Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने भगवान मधुसूदन के दरबार में टेका मत्था, बांका / बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने आज बांका में आयोजित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व भगवान मधुसूदन के दरबार में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन सुराज की सफलता के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि भगवान मधुसूदन के आशीर्वाद से ही वह स्नातक मतदाताओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Pritam Kumar
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने भगवान मधुसूदन के दरबार में टेका मत्था, बांका / बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने आज बांका में आयोजित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व भगवान मधुसूदन के दरबार में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन सुराज की सफलता के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि भगवान मधुसूदन के आशीर्वाद से ही वह स्नातक मतदाताओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन ने भगवान मधुसूदन के दरबार में टेका मत्था, बांका / बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन ने आज बांका में आयोजित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व भगवान मधुसूदन के दरबार में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन सुराज की सफलता के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि भगवान मधुसूदन के आशीर्वाद से ही वह स्नातक मतदाताओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।1
- *मद्यनिषेध टीम द्वारा युवक को हिरासत में लेने पर परिजनों में चिंता,आनंदपुर थानाध्यक्ष की पहल से ढाई घंटे बाद चला पता* चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी। *थानाध्यक्ष की पहल से चला पता* मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी। प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया। प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। चांदन/बांका। चांदन थाना क्षेत्र के शेखपुरा टांड़ निवासी प्रवीण दास, पिता हुकुम दास, को मद्यनिषेध टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने मद्यनिषेध टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार टोटो चालक अजीत कुमार, पिता गोविंद दास, प्रवीण दास को टोटो से लेकर लाहाबन के रास्ते सिमुलतला स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोवदाहा मोड़, टेलवा-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर पूर्व से तैनात कटोरिया मद्यनिषेध टीम ने टोटो को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने टोटो में सवार प्रवीण दास को हिरासत में लेने के साथ उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद टोटो चालक अजीत कुमार ने इसकी जानकारी प्रवीण दास के परिजनों को दी। परिजनों ने जब प्रवीण के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को दी। *थानाध्यक्ष की पहल से चला पता* मामले की जानकारी मिलने के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी जुटाई। करीब ढाई घंटे बाद पता चला कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर प्रवीण दास को हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजनों को युवक के संबंध में जानकारी मिल सकी। प्रवीण दास ने बताया कि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें करीब तीन घंटे तक परिजनों को सूचना दिए बिना हिरासत में रखा गया। बाद में उन्हें चांदन थाना क्षेत्र के मद्यनिषेध चेक पोस्ट करूवापत्थर में छोड़ दिया गया। प्रवीण दास ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को आवेदन देकर दी जाएगी और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई की जांच कर न्याय की मांग की जाएगी।इधर, शेखपुरा टांड़ निवासी समाजसेवी गोविंद दास सहित अन्य ग्रामीणों ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया जाता है तो उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।वहीं, घटना के दौरान युवक का पता लगाने में पहल करने के लिए प्रवीण दास के परिजनों ने आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। नोट: इस मामले में मद्यनिषेध विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।2
- 🚨 नशे के खिलाफ बांका में बड़ा जागरूकता अभियान, घर-घर संदेश पहुंचाने का संकल्प! 📍 बांका शहर के शिवाजी चौक पर रविवार को नेहरू युवा केंद्र, बांका, भारत सरकार की ओर से नशा मुक्त भारत सेवा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नशे के खिलाफ बैनर के साथ लोगों को जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज बनाने के लिए संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, अंश नया सवेरा और समाजसेवियों सहित कई लोग मौजूद रहे। 💪 नशे को ना, स्वस्थ समाज को हां! 📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।1
- बांका के बाराहाट में करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप1
- बांका की उपेक्षा पर फूटा गुस्सा: 12 साल में विधान परिषद में एक बार भी नहीं लिया गया 'बांका' का नाम! * बड़ी खबर: कोसी स्नातक चुनाव को लेकर गरमाई सियासत! * बांका की उपेक्षा पर फूटा गुस्सा: 12 साल में विधान परिषद में एक बार भी नहीं लिया गया 'बांका' का नाम! * प्रखर उम्मीदवार रजनीश रंजन का बड़ा हमला: "जनता इस बार इन नकारे नेताओं को करारा जवाब देगी!" * खास कार्यक्रम: आगामी 21 सितंबर को चंद्र सिंह नगर भवन में भव्य 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम का आयोजन। - मंदार 24 न्यूज़] एंकर: नमस्कार, स्वागत है आपका 'मंदार 24 न्यूज़' पर। