज, भूसा व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। लगातार दूसरी घटना के बाद पीड़ित ने रंजिश के तहत आगजनी का आरोप लगाया है और पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में एक और आगजनी की घटना सामने आई। गांव खेमपुरा निवासी रामसिंह की झोपड़ी में रविवार शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई। इस आग की चपेट में आकर झोपड़ी में भरा भूसा और पास में रखे रामनाथ, भूरे, रामसिंह व सियाराम के उपलों के ढेर भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।3
- कस्बा अमृतपुर की एक प्रमुख सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई, जब सोमवार को सड़क पर भरे गंदे पानी और गहरे गड्ढों के चलते एक कार फंस गई। यह सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि इसके ऊपर ही नाले का पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। बताया गया कि करीब 700 मीटर लंबा यह मार्ग अमृतपुर-बदायूं रोड से मंत्री जी के आवास तक जाता है। सड़क के दोनों ओर घनी आबादी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण को लेकर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया द्वारा भी पहल की गई, लेकिन विभागीय उलझनों के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुछ लोग इसे मंडी समिति के अंतर्गत बताते हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इसका निर्माण कराया जा सकता है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा भी इस सड़क का संज्ञान लिया जा चुका है, बावजूद इसके अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौके पर कस्बावासी प्रशांत अग्निहोत्री, विकास पटवा, तानु सक्सेना, गौरव सहित कई लोग मौजूद रहे और जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।3
- झांसी उत्तर प्रदेश में सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ौसी किरायेदार की पिटाई कर रहा था मकान मालकिन ने अपनी गुंडागर्दी का वीडि1
- *कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का तूफानी दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत कमालगंज | 13 अप्रैल 2026** फर्रुखाबाद। अजय राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फर्रुखाबाद पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं1
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग आपसी विवाद में जमकर चले ईट पत्थर व लाठी डंडे ठेली लगाने को लेकर जमकर हुआ विवाद युवक ने चलाए ईट पत्थर दूसरे पक्ष ने युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर किया लहू लुहान चौकी कादरी गेट के पास मारपीट से मची अफरा तफरी मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल थाना कादरीगेट का मामला1
- फर्रुखाबाद। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बा अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मुकेश राजपूत द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई से की गई। इसके पश्चात उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने भी पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर करीब एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोगों ने धूपबत्ती और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अमृतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और बाबा साहब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सहभागिता के लिये सभी क्षेत्र वासियों से अम्बेडकर पार्क मे आने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी,पूर्व उपाध्यक्ष आलोक बाजपेई,मण्डल महामंत्री विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू, मण्डल मंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह,संदीप तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी रक्षपाल कुशवाह, अनुभव चित्रांश,बूथ अध्यक्ष जय पाल कुशवाहा, सुशील सजक,राजेश नरेश,सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित रहे।4