चाकू मार पैसा का छिनती काशीचक ए स शाहपुर थाना के सरक्ट्टी मोड़ पर चाकू मारकर 49 हजार रुपए का छिनतई का मामला सामने आया है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह चाकू मार पैसा का छिनती काशीचक ए स शाहपुर थाना के सरक्ट्टी मोड़ पर चाकू मारकर 49 हजार रुपए का छिनतई का मामला सामने आया है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह वारिसलीगंज स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकासी कर बैंक से बाहर निकलने उपरांत एक अंजान मोटरसाइकिल चालक के कहने पर मोटरसाइकिल पर बैठ गए और मोटरसाइकिल चालक सरक्ट्टी मोड़ के पास सुनसान देखकर चाकू मारकर पैसा का छिन लिया। पीड़ित द्वारा शाहपुर थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया गया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व वारिसलीगंज के पत्रकार मुकेश कुमार को चकमा देकर छिनतई करने का प्रयास किया गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच कर अविलंब अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।
चाकू मार पैसा का छिनती काशीचक ए स शाहपुर थाना के सरक्ट्टी मोड़ पर चाकू मारकर 49 हजार रुपए का छिनतई का मामला सामने आया है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह चाकू मार पैसा का छिनती काशीचक ए स शाहपुर थाना के सरक्ट्टी मोड़ पर चाकू मारकर 49 हजार रुपए का छिनतई का मामला सामने आया है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह वारिसलीगंज स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकासी कर बैंक से बाहर निकलने उपरांत एक अंजान मोटरसाइकिल चालक के कहने पर मोटरसाइकिल पर बैठ गए और मोटरसाइकिल चालक सरक्ट्टी मोड़ के पास सुनसान देखकर चाकू मारकर पैसा का छिन लिया। पीड़ित द्वारा शाहपुर थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया गया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व वारिसलीगंज के पत्रकार मुकेश कुमार को चकमा देकर छिनतई करने का प्रयास किया गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच कर अविलंब अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- एफसीआई चावल मामले में एमओ-पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, ‘मैनेज’ की चर्चा रिपोर्ट : कौशल पांडेय सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र में एफसीआई के सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ दुकानदारों और डीलरों द्वारा सरकारी चावल की खरीद-बिक्री कर उसे खुले बाजार में खपाया जा रहा है। वहीं, मामले में कार्रवाई के बजाय कथित रूप से ‘मैनेज’ किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बासोडीह में मरकच्चो की एक पिकअप गाड़ी संख्या JH12T-2700 से करीब 50 बोरा एफसीआई का चावल और लगभग 15 बोरा महुआ ले जाए जाने की सूचना सामने आई। इसी दौरान कलीडीह के एक व्यापारी द्वारा पुलिस को इसकी बात सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर सतगावां थाना के द्वारा ले जाया गया। इसके बाद मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा होने लगी कि मामले को ‘मैनेज’ करने का प्रयास किया गया है।हालांकि,इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की हुई है।फिर इस मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हस्तक्षेप किए जाने और वाहन को जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना सतगावां थाना को एक बार से दो बार दे दिया गया है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया की एसआईआर को लेकर जिला मुख्यालय में आवश्यक बैठक थी, जिसके कारण वे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए वहीं, मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामूडीह निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया कि सतगावां थाना के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर थाना ले जाया गया था।उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब 10-15 दिन पहले भी एक वाहन को कैंप के निकट पकड़ा गया था, जिसे कथित रूप से लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वाहन में लदा चावल कहां से आया था और वह किसके नाम से आवंटित था। यदि जांच में चावल सरकारी एफसीआई का पाया गया,तो करवाई क्यों नहीं की गई,अगर दुकान दुकान से टूटा हुआ चावल कोई व्यापारी द्वारा खरीदा जाता है पुलिस के द्वारा क्यों पकड़ कर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि चावल वैध तरीके से ले जाया जा रहा था या सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी से इसका संबंध है। साथ ही वाहन मालिक,चालक, संबंधित डीलर और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। फिलहाल मामला जांच का विषय है। खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन की आधिकारिक जांच एवं कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एफसीआई चावल मामले में एमओ-पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, ‘मैनेज’ की चर्चा रिपोर्ट : कौशल पांडेय सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र में एफसीआई के सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ दुकानदारों और डीलरों द्वारा सरकारी चावल की खरीद-बिक्री कर उसे खुले बाजार में खपाया जा रहा है। वहीं, मामले में कार्रवाई के बजाय कथित रूप से ‘मैनेज’ किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बासोडीह में मरकच्चो की एक पिकअप गाड़ी संख्या JH12T-2700 से करीब 50 बोरा एफसीआई का चावल और लगभग 15 बोरा महुआ ले जाए जाने की सूचना सामने आई। इसी दौरान कलीडीह के एक व्यापारी द्वारा पुलिस को इसकी बात सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर सतगावां थाना के द्वारा ले जाया गया। इसके बाद मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा होने लगी कि मामले को ‘मैनेज’ करने का प्रयास किया गया है।