प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन के साथ, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज अंतर्गत सोंवर्सा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्रख्यात ऑर्थो सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ. रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने शिविर में आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ उनके भाई सूरज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन के साथ, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज अंतर्गत सोंवर्सा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया,
जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्रख्यात ऑर्थो सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ. रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने शिविर में आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ उनके
भाई सूरज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शेख शल्लाही, बसवार कला गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह आग मोहम्मद ताहिर/दीन मोहम्मद के घर में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई। छप्पर का घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से बाल्टियों और हैंडपंप के पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर का छप्पर और सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग से जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।4
- welcome all members1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या | संवाददाता (दुर्गा सिंह) अयोध्या जनपद में मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आसमान में छाई काली घटाओं, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की पकी खड़ी फसल को लेकर किसानों के होश उड़ा दिए। वर्तमान में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार है और कटाई का काम जोरों पर है। ऐसे में अचानक हुई इस हलचल से किसानों को फसल बर्बाद होने और कटाई में देरी होने का डर सताने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि बारिश केवल हल्की बूंदाबांदी तक ही सीमित रही, जिससे किसानों ने बड़ी राहत महसूस की। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती या ओले गिरते, तो तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी। फिलहाल, आसमान में छाय बादलों को देखकर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल समेटने की जुगत में लग गए हैं ताकि कुदरत के किसी भी बड़े कहर से बचा जा सके।1
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर महिला का दुस्साहसिक वार* *हनुमान किला वार्ड ( कोठी) का मामला* रुदौली (अयोध्या): नगर के हनुमान किला वार्ड (कोठी) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर करीब 2 बजे महेश ज्वेलर्स पर एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज़ में धावा बोल दिया। महिला ने बंदूक दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के हार और चेन लूट लिए और पलक झपकते फरार हो गई। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत और भय का माहौल फैल गया। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।2
- लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस1
- अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया3
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंगटनगंज। क्षेत्र के पूरे नियामतपुर सोनवर्षा स्थित श्री गणेश, शीतला, फूलमती माता एवं हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां 201 महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से दुरदरिया का आयोजन कर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाजसेवी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दुरदरिया के समापन के बाद सभी महिलाओं को प्रसाद स्वरूप छोला-पूड़ी वितरित की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्था और सहयोग में पीयूष पांडे, सूरज दूबे, राज दूबे, आलोक दूबे, प्रदीप मिश्र, संदीप मिश्र एवं कृष्णा मिश्र सहित स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।4