logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में निवाली महाविद्यालय रहा विजेता* *कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में निवाली महाविद्यालय रहा विजेता* निवाली (बडवानी) 11 मार्च बुधवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में पद्मश्री स्वर्गीय कान्ता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय, निवाली के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामाधर पिपलादिया ओर प्रो. अनारसिंह किराड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना का विकास करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था। निवाली महाविद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और फाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. तावड़े ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के कर्मचारी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा व्यक्त की। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ . पी. सी. किराड़े ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के कर्मचारी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहे।

3 hrs ago
user_Sunil Soni
Sunil Soni
Niwali, Barwani•
3 hrs ago
f9b94c30-4833-48bf-a861-a2e7b15b011c

*कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में निवाली महाविद्यालय रहा विजेता* *कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में निवाली महाविद्यालय रहा विजेता* निवाली (बडवानी) 11 मार्च बुधवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में पद्मश्री स्वर्गीय कान्ता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय, निवाली के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामाधर पिपलादिया ओर प्रो. अनारसिंह किराड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना का विकास करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था। निवाली महाविद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया और फाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. तावड़े ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के कर्मचारी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा व्यक्त की। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ . पी. सी. किराड़े ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के कर्मचारी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहे।

More news from Barwani and nearby areas
  • सेंधवा से राजपुर की और जा रही कार में चलते-चलते अचानक लगी आग, कार में सवार था परिवार, कार में सवार परिवार ने कूद कर बचाई अपनी जान, राजपुर फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जला #pblive #sendhwa #rajpur #barwani #viral #pblivenews #panthbhatia
    1
    सेंधवा से राजपुर की और जा रही कार में चलते-चलते अचानक लगी आग, कार में सवार था परिवार, कार में सवार परिवार ने कूद कर बचाई अपनी जान, राजपुर फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जला
#pblive #sendhwa #rajpur #barwani #viral #pblivenews #panthbhatia
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    5 hrs ago
  • पानसेमल,निवाली एवं खेतिया स्टाफ को थाने पर ई-विवेचना व CCTNS कार्यवाही का दिया प्रशिक्षण। पानसेमल। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-विवेचना में सीसीटीएनएस पर टैबलेट के माध्यम से कार्य करने हेतु पानसेमल थाने पर प्रशिक्षण दिया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं एडिशनल SP धीरज बब्बर, SDOP आयुष अलावा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पानसेमल,निवाली और खेतिया थाने के अधिकारी-कर्मचारियों को टीओटी प्रशिक्षक सउनि मनीष सोलंकी एवं आरक्षक विनोद पाटीदार द्वारा टैबलेट के माध्यम से सीसीटीएनएस पर ई-विवेचना संबंधी कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को बताया गया कि शीघ्र ही पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन सहित निवाली एवं खेतिया के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    पानसेमल,निवाली एवं खेतिया स्टाफ को थाने पर ई-विवेचना व CCTNS कार्यवाही का दिया प्रशिक्षण।
