भाकियू की मासिक बैठक खेती-किसानी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई कोंच। ब्लॉक परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खेती-किसानी के अलावा गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में खड़ंजा मार्ग का निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्म केंद्री गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गोशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
भाकियू की मासिक बैठक खेती-किसानी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई कोंच। ब्लॉक परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खेती-किसानी के अलावा गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में खड़ंजा मार्ग का निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्म केंद्री गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गोशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
- 24 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय विद्यालय /अक्टूबर 2027 तक होगा तैयार* *24 करोड़ की लागत से बनेगा / हाईटेक मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय विद्यालय डीएम ने परखी निर्माण की गुणवत्ता ग्रामीण बच्चों को मिलेगी महानगर जैसी शिक्षा /24 करोड़ से बन रहे मॉडल विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *24 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय विद्यालय /अक्टूबर 2027 तक होगा तैयार* *24 करोड़ की लागत से बनेगा / हाईटेक मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय विद्यालय डीएम ने परखी निर्माण की गुणवत्ता ग्रामीण बच्चों को मिलेगी महानगर जैसी शिक्षा /24 करोड़ से बन रहे मॉडल विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण* जनपद जालौन उरई के ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्राम मडोरा में मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है लगभग 24.02 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी विद्यालय का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए वहीं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य यू.पी.पी.सी.एल.द्वारा कराया जा रहा है तथा परियोजना को अक्टूबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया आप को बता दें जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन कॉलम नींव एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जाए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय विद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा विद्यालय में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें वहीं उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं समृद्ध डिजिटल पुस्तकालय डिजिटल शिक्षण संसाधन मल्टीपरपज एक्टिविटी हॉल मिनी स्टेडियम खेल मैदान स्वच्छ पेयजल व्यवस्था आधुनिक शौचालय दिव्यांगजन अनुकूल रैंप एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिलेगा जिससे उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ होगा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक चरण की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों के समान आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों इसलिए इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के निर्माण से आसपास के गांवों के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिलेगा इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा तथा खेल विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को भी नया आयाम मिलेगा यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान के रूप में स्थापित होगा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने निर्माण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए बता दें इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे4
- कोंच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 📍 जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 📌 बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 😊 बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी की सराहना की। ⚖️ पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ बाइट: आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक / तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक * * एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही * जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी1
- जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।3
- "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."1
- जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है1
- जालौन एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने किया कोंच कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण /लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर* *महिला हेल्प डेस्क से निर्माणाधीन भवन तक एएसपी ने कोंच कोतवाली की व्यवस्थाएं परखी /कोंच कोतवाली के निरीक्षण में एएसपी सख्त /लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण की समीक्षा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने किया कोंच कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण /लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर* *महिला हेल्प डेस्क से निर्माणाधीन भवन तक एएसपी ने कोंच कोतवाली की व्यवस्थाएं परखी /कोंच कोतवाली के निरीक्षण में एएसपी सख्त /लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण की समीक्षा* जनपद जालौन कोंच अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था अभिलेखों के रखरखाव तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क कंप्यूटर कक्ष एचएस इंडेक्स तथा थाना कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया आप को बता दें उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए वहीं निरीक्षण के दौरान एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया साथ ही कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर डिजिटल अभिलेखों के रखरखाव और ऑनलाइन कार्यों की स्थिति भी देखी इसके बाद एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली परिसर में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पुराने मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी वारंट एवं नोटिसों की प्रभावी तामील अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन पुलिस भवन का भी निरीक्षण किया उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में सभी मानकों का पालन किया जाए ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें वहीं निरीक्षण के अंत में एएसपी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए बता दें लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर जनविश्वास को और मजबूत बनाया जाए4