Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रील बनाने वाली बहनों ने एक साथ रहने के लिए शादी की है और इसके लिए सरकारी नौकरी वाले रिश्ते को भी ठुकरा दिया। इन बहनों का कहना है कि उनके लिए पति ही भगवान है।
Anoop singh
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रील बनाने वाली बहनों ने एक साथ रहने के लिए शादी की है और इसके लिए सरकारी नौकरी वाले रिश्ते को भी ठुकरा दिया। इन बहनों का कहना है कि उनके लिए पति ही भगवान है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रील बनाने वाली बहनों ने एक साथ रहने के लिए शादी की है और इसके लिए सरकारी नौकरी वाले रिश्ते को भी ठुकरा दिया। इन बहनों का कहना है कि उनके लिए पति ही भगवान है।1
- उत्तर प्रदेश के सिधौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव माननीय श्री रामपाल भार्गव जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जन समस्याओं को लेकर सिधौली में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उपजिलाधिकारी महोदय को विभिन्न प्रमुख माँगों का एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने की माँग की गई। ज्ञापन में लगातार हो रहे पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों, युवाओं व बेटियों पर हुए लाठीचार्ज और यूरिया व खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, ईंधन में एथनॉल की मात्रा बढ़ाने, बदहाल विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं की बिना सहमति के बढ़ाए गए विद्युत लोड का विरोध जताया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आवारा व निराश्रित पशुओं की समस्या तथा रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश सहित अन्य तमाम मुद्दों पर तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया।3
- वायरल बीडियो2
- पीएम मोदी का आधी रात को एक संदेश जारी हुआ है। इस संदेश में आज केंद्रीय कैबिनेट में पेपर लीक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भरोसा दिया गया है। इसके साथ ही संसद में इस मुद्दे पर चर्चा का संदेश भी दिया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर विधानसभा से सपा विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से असत्य और निराधार बताया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रामनगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल 'महादेवा' के मंच से उन पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने आज तक क्षेत्र के विकास के लिए शासन को कोई प्रस्ताव नहीं दिया, जो पूरी तरह से गलत है। सपा विधायक ने पत्रकारों के सामने प्रमाण रखते हुए कहा कि वे रामनगर के विधायक के रूप में विधानसभा के प्रश्नकाल और पत्राचार के माध्यम से शासन को सौंपे गए सभी विकास प्रस्तावों की प्रतियां साथ लेकर आए हैं। उन्होंने 20 जुलाई 2026 को महादेवा पधारे मुख्यमंत्री के बयानों पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निराधार आरोपों से उनके हृदय को गहरा आघात लगा है। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा, मौलाना असलम, सुरेश चंद गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवाई और जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में सफर के महीने के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे नाते पाक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान ने किया। महफ़िल के दौरान पूरा माहौल नात और दुरूद शरीफ की आवाज़ से गूंजता रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलमा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्होंने बड़े ध्यान व एहतराम के साथ नाते पाक सुनी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी ने अपनी पुरकशिश आवाज में नाते ए पाक पढ़कर सुनाई। महफ़िल के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान व अन्य लोगों ने पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी को माला पहनाकर और दुआओं से नवाजते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सफर माह में आयोजित होने वाली इस तरह की महफ़िलें समाज में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।1
- अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वहीं दूसरी ओर, 'कॉकरोच पार्टी' के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई होने जा रही है।1
- बाराबंकी जिले के मंजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर में दानपात्र की खिड़की तोड़कर करीब पांच लाख रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी होने की बड़ी वारदात सामने आई है। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ गुरुवार सुबह जब पुजारी और मंदिर प्रबंधन के लोग पहुंचे, तो दानपात्र टूटा देखकर चोरी का खुलासा हुआ। मंदिर में लगभग चार महीने पहले भी ऐसी ही एक बड़ी चोरी हुई थी, जिसके बाद एक बार फिर हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में रात करीब 1:12 बजे दो अज्ञात युवक अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोरों ने मुख्य प्रतिमा के सामने रखे स्थायी दानपात्र को निशाना बनाया और चोरी को अंजाम देकर वहाँ से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतरिख थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी है।1