पानसेमल। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-विवेचना में सीसीटीएनएस पर टैबलेट के माध्यम से कार्य करने हेतु पानसेमल थाने पर प्रशिक्षण दिया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं एडिशनल SP धीरज बब्बर, SDOP आयुष अलावा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पानसेमल,निवाली और खेतिया थाने के अधिकारी-कर्मचारियों को टीओटी प्रशिक्षक सउनि मनीष सोलंकी एवं आरक्षक विनोद पाटीदार द्वारा टैबलेट के माध्यम से सीसीटीएनएस पर ई-विवेचना संबंधी कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को बताया गया कि शीघ्र ही पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम में थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन  सहित निवाली एवं खेतिया के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़वानी, 11 मार्च 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​पवित्र रमजान-उल-मुबारक महीने का दूसरा चरण (अशरा) पूरा होने के साथ ही आज से तीसरा और अंतिम अशरा शुरू हो गया है। 'जहन्नुम से निजात' (नर्क से मुक्ति) के इस दौर में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की विशेष इबादत में लीन हैं और अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। ​मस्जिदों में गूंजी रूहानी तकरीरें ​शहर की प्रमुख मस्जिदों में तीसरे अशरे की शुरुआत पर विशेष तकरीरें आयोजित की गईं। जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल जब्बार नूरी, बशीरन मस्जिद में हाफिज मो. नवेद व हाफिज अरमान ने हजरत अली की शहादत और उनकी बहादुरी पर रोशनी डाली। वहीं कदीमी, उस्मानिया, सऊद, शाही और रानीपुरा मस्जिदों में उलेमाओं ने इस्लाम के भाईचारे और नेक जिंदगी जीने के सिद्धांतों का संदेश दिया। ​शब-ए-कद्र: बरकतों वाली मुकद्दस रात ​वरिष्ठ पत्रकार और बुद्धिजीवी हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी ने बताया कि इसी तीसरे अशरे में 'शब-ए-कद्र' की वह मुकद्दस रात आती है, जो हजार महीनों की इबादत से अफजल मानी गई है। यह रात जहन्नुम के अजाब से छुटकारा दिलाने वाली और बरकतों वाली होती है, जिसमें रात भर जागकर दुआएं मांगी जाती हैं। ​प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था ​रमजान के इस मुबारक महीने में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नवागत एसपी, कलेक्टर और स्थानीय पुलिस बल (SDOP व अन्य अधिकारी) शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारी असद खान ने इस मौके पर कहा कि रमजान सादगी और बुराइयों से बचने का महीना है। उन्होंने हजरत मोहम्मद साहब के बताए सच्चाई और इंसानियत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ​समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद ​तीसरे अशरे की शुरुआत पर डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी, शायर आरिफ अहमद शेख इकरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (AIJ) विक्रम सेन और अब्दुल रजाक तिगाले सहित गणमान्य नागरिकों ने समाजजनों को मुबारकबाद पेश की है।
    4
    बड़वानी, 11 मार्च 2026 
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)
​पवित्र रमजान-उल-मुबारक महीने का दूसरा चरण (अशरा) पूरा होने के साथ ही आज से तीसरा और अंतिम अशरा शुरू हो गया है। 'जहन्नुम से निजात' (नर्क से मुक्ति) के इस दौर में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की विशेष इबादत में लीन हैं और अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं।
​मस्जिदों में गूंजी रूहानी तकरीरें
​शहर की प्रमुख मस्जिदों में तीसरे अशरे की शुरुआत पर विशेष तकरीरें आयोजित की गईं। जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल जब्बार नूरी, बशीरन मस्जिद में हाफिज मो. नवेद व हाफिज अरमान ने हजरत अली की शहादत और उनकी बहादुरी पर रोशनी डाली। वहीं कदीमी, उस्मानिया, सऊद, शाही और रानीपुरा मस्जिदों में उलेमाओं ने इस्लाम के भाईचारे और नेक जिंदगी जीने के सिद्धांतों का संदेश दिया।
​शब-ए-कद्र: बरकतों वाली मुकद्दस रात
​वरिष्ठ पत्रकार और बुद्धिजीवी हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी ने बताया कि इसी तीसरे अशरे में 'शब-ए-कद्र' की वह मुकद्दस रात आती है, जो हजार महीनों की इबादत से अफजल मानी गई है। यह रात जहन्नुम के अजाब से छुटकारा दिलाने वाली और बरकतों वाली होती है, जिसमें रात भर जागकर दुआएं मांगी जाती हैं।
​प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
​रमजान के इस मुबारक महीने में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नवागत एसपी, कलेक्टर और स्थानीय पुलिस बल (SDOP व अन्य अधिकारी) शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारी असद खान ने इस मौके पर कहा कि रमजान सादगी और बुराइयों से बचने का महीना है। उन्होंने हजरत मोहम्मद साहब के बताए सच्चाई और इंसानियत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
​समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद
