logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

kajibehta

12 hrs ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Fatehpur, Barabanki•
12 hrs ago

kajibehta

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *मोहम्मदपुर खाला की महिला प्रधान का पुलिस पर गंभीर आरोप जांच के बहाने घर से जेवर-मोबाइल चोरी का आरोप, SP को शिकायत* बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान ने बेलहरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच के बहाने घर से कीमती जेवरात और मोबाइल फोन गायब करने का आरोप लगाया है। महिला प्रधान ने मामले में दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ग्राम प्रधान फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव की निर्वाचित प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2025 की रात वह अपने घर पर छोटी पुत्री और पुत्र के साथ अकेली थीं, क्योंकि उनके पति बाहर गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे उनके घर में चोरी की घटना हुई, जिसमें चोर जेवरात, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि उस समय पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उन्होंने उसे तथा उसकी पुत्री को छत पर खड़ा कर दिया। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जांच के नाम पर घर की अलमारी की चाबी से ताला खोला गया और सामान बिखेर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी चाबी अपने साथ ले गए। कुछ दिन बाद जब पति घर लौटे और अलमारी की चाबी मांगी गई, तब अलमारी खोलकर देखा गया। इस दौरान अलमारी से सोने के बाले, नथ और एक मोबाइल फोन गायब पाए गए। महिला का आरोप है कि जब इस संबंध में चौकी स्तर पर शिकायत की गई तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*मोहम्मदपुर खाला की महिला प्रधान का पुलिस पर गंभीर आरोप जांच के बहाने घर से जेवर-मोबाइल चोरी का आरोप, SP को शिकायत*
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान ने बेलहरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच के बहाने घर से कीमती जेवरात और मोबाइल फोन गायब करने का आरोप लगाया है। महिला प्रधान ने मामले में दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ग्राम प्रधान फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव की निर्वाचित प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2025 की रात वह अपने घर पर छोटी पुत्री और पुत्र के साथ अकेली थीं, क्योंकि उनके पति बाहर गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे उनके घर में चोरी की घटना हुई, जिसमें चोर जेवरात, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि उस समय पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उन्होंने उसे तथा उसकी पुत्री को छत पर खड़ा कर दिया। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जांच के नाम पर घर की अलमारी की चाबी से ताला खोला गया और सामान बिखेर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी चाबी अपने साथ ले गए।
कुछ दिन बाद जब पति घर लौटे और अलमारी की चाबी मांगी गई, तब अलमारी खोलकर देखा गया। इस दौरान अलमारी से सोने के बाले, नथ और एक मोबाइल फोन गायब पाए गए। महिला का आरोप है कि जब इस संबंध में चौकी स्तर पर शिकायत की गई तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी पत्रकार के साथ मारपीट पुलिस अधीक्षक से शिकायत
    1
    जनपद बाराबंकी पत्रकार के साथ मारपीट पुलिस अधीक्षक से शिकायत
    user_बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    2
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Fatehpur, Barabanki•
    12 hrs ago
  • फतेहपुर बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करुवा में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झांकी प्रस्तुत कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकी के जरिए कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों को सरल तरीके से दर्शाया। छात्र-छात्राओं ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। झांकी को देखने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी और सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित करना रहा।
    1
    फतेहपुर बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करुवा में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झांकी प्रस्तुत कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकी के जरिए कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों को सरल तरीके से दर्शाया।
छात्र-छात्राओं ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। झांकी को देखने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी और सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।
इस पहल का उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित करना रहा।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Jainuddin abbasi Zainul
    1
    Post by Jainuddin abbasi Zainul
    user_Jainuddin abbasi Zainul
    Jainuddin abbasi Zainul
    महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाराबंकी - ट्रिपल ड्रग थेरेपी अपनाकर ही मिलेगा हाथीपांव जैसी बीमारी से स्थायी छुटकारा बाराबंकी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 28 फ़रवरी तक चलने वाले आईडीए (ट्रिपल ड्रग थैरेपी) अभियान 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ–अयोध्या रोड स्थित रॉयल ऑर्किड में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डब्ल्यूएचओ व पीसीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव रहे। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट प्रतिनिधि डॉ. नित्यानंद ठाकुर तथा पीसीआई के प्रतिनिधि खालिद ने भी अभियान की महत्व पर प्रकाश डाला। यहां अधिकारियों ने स्वीकार किया कि शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में फाइलेरिया के नए केस पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाए हैं। इसी कारण जिले में विशेष निगरानी रखते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि बाराबंकी को फाइलेरिया मुक्त घोषित करना है तो हर पात्र व्यक्ति को ट्रिपल ड्रग थेरेपी अपनानी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस थेरेपी से शरीर पर कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और न ही अन्य दवाओं के साथ इसे लेने से कोई नुकसान है। लोगों से अपील की गई कि वे बिना डर के दवा का सेवन करें। *16 लाख से अधिक आबादी को दवा देने का लक्ष्य* जानकारी के अनुसार जिले के ब्लॉक दरियाबाद, देवा, जाटाबरौली, हरख, रामनगर, सिद्धौर, और बाराबंकी नगर क्षेत्र की कुल 16 लाख 95 हजार 911 आबादी को ट्रिपल ड्रग थेरेपी देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 1357 टीमें गठित की गई हैं, जिन पर 226 सुपरवाइजर दिन-रात निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे। *हमारा संकल्प – फाइलेरिया से मुक्ति* कार्यशाला में अभियान का संदेश दोहराया गया- "हमारा संकल्प – फाइलेरिया से मुक्ति।” बताया गया कि फाइलेरिया मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण वर्षों बाद सामने आते हैं और समय पर इलाज न होने पर स्थायी विकलांगता का कारण बन सकते हैं। उन्मूलन के लिए जरूरी है कि कम से कम 90 प्रतिशत पात्र आबादी दवा का सेवन करे। *पाँच स्तम्भों पर आधारित रणनीति* अधिकारियों ने एलएफआईएमडीए कार्यक्रम की पाँच स्तम्भीय रणनीति की जानकारी दी— *सर्वजन दवा सेवन* 10 से 28 फरवरी के बीच घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता पात्र लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगी। दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इससे बाहर रखे गए हैं। *अंतर-विभागीय समन्वय* स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, पंचायती राज, शहरी व ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। *जनजागरूकता* नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन और समुदाय आधारित कार्यक्रमों से भ्रांतियां दूर की जा रही हैं। *जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन* आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम प्रधान, कोटेदार, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी व स्वयंसेवक अभियान को मजबूती दे रहे हैं। *निगरानी व सुरक्षा :* दवा स्वास्थ्यकर्मी के सामने खिलाई जाएगी और किसी भी दुष्प्रभाव पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। *अधिकारियों की अपील* जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता ने बताया कि जिन घरों में लोग दवा नहीं खाते, वहां टीमें दोबारा जाकर उन्हें जागरूक करती हैं और दवा सेवन कराती हैं। डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कहा, “फाइलेरिया दिखाई नहीं देता, लेकिन इसका असर गंभीर होता है। बीते एक वर्ष से जिले में ट्रिपल ड्रग थेरेपी पर काम चल रहा है। समय रहते दवा लेना बेहद जरूरी है।” उन्होंने आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। *मीडिया से विशेष भूमिका निभाने का अनुरोध* कार्यशाला में मीडिया से अपेक्षा जताई गई कि वह सही और वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर अफवाहों को खत्म करे और लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करे, ताकि बाराबंकी को जल्द से जल्द फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
    1
    बाराबंकी
- ट्रिपल ड्रग थेरेपी अपनाकर ही मिलेगा हाथीपांव जैसी बीमारी से स्थायी छुटकारा
बाराबंकी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 28 फ़रवरी तक चलने वाले आईडीए (ट्रिपल ड्रग थैरेपी) अभियान 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ–अयोध्या रोड स्थित रॉयल ऑर्किड में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डब्ल्यूएचओ व पीसीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव रहे। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट प्रतिनिधि डॉ. नित्यानंद ठाकुर तथा पीसीआई के प्रतिनिधि खालिद ने भी अभियान की महत्व पर प्रकाश डाला। यहां अधिकारियों ने स्वीकार किया कि शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में फाइलेरिया के नए केस पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाए हैं। इसी कारण जिले में विशेष निगरानी रखते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि बाराबंकी को फाइलेरिया मुक्त घोषित करना है तो हर पात्र व्यक्ति को ट्रिपल ड्रग थेरेपी अपनानी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस थेरेपी से शरीर पर कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और न ही अन्य दवाओं के साथ इसे लेने से कोई नुकसान है। लोगों से अपील की गई कि वे बिना डर के दवा का सेवन करें।
