Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........* *नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........*
मुकेश सिंह भदौरिया
*नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........* *नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........*1
- लहार- तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर1
- भिंड जिला प्रशासन ने सिंध नदी में हो रहा अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रौन क्षेत्र के मैहरा खुर्द में सिंध नदी की धार से रेत खिंच रही एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़कर ध्वस्त किया गया है. मौके से कई ट्रेली रेत भी जब्त किया गया हैँ.कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा. वही स्थानीय लोगों की माने तो कंपनी के संरक्षण में नियमों को अनदेखा करते हुए पनडुब्बियों से नदी का सीना चीर कर रेत निकलवाई जा रही है।1
- सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.1
- *नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण* *लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण* *भिण्ड 26 फरवरी 2026/* नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद श्री राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- Post by Vishnu baghel1
- अंबाह नगर पालिका द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम/मेले (जैसे श्री जयेश्वर महादेव मेला या अन्य सांस्कृतिक आयोजन) के मंच पर एक वीडियो वायरल/प्रसारित हो रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष (जो अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति हैं) द्वारा एक महिला कलाकार/गायिका का नाम लेकर अत्यंत अशोभनीय, अश्लील, अपमानजनक एवं महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी इतनी घिनौनी है कि वीडियो सुनने में भी शर्म आती है। घटना सार्वजनिक मंच पर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग (परिवार सहित महिलाएं एवं बच्चे) मौजूद थे। यह स्पष्ट रूप से महिला सम्मान के विरुद्ध है और समाज में नकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी स्तर (स्थानीय, जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय) से इस घटना की निंदा, बयान या कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है, जो इस व्यवहार को मौन सहमति जैसा प्रतीत कराता है। अंबाह नगर पालिका जैसे संवैधानिक निकाय के आयोजित कार्यक्रमों में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद) या अधिकृत नगर पालिका कर्मचारी ही मंच पर भाषण/संचालन/टिप्पणी करें। गैर-जिम्मेदार व्यक्ति (यहां पति के रूप में) द्वारा मंच का दुरुपयोग रोकने हेतु सख्त नियम/दिशा-निर्देश आवश्यक हैं। जिला कलेक्टर महोदय जी एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है उक्त वीडियो/घटना की तत्काल जाँच करवाकर दोषी के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जय कांग्रेस! विजय कांग्रेस! जनसेवक -: मधुराज सिंह तोमर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना (म.प्र.)2
- *अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर लहार एसडीएम विजय यादव की कार्यवाही* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्यवाही,मेहरा खुर्द गाँव मे चला प्रशासन का डंडा,पनडुब्बियों को किया ध्वस्त* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *तीन थानों का पुलिस बल रहा मौजूद* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *एसडीएम विजय यादव के नेतृत्व में तहसीलदार रोन श्रीनिवास शर्मा थाना प्रभारी रोन राजवीर सिंह गुर्जर,मछँड चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह तोमर सहित भारी मात्रा में पुलिस बल एवं खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच कर अवैध कारोबार को किया ध्वस्त पनडुब्बी सहित अवैध उत्खनन में प्रयोग होने वाले अन्य सामान को ज़ब्त कर सुपुर्दगी में रखवाया* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *लगभग 10 डंपर रेत को भी प्रशासन ने मिट्टी में मिला दिया विस्तृत खबर थोड़ी देर में.*1