logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएचसी निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन फतेहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के कार्यकर्ताओं ने प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और नियमित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता, पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना जनहित में आवश्यक है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

15 hrs ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

पीएचसी निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन फतेहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के कार्यकर्ताओं ने प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निबोहरा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और नियमित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता, पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना जनहित में आवश्यक है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

More news from Morena and nearby areas
  • मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।
    1
    मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी
शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह
मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी
शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह
मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    40 min ago
  • गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
    1
    गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट
    user_Rekha Patrakaar Govardhan
    Rekha Patrakaar Govardhan
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!! बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!! बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े करीब 33.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद रुपकिशोर पर पूर्व में गैंगस्टर का है मुकदमा दर्ज तमंचा, कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी भी बरामद 17 जुलाई की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा... थाना शाहगंज की पृथ्वीनाथ चौकी इंचार्ज कुशल पाल व टीम का बहुत बहुत धन्यवाद...... वाईट :-Ad. DCP अपराध हिमांशु गौरव...
    2
    आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!!

बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े
आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!!
बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े
करीब 33.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद
रुपकिशोर पर पूर्व में गैंगस्टर का है मुकदमा दर्ज 
तमंचा, कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी भी बरामद
17 जुलाई की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा...
थाना शाहगंज की पृथ्वीनाथ चौकी इंचार्ज कुशल पाल व टीम का बहुत बहुत धन्यवाद......
वाईट :-Ad. DCP अपराध हिमांशु गौरव...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
    4
    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न 
**चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व**
अंबाह
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे  आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता  के  मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी  माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी  जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे
    2
    किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन 
अम्बाह
ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर  कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया ।
इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र मे एक बंद मकान मे महिला का शव मिलने से फैली दहशत आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को UP-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना ताजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक बंद मकान में एक शव पड़ा हुआ है, जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं एसीपी ताज सुरक्षा मय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा ताला खुलवाने पर मकान के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति फरहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था तथा वह मूल रूप से झांसी की निवासी है। घटना के बाद से उसका पति फरहान फरार है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।बाइट- हिमांशू गौरव, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरी आगरा। Updated News-28/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆
    1
    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र मे एक बंद मकान मे महिला का शव मिलने से फैली दहशत 
आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को UP-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना ताजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक बंद मकान में एक शव पड़ा हुआ है, जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं एसीपी ताज सुरक्षा मय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा ताला खुलवाने पर मकान के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति फरहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था तथा वह मूल रूप से झांसी की निवासी है। घटना के बाद से उसका पति फरहान फरार है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।बाइट- हिमांशू गौरव, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरी आगरा। 
Updated News-28/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत 
अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.