logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट सुजानपुर त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए। *दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी* डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक* निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।

16 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago

सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट सुजानपुर त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए। *दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी* डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का

प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक* निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट सुजानपुर त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए। *दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी* डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक* निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।
    2
    सुजानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 30 किलो बेसन और चमचम मौके पर नष्ट

सुजानपुर 
त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाला 30 किलो बेसन और चमचम मिठाई मौके पर ही नष्ट की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भविष्य स्वीट्स शॉप सहित मुख्य बाजार की दुकानों में छापेमारी की। टीम ने गुलाब जामुन, बर्फी, रसगुल्ला, चटनी, टोमैटो सॉस सहित अन्य मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए उठाए।
*दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी*
डॉ. अभिषेक ठाकुर ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिठाइयों में किसी भी तरह का प्रतिबंधित और हानिकारक फूड कलर इस्तेमाल न करें। केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित मापदंडों के तहत निर्धारित कलर का ही सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*पनीर, मक्खन और दूध को लेकर भी किया जागरूक*
निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने पनीर, मक्खन, दूध और खोया जैसे डेयरी उत्पादों को लेकर भी दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी और बिना बिल वाले डेयरी उत्पाद न बेचे। दूध व पनीर ताजा और अच्छी गुणवत्ता का ही रखें। खुला और लंबे समय से रखा बासी सामान बेचने से बचें।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और बिल जरूर लें। मिलावट दिखने पर विभाग को सूचित करें।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन हमीरपुर हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 24 सितंबर 2026 को जारी 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटकर देने की अधिसूचना वापस लेने तथा उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग की। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों से मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। यूनियन ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार का मानदेय हर महीने एक साथ तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षण के लिए यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव जोगिंदर कुमार सहित यूनियन नेताओं ने भी संबोधित किया।
    2
    हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली और निदेशक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 24 सितंबर 2026 को जारी 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटकर देने की अधिसूचना वापस लेने तथा उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग की।
सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों से मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया।
यूनियन ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकार का मानदेय हर महीने एक साथ तथा प्रत्येक माह की पहली तारीख को दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षण के लिए यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव जोगिंदर कुमार सहित यूनियन नेताओं ने भी संबोधित किया।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • घुमारवीं गांव में 16 लाख से बनेगा ओवरहेड वाटर टैंक, विधायक ने किया शिलान्यास संपर्क मार्ग के लिए 10 लाख और सामुदायिक भवन व महिला मंडल भवन के लिए भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा भोरंज। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत घुमारवीं में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ओवरहेड वाटर स्टोरेज टैंक का शिलान्यास किया। इस टैंक के निर्माण से गांव में पेयजल भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक सुरेश कुमार ने गांव के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने संपर्क मार्ग के निर्माण एवं सुधार के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
    4
    घुमारवीं गांव में 16 लाख से बनेगा ओवरहेड वाटर टैंक, विधायक ने किया शिलान्यास

