बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के युवा विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष समीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टॉप पर एकत्र हुए और नारेबाजी करने के बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की 12 प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करते हुए 15 दिनों के भीतर उनके समाधान की मांग की गई है। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया है कि शेखपुर से नंदना संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जर्जर हो चुका है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा, शेखपुर समेसी मोड़ पर स्थायी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नाली निर्माण कर जल निकासी सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। साथ ही, फतेहपुर-बाबाकुटी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों व पेड़ों की छंटाई कराने, हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाकर दोषियों के विरुद्ध वन विभाग से एफआईआर दर्ज कराने और बिलौली महाराज से डुडवा गांव तक सरकारी हैंडपंपों से आ रहे दूषित पानी की जल निगम से जांच कराकर समस्या दूर करने की मांग उठाई गई है। इसके अतिरिक्त, निजी मानक-विहीन स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने, संगम चौराहे से पश्चिम संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराने, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने और पुलिस थानों में प्रार्थना पत्रों के निष्पक्ष निस्तारण की भी मांग की गई है।

- बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के युवा विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष समीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टॉप पर एकत्र हुए और नारेबाजी करने के बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की 12 प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करते हुए 15 दिनों के भीतर उनके समाधान की मांग की गई है। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया है कि शेखपुर से नंदना संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जर्जर हो चुका है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा, शेखपुर समेसी मोड़ पर स्थायी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नाली निर्माण कर जल निकासी सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। साथ ही, फतेहपुर-बाबाकुटी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों व पेड़ों की छंटाई कराने, हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाकर दोषियों के विरुद्ध वन विभाग से एफआईआर दर्ज कराने और बिलौली महाराज से डुडवा गांव तक सरकारी हैंडपंपों से आ रहे दूषित पानी की जल निगम से जांच कराकर समस्या दूर करने की मांग उठाई गई है। इसके अतिरिक्त, निजी मानक-विहीन स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने, संगम चौराहे से पश्चिम संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराने, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने और पुलिस थानों में प्रार्थना पत्रों के निष्पक्ष निस्तारण की भी मांग की गई है।1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रील बनाने वाली बहनों ने एक साथ रहने के लिए शादी की है और इसके लिए सरकारी नौकरी वाले रिश्ते को भी ठुकरा दिया। इन बहनों का कहना है कि उनके लिए पति ही भगवान है।1
- उत्तर प्रदेश के सिधौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव माननीय श्री रामपाल भार्गव जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जन समस्याओं को लेकर सिधौली में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उपजिलाधिकारी महोदय को विभिन्न प्रमुख माँगों का एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने की माँग की गई। ज्ञापन में लगातार हो रहे पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों, युवाओं व बेटियों पर हुए लाठीचार्ज और यूरिया व खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, ईंधन में एथनॉल की मात्रा बढ़ाने, बदहाल विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं की बिना सहमति के बढ़ाए गए विद्युत लोड का विरोध जताया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आवारा व निराश्रित पशुओं की समस्या तथा रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश सहित अन्य तमाम मुद्दों पर तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया।3
- वायरल बीडियो2
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार देर शाम अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए, उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और पूरे मामले में अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा।1
- बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित गणेशपुर जैन मंदिर में चल रहे श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार रात्रि धर्मसभा एवं प्रवचन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं विधान पूजन से हुई थी। इसके बाद मंदिर परिसर भक्ति, आरती और धार्मिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रात्रि धर्मसभा को संबोधित करते हुए कटनी (मध्य प्रदेश) से आए प्रतिष्ठाचार्य युवा रत्न पंडित सतेन्द्र जैन ने कहा कि भगवान वही हैं, जिन्होंने अपने समस्त कर्मों का क्षय कर आत्मिक पूर्णता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धन-संपत्ति की जगह आत्मशुद्धि, संयम, सदाचार और मोक्ष की कामना करनी चाहिए। भारत संतों और तीर्थंकरों की पावन भूमि है, जहाँ से पूरी दुनिया को धर्म और अहिंसा का संदेश मिला है। आयोजन समिति के अनुसार 29 जुलाई तक प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा तथा समापन के अवसर पर हवन एवं भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार जैन, मधु जैन, धर्मेंद्र जैन, विवेक जैन, अंकुर जैन, ब्रजेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाराबंकी में घेराबंदी कर रोक दिया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव 'बबलू', जिला अध्यक्ष राधे रमन और मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और युवा कार्यकर्ता दिल्ली कूच के लिए निकले थे। कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद सदर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। रास्ते में ही रोक दिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि वे किसानों की समस्याओं, युवाओं के हितों और जंतर-मंतर पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने दिल्ली जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि इन मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान युवा जिला अध्यक्ष सूरज यादव, देवा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, सिरौली गौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम, ब्लॉक सचिव कफिल कुरैशी, रामनगर तहसील अध्यक्ष गुलजार हुसैन और सिरौली गौसपुर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद वसीम (मीडिया प्रभारी) सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में किसान आगे बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।1