logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

8 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
8 hrs ago

लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।
    1
    लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन  डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय ।दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के घोषित NDA समर्थित जनता दल (यू) उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित प्रेक्षागृह (बी.पी. मंडल सभागार), बेगूसराय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव वर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, तेघड़ा के श्री रजनीश कुमार, पूर्व विधायक मटिहानी श्री राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर एवं वर्तमान प्रतिनिधि श्री संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी शिवनंदन सिंह, दरभंगा विधायक ईश्वर मंडल तथा दरभंगा क्षेत्र के स्नातक एमएलसी श्री सर्वेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने कहा कि NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे। नंदलाल राय जी ने कहा कि चुनाव अभियान को शालीनता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से चलाते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर घर-घर जाकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने और NDA समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया गया, इस वक्तव्य का NDA जिला अध्यक्ष ने समर्थन किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने तथा सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, पूर्व युवा अध्यक्ष पंकज कुमार राय, महासचिव संजय सिंह,अजय पासवान, रीना चौधरी, पिंकी कुमारी, संगीता, निशा देवी, मोनिका, अर्चना कुमारी, राधा शर्मा, कुमारी सुष्मिता, अरुण महतो, धर्मेंद्र, अमरेश राय सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय ने शिक्षकों से जुड़े लंबित एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि यदि उन्हें शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो वे शिक्षकों से जुड़े लंबित, आवश्यक एवं जनहितकारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों को भी वे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित NDA के सभी घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूती देने तथा शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया।
    2
    बेगूसराय ।दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA समर्थित JDU उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में बैठक आयोजित
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के घोषित NDA समर्थित जनता दल (यू) उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बेगूसराय प्रखंड कार्यालय के सामने कंकौल स्थित प्रेक्षागृह (बी.पी. मंडल सभागार), बेगूसराय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल राय ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव वर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, तेघड़ा के श्री रजनीश कुमार, पूर्व विधायक मटिहानी श्री राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर एवं वर्तमान प्रतिनिधि श्री संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी शिवनंदन सिंह, दरभंगा विधायक ईश्वर मंडल तथा दरभंगा क्षेत्र के स्नातक एमएलसी श्री सर्वेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने कहा कि NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
नंदलाल राय जी ने कहा कि चुनाव अभियान को शालीनता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से चलाते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर घर-घर जाकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने और NDA समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया गया, इस वक्तव्य का NDA जिला अध्यक्ष ने समर्थन किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी करने तथा सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, पूर्व युवा अध्यक्ष पंकज कुमार राय, महासचिव संजय सिंह,अजय पासवान, रीना चौधरी, पिंकी कुमारी, संगीता, निशा देवी, मोनिका, अर्चना कुमारी, राधा शर्मा, कुमारी सुष्मिता, अरुण महतो, धर्मेंद्र, अमरेश राय सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में NDA समर्थित उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय ने शिक्षकों से जुड़े लंबित एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ. घनश्याम राय ने कहा कि यदि उन्हें शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो वे शिक्षकों से जुड़े लंबित, आवश्यक एवं जनहितकारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए जा रहे कार्यों को भी वे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित NDA के सभी घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूती देने तथा शिक्षक मतदाताओं से व्यापक संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    48 min ago
  • खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में नारी अदालत शाह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया शीर्षक: *गोपालपुर में नारी अदालत सह सखी वार्ता आयोजित: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल।* जमुई : जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' *नारी अदालत सह सखी वार्ता* ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी अदालत में अब तक प्राप्त शिकायतों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। यह रेखांकित किया गया कि नारी अदालत ग्रामीण स्तर पर हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, संबल और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सशक्तिकरण के आयामों को विस्तार देते हुए महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बढ़ते डिजिटल अपराधों के दृष्टिगत कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। सखी वार्ता के दौरान महिलाओं की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन एक सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में नारी अदालत शाह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया 
शीर्षक: *गोपालपुर में नारी अदालत सह सखी वार्ता आयोजित: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल।* 
जमुई : जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में  ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' *नारी अदालत सह सखी वार्ता* ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी अदालत में अब तक प्राप्त शिकायतों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। यह रेखांकित किया गया कि नारी अदालत ग्रामीण स्तर पर हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, संबल और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के आयामों को विस्तार देते हुए महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बढ़ते डिजिटल अपराधों के दृष्टिगत कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
सखी वार्ता के दौरान महिलाओं की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन एक सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • 29/09/2026 : बूढ़ी माता का #मोदी_जी से #बड़ा_सवाल! आप लोग विडियो देखें शेयर करें मोदी जी तक पहुंचाएं | Mobile Tv News
    1
    29/09/2026 : बूढ़ी माता का #मोदी_जी से #बड़ा_सवाल! आप लोग विडियो देखें शेयर करें मोदी जी तक पहुंचाएं |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 24 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 24 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    1
    बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 24 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 24 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चंद्रमडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधी घटना चोरी डकैती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हत्या साइबर ठगी जैसे गम्भीर अपराध पर रोक लगाने कानून के राज को स्थापित करने और अपराधियों को संरक्षण देने वाले चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन के सवाल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष दिन रात बैठे थे अंततः पन्द्रहवें दिन जमूई *अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी जमूई ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा जमूई अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन वही​ अनिश्चितकालीन धरना का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के बिहार राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थ
    1
    भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के  नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चंद्रमडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधी घटना चोरी डकैती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हत्या साइबर ठगी जैसे गम्भीर अपराध पर रोक लगाने कानून के राज को स्थापित करने और अपराधियों को संरक्षण देने वाले चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन के सवाल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष दिन रात बैठे थे अंततः पन्द्रहवें दिन जमूई *अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी जमूई ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा जमूई अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन
वही​ अनिश्चितकालीन धरना का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के बिहार राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थ
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
  • Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा" Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"
    1
    Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"
Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
  • लखीसराय। 36 ग्राम मशीन बैंक के साथ चार गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी लखीसराय।सूखा नशा के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़हिया और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 36 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बड़हिया पुलिस ने प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर डुमरी निवासी नंदन कुमार और प्रतापुर निवासी गुलशन कुमार को 34.73 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने अशोक धाम स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मोकामा निवासी नीतीश कुमार और सलोनाचक निवासी मोहन कुमार को 1ग्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर के थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना और बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।आगे भी जिले में सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखीसराय। 36 ग्राम मशीन बैंक के साथ चार गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी 

लखीसराय।सूखा नशा के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़हिया और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 36 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है।  बड़हिया पुलिस ने प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर डुमरी निवासी नंदन कुमार और प्रतापुर निवासी गुलशन कुमार को 34.73 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने अशोक धाम स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मोकामा निवासी नीतीश कुमार और सलोनाचक निवासी मोहन कुमार को 1ग्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले भर के थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना और बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।आगे भी जिले में सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.