हालांकि,इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की हुई है।फिर इस मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हस्तक्षेप किए जाने और वाहन को जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना सतगावां थाना को एक बार से दो बार दे दिया गया है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया की एसआईआर को लेकर जिला मुख्यालय में आवश्यक बैठक थी, जिसके कारण वे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए वहीं, मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामूडीह निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया कि सतगावां थाना के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर थाना ले जाया गया था।उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब 10-15 दिन पहले भी एक वाहन को कैंप के निकट पकड़ा गया था, जिसे कथित रूप से लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वाहन में लदा चावल कहां से आया था और वह किसके नाम से आवंटित था। यदि जांच में चावल सरकारी एफसीआई का पाया गया,तो करवाई क्यों नहीं की गई,अगर दुकान दुकान से टूटा हुआ चावल कोई व्यापारी द्वारा खरीदा जाता है पुलिस के द्वारा क्यों पकड़ कर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि चावल वैध तरीके से ले जाया जा रहा था या सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी से इसका संबंध है। साथ ही वाहन मालिक,चालक, संबंधित डीलर और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। फिलहाल मामला जांच का विषय है। खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन की आधिकारिक जांच एवं कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।1
- बख्तियारपुर जंक्शन पर कोल्ड ड्रिंक से नहाती महिला का वीडियो वायरल, रील बनाने के लिए ‘कंटेंटबाजी’ की चर्चा बख्तियारपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें खोलकर खुद के ऊपर डालती नजर आ रही है। वीडियो को बख्तियारपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की तारीख और इसकी वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में महिला प्लेटफॉर्म पर मौजूद कोल्ड ड्रिंक की बोतलें खोलकर उसका पेय अपने शरीर पर उड़ेलती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर रील और व्यूज हासिल करने की कोशिश से जोड़कर देख रहे हैं। रील के लिए रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही शुरू हुआ वीडियो शूट सोशल मीडिया के दौर में वायरल होने और अधिक से अधिक व्यूज हासिल करने की होड़ में लोग अलग-अलग तरह के कंटेंट तैयार करते नजर आते हैं। वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर महिला की यह गतिविधि भी इसी तरह की ‘कंटेंटबाजी’ से जुड़ी होने की चर्चा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने इसे किस उद्देश्य से बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे प्लेटफॉर्म यात्रियों की आवाजाही से जुड़ा सार्वजनिक स्थान है, ऐसे में इस तरह की गतिविधि को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। वीडियो की सत्यता और समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं वायरल वीडियो की तारीख, महिला की पहचान और वीडियो बनाए जाने की वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इसलिए केवल वायरल वीडियो के आधार पर महिला या उसके उद्देश्य को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल बख्तियारपुर जंक्शन का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने और यात्रियों की सुविधा व सार्वजनिक मर्यादा के बीच संतुलन को लेकर चर्चा हो रही है।1
- उड़ान जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र नवादा का सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन (नवादा) उड़ान जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र नवादा का सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन (नवादा) उड़ान जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड नवादा के वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उड़ान जीविका के निदेशक मंडल कि दीदियाँ एवं प्रशिक्षण अधिकारी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभा में समिति सचिव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष का प्लान बताया गया। और अध्यक्ष रूपा कुमारी के धन्यवाद झापन द्वारा वार्षिक आम सभा का समापन किया गया। इस वार्षिक आम सभा में नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडो के 40 संकुल स्तरीय संघ कि सैंकड़ो दीदियों के साथ-साथ प्रबंधक आई.बी.सी.बी. जीविका पिंटू कुमार चौधरी, प्रशिक्षण अधिकारी सुचित्रा कुमारी, टीएलसी के पूर्व फैसिलिटेटर मुकेश कुमार, को-आर्डिनेटर संजीत कुमार, रात्रि प्रहरी रवि रंजन मौजूद रहे।3