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी पारा इन दिनों अपने चरम पर है। वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की घोर उपेक्षा करने और पिछले 12 वर्षों में विधान परिषद के सदन में 'बांका' का नाम तक न लेने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इसी ज्वलंत मुद्दे पर हमारी खास और बेबाक बातचीत हुई है कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रखर, ऊर्जावान उम्मीदवार व शिक्षा शास्त्री—रजनीश रंजन (कोसी पुत्र)एवं शिक्षाविद से, जो अपनी जनसंपर्क यात्रा के दौरान बांका के ऐतिहासिक क्षेत्र बाराहाट पहुंचे। आइए देखते और सुनते हैं इस विशेष साक्षात्कार के तीखे और महत्वपूर्ण अंश... कोसी क्षेत्र से चुनकर एमएलसी सदन में जाते हैं, लेकिन आज तक धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके लिए आपके पास क्या विजन है? रजनीश रंजन (कोसी पुत्र): (आत्मविश्वास और अपनेपन से भरे स्वर में) आज हम सभी को नमस्ते करने आए हैं। हमारी यह यात्रा 9 जिले पार कर चुकी है और आज हम अपने 10वें जिले—बांका के उस ऐतिहासिक बाराहाट में आए हैं, जिसे हम बचपन से 'बीरनगढ़' या 'बिरनीगड़िया' के नाम से जानते रहे हैं। यह हमारे पूर्वजों की भूमि है। मेरा सहरसा से आंशिक जुड़ाव जरूर है, लेकिन हमारे मूल वंशज यहीं बांका से हैं। मैं आप सबका भाई और भतीजा हूं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आगामी 21 सितंबर को चंद्र सिंह नगर भवन में हमारा 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आप सभी आएं, अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराएं और अपना आशीर्वाद दें। यदि आप मुझे अपना एमएलसी चुनते हैं, तो अपने पूर्वजों की इस भूमि यानी संपूर्ण बाराहाट और बांका के चहुंमुखी विकास में मैं अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। बांका एक ऐसा ऐतिहासिक जिला है, जिसे लिखने के लिए दो स्टाइल मिले हैं। बांका के सभी लोग 21 तारीख को इस कार्यक्रम में आएं, हमें जांचिए-परखिए और यदि हम आपकी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो अपना बहुमूल्य समर्थन दें। सवाल आप चार पीढ़ी के बाद अपनी जड़ों यानी 'बीरनगंज' को ढूंढ रहे हैं, इतना दिन से आप कहां थे? रनीश रंजन (कोसी पुत्र): जब भी हमारे पूर्वज इस क्षेत्र में आते रहे हैं, वे स्मृतियां हमारे कानों में हमेशा गूंजती रही हैं। आज यह मौका इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि हम केवल राजनीति करने नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जनहित में धरातल पर कार्य करने आए हैं। यदि हमारे भीतर अपनी जड़ों से जुड़ाव नहीं होता, तो आज यह संभव नहीं होता। हम अपनी जड़ों को सहेजने और उसे विकास से जोड़ने वाले लोग हैं। सवाल चुनाव जीतने के बाद जनता आपसे सवाल करेगी कि आपने अपने पूर्वजों की इस भूमि के लिए क्या किया? इस पर आपका क्या कहना है? रजनीश रंजन (कोसी पुत्र): (सख्त और दो टूक अंदाज में) जो लोग इससे पहले चुनाव जीतकर सदन में गए हैं, उनसे यह सवाल कीजिए कि उन्होंने क्या किया है! उनके विकास कार्यों की सूची में बांका है ही नहीं। पिछले 12 सालों का उनका संसदीय जीवन बीता, लेकिन एक दिन भी विधान परिषद के अंदर 'बांका' शब्द का प्रयोग तक नहीं किया गया। जिन लोगों को विकास से नफरत है, उनसे आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं? अब चुनाव आया है, तो वे कहीं पोल पर लटकते नजर आ रहे हैं, तो कहीं जाति ढूंढने निकल पड़े हैं। लेकिन अबकी बार बांका के प्रबुद्ध मतदाताओं ने उनकी एक-एक चाल और चरित्र को पूरी तरह से समझ लिया है। जनता इस चुनाव में उन्हें इसका करारा जवाब जरूर देगी। मंदार 24 न्यूज़ के माध्यम से हमारी भी आप सभी से यही अपील है कि बांका के तमाम सम्मानित स्नातक बंधु आगामी 21 सितंबर को चंद्र सिंह नगर भवन में आयोजित 'नमस्ते बांका' कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचें। आएं, संवाद करें और क्षेत्र के विकास में अपनी ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करें। आप हर खबर का अपडेट जानने के लिए बने रहे , सच है तो दिखेगा कैमरा पर्सन के साथ, मंदार 24 न्यूज़ टीम, बांका। धन्यवाद।1
- मैं इस प्रदेश की सरकार से कहना चाहता हूं अगर आपको शासन प्रशासन चलाने में कठिनाई हो रही है तो मेरे जैसा सलाहकार रखिए प्रदेश में सारा सरकारी सिस्टम 5 वर्षों के अंदर ठीक हो जाएगा1
- स्मैक के खिलाफ तारापुर पुलिस का कड़ा प्रहार, 8.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार तारापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.65 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 25 एल्युमिनियम पुड़िया और एक ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपितों में फजेलीगंज निवासी मोहन कुमार तथा बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुसाहा निवासी अंकित सिंह राठौर और निर्भय नंद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर पेट्रोल पंप के सामने मोहन कुमार की चाय दुकान में स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी सह बीडीओ तारापुर की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। टेबल पर रखी पुड़िया से 25 एल्युमिनियम पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन 8.65 ग्राम था। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना कांड संख्या 180/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- 🔴 अमरपुर में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और जिंदा कारतूस बरामद 🚨 घर में छिपे थे हथियार... पुलिस ने मारी रेड और दो आरोपी गिरफ्तार! बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बंद पड़े मकान में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 🔥 🚔 छापेमारी में पुलिस ने एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित, दो देशी मस्केट, एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 👮 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार उर्फ शुभम भट्टाचार्य उर्फ शुभम कुमार झा और मो. तेहरात के रूप में हुई है। 🔎 पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। 📍 स्थान: अमरपुर, बांका 📲 बांका की हर खबर से अपडेट रहने के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।1