*16 लाख से अधिक आबादी को दवा देने का लक्ष्य*
जानकारी के अनुसार जिले के ब्लॉक
दरियाबाद, देवा, जाटाबरौली, हरख, रामनगर, सिद्धौर, और बाराबंकी नगर क्षेत्र की कुल 16 लाख 95 हजार 911 आबादी को ट्रिपल ड्रग थेरेपी देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 1357 टीमें गठित की गई हैं, जिन पर 226 सुपरवाइजर दिन-रात निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे।
*हमारा संकल्प – फाइलेरिया से मुक्ति*
कार्यशाला में अभियान का संदेश दोहराया गया- "हमारा संकल्प – फाइलेरिया से मुक्ति।”
बताया गया कि फाइलेरिया मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण वर्षों बाद सामने आते हैं और समय पर इलाज न होने पर स्थायी विकलांगता का कारण बन सकते हैं। उन्मूलन के लिए जरूरी है कि कम से कम 90 प्रतिशत पात्र आबादी दवा का सेवन करे।
*पाँच स्तम्भों पर आधारित रणनीति*
अधिकारियों ने एलएफआईएमडीए कार्यक्रम की पाँच स्तम्भीय रणनीति की जानकारी दी—
*सर्वजन दवा सेवन*
10 से 28 फरवरी के बीच घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता पात्र लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगी। दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इससे बाहर रखे गए हैं।
*अंतर-विभागीय समन्वय*
स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, पंचायती राज, शहरी व ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
*जनजागरूकता*
नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन और समुदाय आधारित कार्यक्रमों से भ्रांतियां दूर की जा रही हैं।
*जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन*
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम प्रधान, कोटेदार, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी व स्वयंसेवक अभियान को मजबूती दे रहे हैं।
*निगरानी व सुरक्षा :*
दवा स्वास्थ्यकर्मी के सामने खिलाई जाएगी और किसी भी दुष्प्रभाव पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
*अधिकारियों की अपील*
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुजाता ने बताया कि जिन घरों में लोग दवा नहीं खाते, वहां टीमें दोबारा जाकर उन्हें जागरूक करती हैं और दवा सेवन कराती हैं। डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कहा, “फाइलेरिया दिखाई नहीं देता, लेकिन इसका असर गंभीर होता है। बीते एक वर्ष से जिले में ट्रिपल ड्रग थेरेपी पर काम चल रहा है। समय रहते दवा लेना बेहद जरूरी है।” उन्होंने आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
*मीडिया से विशेष भूमिका निभाने का अनुरोध*
कार्यशाला में मीडिया से अपेक्षा जताई गई कि वह सही और वैज्ञानिक जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर अफवाहों को खत्म करे और लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करे, ताकि बाराबंकी को जल्द से जल्द फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी बड़ेल चौराहा के पास लगा लंबा जाम
    3
    बाराबंकी बड़ेल चौराहा के पास लगा लंबा जाम
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    2 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार बाराबंकी में अभियान के तहत एक जिंदा कारतूस भी बरामद* बाराबंकी के फतेहपुर में थाना कुर्सी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुर्सी पुलिस टीम ने मदारपुर पुलिया के पास से अभियुक्त भानू प्रताप को पकड़ा। भानू प्रताप ग्राम हेमापुरवा मजरा कुर्सी, जनपद बाराबंकी का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस मिला। गिरफ्तारी के बाद भानू प्रताप के खिलाफ थाना कुर्सी में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। इस संबंध में कोतवाल कृष्णकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अवैध हथियारों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार बाराबंकी में अभियान के तहत एक जिंदा कारतूस भी बरामद*
बाराबंकी के फतेहपुर में थाना कुर्सी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुर्सी पुलिस टीम ने मदारपुर पुलिया के पास से अभियुक्त भानू प्रताप को पकड़ा। भानू प्रताप ग्राम हेमापुरवा मजरा कुर्सी, जनपद बाराबंकी का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस मिला।
गिरफ्तारी के बाद भानू प्रताप के खिलाफ थाना कुर्सी में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।
इस संबंध में कोतवाल कृष्णकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अवैध हथियारों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.