​तीसरे अशरे की शुरुआत पर डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी, शायर आरिफ अहमद शेख इकरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (AIJ) विक्रम सेन और अब्दुल रजाक तिगाले सहित गणमान्य नागरिकों ने समाजजनों को मुबारकबाद पेश की है।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • बड़वानी।जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 03 स्थित बृजविहार कॉलोनी और श्रीराम नगर के रहवासियों ने कॉलोनी में बढ़ रही बाइक रेसिंग, तेज आवाज में साउंड निकालने और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने की शिकायत को लेकर पुलिस थाना बड़वानी में आवेदन दिया है। एडवोकेट जगदीश यादव और रहवासियों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से कुछ असामाजिक तत्व कॉलोनी में मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ाते हुए रेसिंग करते हैं, गाड़ियों से तेज आवाज में साउंड निकालते हैं और लगातार हार्न बजाते हुए निकलते हैं। कॉलोनी में बच्चे खेलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिससे रहवासियों में डर और आक्रोश है। इसके अलावा कुछ लोग कॉलोनी के सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर सिगरेट आदि का नशा भी करते हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। रहवासियों ने पुलिस से कॉलोनी में वाहन रेसिंग और तेज आवाज में साउंड करने पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में राहुल, सुनीता चौहान, अनिता यादव, प्रवीण भावकार, एल.सी. कुमावत, गायत्री यादव, अक्षय सातव और श्रद्धा भावसा सहित अन्य रहवासियों ने आवेदन दिया है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    बड़वानी।जिला मुख्यालय पर
वार्ड क्रमांक 03 स्थित बृजविहार कॉलोनी और श्रीराम नगर के रहवासियों ने कॉलोनी में बढ़ रही बाइक रेसिंग, तेज आवाज में साउंड निकालने और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने की शिकायत को लेकर पुलिस थाना बड़वानी में आवेदन दिया है।
एडवोकेट जगदीश यादव और रहवासियों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से कुछ असामाजिक तत्व कॉलोनी में मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ाते हुए रेसिंग करते हैं, गाड़ियों से तेज आवाज में साउंड निकालते हैं और लगातार हार्न बजाते हुए निकलते हैं। कॉलोनी में बच्चे खेलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिससे रहवासियों में डर और आक्रोश है। इसके अलावा कुछ लोग कॉलोनी के सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर सिगरेट आदि का नशा भी करते हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है।
रहवासियों ने पुलिस से कॉलोनी में वाहन रेसिंग और तेज आवाज में साउंड करने पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में राहुल, सुनीता चौहान, अनिता यादव, प्रवीण भावकार, एल.सी. कुमावत, गायत्री यादव, अक्षय सातव और श्रद्धा भावसा सहित अन्य रहवासियों ने आवेदन दिया है।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • kachara gadi nhi aati hai
    1
    kachara gadi nhi aati hai
    user_Vijay Bhabar
    Vijay Bhabar
    बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है। सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके। वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    1
    राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है।
सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके।
वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    1
    देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम चिरमिरिया के गडियामाल में मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन। बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर कहा कि आजादी बाद वर्षों से मुलभुत सुविधाओं के नहीं होने से वे परेशान हो रहे है।सेंधवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के गडियामाल में कम से कम पचास से अधिक परिवार के कच्चे मकान में निवास करते है।शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात कहते हुए जानकारी दी कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार शिक्षित नहीं है बच्चों का भविष्य जंगल में खराब हो रहा है।गडियामाल में सड़क सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है।
    1
    ग्राम चिरमिरिया के गडियामाल में मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन।
बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर कहा कि आजादी बाद वर्षों से मुलभुत सुविधाओं के नहीं होने से वे परेशान हो रहे है।सेंधवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के गडियामाल में कम से कम पचास से अधिक परिवार के कच्चे मकान में निवास करते है।शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात कहते हुए  जानकारी दी कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार शिक्षित नहीं  है बच्चों का भविष्य जंगल में खराब हो रहा है।गडियामाल में सड़क सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.