logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ शत्रुघ्न बाबू को दी गई श्रद्धांजलि #पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार भी आयोजन में हुए शामिल...! https://youtu.be/BJq6xcKzcPo?si=14asnMEgSKWtE9dj

11 hrs ago
user_Varunendra kumar (Nawada Live)
Varunendra kumar (Nawada Live)
Nawada, Bihar•
11 hrs ago
235ed07d-9be7-4caa-b166-0e657f9cc2ba

डॉ शत्रुघ्न बाबू को दी गई श्रद्धांजलि #पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार भी आयोजन में हुए शामिल...! https://youtu.be/BJq6xcKzcPo?si=14asnMEgSKWtE9dj

More news from Bihar and nearby areas
  • डॉ शत्रुघ्न बाबू को दी गई श्रद्धांजलि #पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार भी आयोजन में हुए शामिल...! https://youtu.be/BJq6xcKzcPo?si=14asnMEgSKWtE9dj
    2
    डॉ शत्रुघ्न बाबू को दी गई श्रद्धांजलि #पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार भी आयोजन में हुए शामिल...!
https://youtu.be/BJq6xcKzcPo?si=14asnMEgSKWtE9dj
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    11 hrs ago
  • कौन-कौन जानता है इनको
    1
    कौन-कौन जानता है इनको
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • मेसकौर में आज तय होगा नया प्रखंड प्रमुख, मुकाबला एकतरफा होने के आसार विवेक कुमार मेसकौर। कई महीनों से चल रहे कानूनी दांवपेच और राजनीतिक रस्साकशी के बाद आखिरकार मेसकौर प्रखंड को आज नया प्रमुख मिल जाएगा। कोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख चुनाव की नई तारीख तय की गई थी, जिसके तहत शनिवार, 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। हालांकि, इस बार चुनावी माहौल पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जिस तरह की गहमागहमी और जोड़-तोड़ देखने को मिली थी, वैसा माहौल इस बार नहीं दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव एकतरफा हो सकता है। खासकर वर्तमान प्रमुख संतोष कुमार के समर्थकों में ज्यादा सक्रियता और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे उनके पक्ष को मजबूत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि मेसकौर प्रखंड प्रमुख का ताज किसके सिर सजता है।
    1
    मेसकौर में आज तय होगा नया प्रखंड प्रमुख, मुकाबला एकतरफा होने के आसार 
विवेक कुमार 
मेसकौर।
कई महीनों से चल रहे कानूनी दांवपेच और राजनीतिक रस्साकशी के बाद आखिरकार मेसकौर प्रखंड को आज नया प्रमुख मिल जाएगा। कोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख चुनाव की नई तारीख तय की गई थी, जिसके तहत शनिवार, 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनाव होगा।
चुनाव को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। हालांकि, इस बार चुनावी माहौल पहले की तुलना में काफी शांत नजर आ रहा है। पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जिस तरह की गहमागहमी और जोड़-तोड़ देखने को मिली थी, वैसा माहौल इस बार नहीं दिख रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव एकतरफा हो सकता है। खासकर वर्तमान प्रमुख संतोष कुमार के समर्थकों में ज्यादा सक्रियता और उत्साह देखा जा रहा है, जिससे उनके पक्ष को मजबूत माना जा रहा है।
अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि मेसकौर प्रखंड प्रमुख का ताज किसके सिर सजता है।
    user_Dr Vivek kumar पत्रकार
    Dr Vivek kumar पत्रकार
    नरहट, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • नवादा (गोविंदपुर): जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर ककोलत जाने वाले मुख्य मार्ग में थाना गेट के सामने नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेष रूप से हेलमेट नहीं पहनने वाले, ट्रिपल लोडिंग करने वाले और आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें। जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर भी रोक लगाई जा सके। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। शुक्रवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल करीब 33 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और लोग अब ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर होते नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    2
    नवादा (गोविंदपुर):
जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर ककोलत जाने वाले मुख्य मार्ग में थाना गेट के सामने नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेष रूप से हेलमेट नहीं पहनने वाले, ट्रिपल लोडिंग करने वाले और आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें।
जांच अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर भी रोक लगाई जा सके। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है।
शुक्रवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल करीब 33 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और लोग अब ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर होते नजर आ रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Ranjan kumar  (PUBLIC SHURU NEWS)
    Ranjan kumar (PUBLIC SHURU NEWS)
    Doctor गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Bipin kumar
    4
    Post by Bipin kumar
    user_Bipin kumar
    Bipin kumar
    Akbarpur, Nawada•
    20 hrs ago
  • Basti से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है 🚨 👉 Ishaq Ali को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया 😳 👉 विरोध में उन्होंने कफ़न ओढ़कर DM ऑफिस पहुंचकर कहा— “मैं जिंदा हूँ!” ⚰️ 👉 प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ा सवाल 👉 सिस्टम की सच्चाई सामने आई ⚠️ क्या आम आदमी को अपनी पहचान साबित करने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ेंगे? ⚠️ क्या सिस्टम में सुधार की जरूरत है? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    1
    Basti से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है 🚨
👉 Ishaq Ali को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया 😳
👉 विरोध में उन्होंने कफ़न ओढ़कर DM ऑफिस पहुंचकर कहा— “मैं जिंदा हूँ!” ⚰️
👉 प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ा सवाल
👉 सिस्टम की सच्चाई सामने आई
⚠️ क्या आम आदमी को अपनी पहचान साबित करने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ेंगे?
⚠️ क्या सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहारशरीफ में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है यह वायरल वीडियो अल्लामा इकबाल कॉलेज का बताया जा रहा है , जहां छात्र और शिक्षक के बीच में विवाद हुआ। उसके बाद एक शिक्षक द्वारा छात्र को जमीन पर पटक कर मुक्का उठाते हुए कहा " दे दीयो रे " ... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि यह विवाद किस कारण से हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है मगर एक गुरु और शिष्य के बीच में इस तरह की हरकत समाज के बीच गलत संदेश दे रहा है.. हालांकि इस वायरल वीडियो का सत्यापन हमारा चैनल नहीं करता....
    1
    नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहारशरीफ में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सोशल मीडिया पर मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है यह वायरल वीडियो अल्लामा इकबाल कॉलेज का बताया जा रहा है , जहां छात्र और शिक्षक के बीच में विवाद हुआ। उसके बाद एक शिक्षक द्वारा छात्र को जमीन पर पटक कर मुक्का उठाते हुए कहा " दे दीयो रे " ... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि यह विवाद किस कारण से हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है मगर एक गुरु और शिष्य के बीच में इस तरह की हरकत समाज के बीच गलत संदेश दे रहा है.. हालांकि इस वायरल वीडियो का सत्यापन हमारा चैनल नहीं करता....
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    13 hrs ago
  • सम्राट के CM बनने पर भड़के प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता #जन सुराज पार्टी के नालंदा क्षेत्रीय कोर कमेटी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने नवादा में कहा कि बिहार में जनमत के साथ नाइंसाफी हुई है #भाजपा जैसी पार्टी सुचिता की राजनीति नहीं कर सकती...!
    1
    सम्राट के CM बनने पर भड़के प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता #जन सुराज पार्टी के नालंदा क्षेत्रीय कोर कमेटी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने नवादा में कहा कि बिहार में जनमत के साथ नाइंसाफी हुई है #भाजपा जैसी पार्टी सुचिता की राजनीति नहीं कर सकती...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.