- बेगूसराय ।दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के घोषित NDA समर्थित जनता दल (यू) उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित प्रेक्षागृह (बी.पी. मंडल सभागार), बेगूसराय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव वर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, तेघड़ा के श्री रजनीश कुमार, पूर्व विधायक मटिहानी श्री राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर एवं वर्तमान प्रतिनिधि श्री संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी शिवनंदन सिंह, दरभंगा विधायक ईश्वर मंडल तथा दरभंगा क्षेत्र के स्नातक एमएलसी श्री सर्वेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने कहा कि NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे। नंदलाल राय जी ने कहा कि चुनाव अभियान को शालीनता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से चलाते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर घर-घर जाकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने और NDA समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया गया, इस वक्तव्य का NDA जिला अध्यक्ष ने समर्थन किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने तथा सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, पूर्व युवा अध्यक्ष पंकज कुमार राय, महासचिव संजय सिंह,अजय पासवान, रीना चौधरी, पिंकी कुमारी, संगीता, निशा देवी, मोनिका, अर्चना कुमारी, राधा शर्मा, कुमारी सुष्मिता, अरुण महतो, धर्मेंद्र, अमरेश राय सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय ने शिक्षकों से जुड़े लंबित एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि यदि उन्हें शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो वे शिक्षकों से जुड़े लंबित, आवश्यक एवं जनहितकारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों को भी वे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित NDA के सभी घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूती देने तथा शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया।2
- खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में नारी अदालत शाह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया शीर्षक: *गोपालपुर में नारी अदालत सह सखी वार्ता आयोजित: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल।* जमुई : जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' *नारी अदालत सह सखी वार्ता* ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी अदालत में अब तक प्राप्त शिकायतों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। यह रेखांकित किया गया कि नारी अदालत ग्रामीण स्तर पर हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, संबल और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सशक्तिकरण के आयामों को विस्तार देते हुए महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बढ़ते डिजिटल अपराधों के दृष्टिगत कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। सखी वार्ता के दौरान महिलाओं की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन एक सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।1
- लखीसराय। 36 ग्राम मशीन बैंक के साथ चार गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी लखीसराय।सूखा नशा के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़हिया और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 36 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बड़हिया पुलिस ने प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर डुमरी निवासी नंदन कुमार और प्रतापुर निवासी गुलशन कुमार को 34.73 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने अशोक धाम स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मोकामा निवासी नीतीश कुमार और सलोनाचक निवासी मोहन कुमार को 1ग्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर के थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना और बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।आगे भी जिले में सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- पंडारक के उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट बोर्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड स्थित गोपकीता गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पंडारक में चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता और भय का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीतम झा के अनुसार, सुबह जब विद्यालय का मुख्य द्वार खोला गया तो विद्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में बच्चे खड़े थे। बच्चों ने बताया कि विद्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद विद्यालय के अंदर जाकर जांच की गई तो चोरी की घटना सामने आई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 9 से एक स्मार्ट बोर्ड और एक स्मार्ट टीवी चोरी हुआ है। वहीं, छत पर स्थित कक्षा 8 से एक स्मार्ट टीवी, दो यूपीएस और एक स्टैंड पंखा चोर अपने साथ ले गए। विद्यालय में रखे इन उपकरणों के गायब होने से शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। घटना की जानकारी तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को पंडारक थाना में चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया। विद्यालय में चोरी की इस वारदात से स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थान में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने घटना की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- नगर थाना बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले के आरोपों से संबंधित। घटनास्थल पर पहुंचे बेगूसराय एसपी मनीष मीडिया। नगर थाना बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले के आरोपों से संबंधित1