Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा" Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"
Reaction Bihar News
Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा" Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"
More news from बिहार and nearby areas
- खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में नारी अदालत शाह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया शीर्षक: *गोपालपुर में नारी अदालत सह सखी वार्ता आयोजित: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल।* जमुई : जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' *नारी अदालत सह सखी वार्ता* ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी अदालत में अब तक प्राप्त शिकायतों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। यह रेखांकित किया गया कि नारी अदालत ग्रामीण स्तर पर हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, संबल और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सशक्तिकरण के आयामों को विस्तार देते हुए महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बढ़ते डिजिटल अपराधों के दृष्टिगत कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। सखी वार्ता के दौरान महिलाओं की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन एक सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।1
- भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चंद्रमडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधी घटना चोरी डकैती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हत्या साइबर ठगी जैसे गम्भीर अपराध पर रोक लगाने कानून के राज को स्थापित करने और अपराधियों को संरक्षण देने वाले चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन के सवाल को लेकर अनिश्चितकालीन धरना सैकड़ो की संख्या में महिला पुरूष दिन रात बैठे थे अंततः पन्द्रहवें दिन जमूई *अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी जमूई ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा जमूई अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन वही अनिश्चितकालीन धरना का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के बिहार राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थ1
- Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा" Jamui : प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखा पीड़िता का परिवार: बोले- "सरकार का प्रयास सराहनीय, आरोपी को जल्द से जल्द मिले सजा"1
- जमुई में प्रशासन और अधिवक्ताओं का आमना-सामना, #viralvideo1
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जमुई कांड के आरोपी को कंधे पर टांगकर कोर्ट लाई पुलिस, शराब तस्करी मामले में नेहा को जमानत; बेटे की हत्या के बाद अनशन पर मां Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी प्रमुख है। पुलिस मुठभेड़ में घायल नंदन को इलाज के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कंधे पर टांगकर अदालत परिसर में लाया गया। जमुई मामले में पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। समस्तीपुर में 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत से नियमित जमानत मिल गई। वह करीब 24 दिन से जेल में थी। मामले की जांच जारी है। वहीं बेगूसराय में पांच वर्षीय सुफियान की हत्या के बाद उसकी मां ने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार की राजनीति, अपराध, पुलिस कार्रवाई और प्रदेश की अन्य 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।1
- लखीसराय गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगित का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि एवं एसडीओ प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर के बाद प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।1
- कमरगामा मारपीट कांड में रामशंकर गिरफ्तार, दोनों पक्षों से प्राथमिकी तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में हत्या के आरोपी रामशंकर चौधरी को घटना के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे तारापुर थाना लेकर आई। पूछताछ के बाद सोमवार की शाम उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि घटना के बाद रामशंकर चौधरी का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया गया कि 12 दिन पूर्व बुधवार की सुबह करीब तीन बजे कमरगामा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें घायल श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अमित कुमार, इंदु देवी और धर्मेंद्र उर्फ तुसार चौधरी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- वीडियो बनाने वाले पत्रकार सह अधिवक्ता को पुलिस द्वारा की गईं गिरफ्तारी पर धरना पर बैठे अधिवक्ता ने क्या कहा जानिए वीडियो बनाने वाले पत्रकार सह अधिवक्ता को पुलिस द्वारा की गईं गिरफ्तारी पर धरना पर बैठे अधिवक्ता ने क्या कहा जानिए1