कौशांबी: ट्रैक्टर और मैजिक की भिड़ंत में दो की मौत कौशांबी। शनिवार भोर में मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास ट्रैक्टर और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुस्तफा अहमद (45 वर्ष) पुत्र शौकत अली तथा मंजूर अहमद (35 वर्ष) पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार, थाना सराय अकिल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार तड़के की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #highlight #publicenews #folower इलाज के दौरान दो लोगों की हुई मौत।
कौशांबी: ट्रैक्टर और मैजिक की भिड़ंत में दो की मौत कौशांबी। शनिवार भोर में मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास ट्रैक्टर और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुस्तफा अहमद (45 वर्ष) पुत्र शौकत अली तथा मंजूर अहमद (35 वर्ष) पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार, थाना सराय अकिल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार तड़के की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #highlight #publicenews #folower इलाज के दौरान दो लोगों की हुई मौत।
- ऐसे अधिकारियों पर हो तत्काल कार्रवाई।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- हिंदू धर्म की संस्कृति1
- कौशाम्बी न्यूज1
- बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।1
- कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।1
- Post by Dhirendra Shukla1
- इलाज के दौरान दो लोगों की हुई मौत।1