संपर्क मार्ग के लिए 10 लाख और सामुदायिक भवन व महिला मंडल भवन के लिए भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा
भोरंज। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत घुमारवीं में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ओवरहेड वाटर स्टोरेज टैंक का शिलान्यास किया। इस टैंक के निर्माण से गांव में पेयजल भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विधायक सुरेश कुमार ने गांव के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने संपर्क मार्ग के निर्माण एवं सुधार के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन एवं महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter भोरंज, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सप्लाई के लिए आया डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा, बहडाला में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग में भरे सैंपल त्योहारी सीजन के बीच सोमवार सुबह चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से सप्लाई के लिए लाया जा रहा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा। एक गाड़ी में लाए जा रहे इस पनीर को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया और खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विभागीय टीम ने पनीर की जांच करते हुए उसके सैंपल भरे। अब इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कई बार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से गाड़ी पकड़े जाने के बाद उन्हें सूचित किया गया था, जिसके चलते टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की।
    1
    सप्लाई के लिए आया डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा, बहडाला में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग में भरे सैंपल
त्योहारी सीजन के बीच सोमवार सुबह चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से सप्लाई के लिए लाया जा रहा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर पकड़ा। एक गाड़ी में लाए जा रहे इस पनीर को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया और खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। विभागीय टीम ने पनीर की जांच करते हुए उसके सैंपल भरे। अब इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कई बार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से गाड़ी पकड़े जाने के बाद उन्हें सूचित किया गया था, जिसके चलते टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दो नवम्बर से कृषि विभाग नूरपुर मे किसानों को गेंहू और सब्जियो के बीज
    1
    दो नवम्बर से कृषि विभाग नूरपुर मे किसानों को गेंहू और सब्जियो के बीज
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MN Honda interprises संसारपुर टेरस में लग गए भारी ओफर,दो पहिया वाहन के साथ मिल रहे गिफ्ट MN Honda interprises संसारपुर टेरस में लग गए भारी ओफर दो पहिया वाहन के साथ मिल रहे विशेष उपहार। 10 हजार मे आपका सपना हो जाएगा पूरा।
    1
    MN Honda interprises संसारपुर टेरस में लग गए भारी ओफर,दो पहिया वाहन के साथ मिल रहे गिफ्ट 
MN Honda interprises संसारपुर टेरस में लग गए भारी ओफर दो पहिया वाहन के साथ मिल रहे विशेष उपहार।
10 हजार मे आपका सपना हो जाएगा पूरा।
    user_Fatehpur Halchal
    Fatehpur Halchal
    Accounting firm फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • धर्मशाला में पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान निर्धारित, बिना लाइसेंस कहीं भी नहीं बेच सकेंगे पटाखे; दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति दीपावली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम निर्धारित कर दिए हैं। धर्मशाला उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान तय किए गए हैं। इन निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। वहीं, पटाखा विक्रेताओं को अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। :--पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान तय एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए दाड़ी ग्राउंड, भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी के सामने खुला स्थान, कम्युनिटी हॉल के रास्ते में खुली जगह और पुलिस ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं। दाड़ी और आसपास के क्षेत्र के विक्रेता दाड़ी ग्राउंड में, मैक्लोडगंज क्षेत्र के विक्रेता भागसूनाग रोड पर, कोतवाली बाजार क्षेत्र के विक्रेता कम्युनिटी हॉल के रास्ते में तथा कचहरी, अड्डा, डिपो बाजार और सिविल लाइंस क्षेत्र के विक्रेता पुलिस ग्राउंड में पटाखे बेच सकेंगे। :--अस्थायी लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य एसडीएम ने कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को एलई-5 श्रेणी का अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित सरकारी फीस जमा करवानी होगी। विस्फोटक नियम 2008 के तहत लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अभी तक किसी भी विक्रेता को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। ये लाइसेंस दीपावली से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर बिक्री की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित स्थान की उपलब्धता के आधार पर दी जा सकती है। :--रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे पटाखे एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेशों के तहत दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इस समयावधि के अलावा आतिशबाजी करने के लिए अलग से अनुमति और लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं और आम जनता से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
    1
    धर्मशाला में पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान निर्धारित, बिना लाइसेंस कहीं भी नहीं बेच सकेंगे पटाखे; दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति



दीपावली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम निर्धारित कर दिए हैं। धर्मशाला उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान तय किए गए हैं। इन निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। वहीं, पटाखा विक्रेताओं को अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
:--पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान तय
एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए दाड़ी ग्राउंड, भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी के सामने खुला स्थान, कम्युनिटी हॉल के रास्ते में खुली जगह और पुलिस ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं। दाड़ी और आसपास के क्षेत्र के विक्रेता दाड़ी ग्राउंड में, मैक्लोडगंज क्षेत्र के विक्रेता भागसूनाग रोड पर, कोतवाली बाजार क्षेत्र के विक्रेता कम्युनिटी हॉल के रास्ते में तथा कचहरी, अड्डा, डिपो बाजार और सिविल लाइंस क्षेत्र के विक्रेता पुलिस ग्राउंड में पटाखे बेच सकेंगे।
:--अस्थायी लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
एसडीएम ने कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को एलई-5 श्रेणी का अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित सरकारी फीस जमा करवानी होगी। विस्फोटक नियम 2008 के तहत लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अभी तक किसी भी विक्रेता को लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। ये लाइसेंस दीपावली से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर बिक्री की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित स्थान की उपलब्धता के आधार पर दी जा सकती है।
:--रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे पटाखे
एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेशों के तहत दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इस समयावधि के अलावा आतिशबाजी करने के लिए अलग से अनुमति और लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं और आम जनता से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
    user_Sourabh Atwal
    Sourabh Atwal
    धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टँगोल गांव के विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग (कुश्ती) में हासिल किया गोल्ड मैडल, अंडर 11 में 34 किलोभार वर्ग में राष्ट्र स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम किया रोशन, विशाल ठाकुर ने अपने पिता संजय ठाकुर से सीखे ग्रेपलिंग कुश्ती के गुर, विशाल ठाकुर ने केरल राज्य के प्रतिद्वंदी पहलवान को हराकर किया गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित परिजनों ने विशाल ठाकुर को दी बधाई हमीरपुर हमीरपुर जिला के बड़सर उप मंडल के अंतर्गत आने वाले टंगोल गांव के विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। राष्ट्र स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती की प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमें विशाल ठाकुर ने अंडर 11, 34 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। विशाल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विशाल ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग कुश्ती के गुर अपने पिता संजय ठाकुर से सीखे हैं। संजय ठाकुर स्वंय पहलवान है, जो बड़े-बड़े पहलवानों को कुश्ती में धूल चटा चुके हैं। विशाल की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने विशाल ठाकुर को उनके घर पहुंच कर बधाई दी है। वहीं विशाल ठाकुर ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और गुरुजनों को देते हैं उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पिता संजय ठाकुर ने तैयारी करवाई थी। जिसके चलते उन्होंने केरल राज्य के प्रतिद्वंद्वी पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। बाइट- विशाल ठाकुर (खिलाड़ी) वहीं विशाल ठाकुर की बहन समृद्धि ठाकुर और माता सोनू देवी ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि विशाल ठाकुर इस प्रतियोगिता के लिए काफी दिनों से कड़ी मेहनत कर रहा था। इस मुकाम को हासिल करने में विशाल के पिता संजय ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है। बाइट- बहन बाइट- सोनू देवी (माता) वहीं स्थानीय निवासी एवं पूर्व उप प्रधान श्याम लाल शर्मा ने भी विशाल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि विशाल के पिता संजय ठाकुर स्कूल में अन्य बच्चों को भी ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता की निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि अन्य बच्चे भी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। बाइट- श्याम लाल शर्मा (स्थानीय निवासी एवं पूर्व उप प्रधान)
    4
    टँगोल गांव के विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग (कुश्ती) में हासिल किया गोल्ड मैडल,

अंडर 11 में 34 किलोभार वर्ग में राष्ट्र स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम किया रोशन,
विशाल ठाकुर ने अपने पिता संजय ठाकुर से सीखे ग्रेपलिंग कुश्ती के गुर,

विशाल ठाकुर ने केरल राज्य के प्रतिद्वंदी पहलवान को हराकर किया गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा,

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित परिजनों ने विशाल ठाकुर को दी बधाई
हमीरपुर
हमीरपुर जिला के बड़सर उप मंडल के अंतर्गत आने वाले टंगोल गांव के विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।  राष्ट्र स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती की प्रतियोगिता 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमें विशाल ठाकुर ने अंडर 11, 34 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। विशाल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विशाल ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। विशाल ठाकुर ने ग्रेपलिंग कुश्ती के गुर अपने पिता संजय ठाकुर से सीखे हैं। संजय ठाकुर स्वंय पहलवान है, जो बड़े-बड़े पहलवानों को कुश्ती में धूल चटा चुके हैं। विशाल की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने विशाल ठाकुर को उनके घर पहुंच कर बधाई दी है। 
वहीं विशाल ठाकुर ने बताया कि  वह  अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और गुरुजनों को देते हैं उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए  पिता संजय ठाकुर ने तैयारी करवाई थी। जिसके चलते उन्होंने केरल राज्य के प्रतिद्वंद्वी पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। 
बाइट- विशाल ठाकुर (खिलाड़ी)
वहीं विशाल ठाकुर की बहन समृद्धि ठाकुर और माता सोनू देवी ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि विशाल ठाकुर इस प्रतियोगिता के लिए काफी दिनों से कड़ी मेहनत कर रहा था। इस मुकाम को हासिल करने में विशाल के पिता संजय ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है।
बाइट-         बहन 
बाइट- सोनू देवी (माता)
वहीं स्थानीय निवासी एवं पूर्व उप प्रधान श्याम लाल शर्मा ने भी  विशाल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि विशाल के पिता संजय ठाकुर स्कूल में अन्य बच्चों को भी ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता की निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि अन्य बच्चे भी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
बाइट- श्याम लाल शर्मा (स्थानीय निवासी एवं पूर्व उप प्रधान)
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.