Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अरुण चतुर्वेदी
RAJ.JANTA .97
पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अरुण चतुर्वेदी
More news from राजस्थान and nearby areas
- दिनदहाड़े वार्ड -6 शाहपुरा में फायरिंग एक कार किराए पर देने वाले एजेंट के ऑफिस पर बरसाई गोलियां,शाहपुरा में दिन दहाड़े 7 राउंड फायरिंग, मौके पर मिले सात खोखे, किसी को चोट नहीं लगी,शहर के चार्ड नंबर 6 पशु चिकित्सालय के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना अंजाम दिया। दो अलग-अलग बाइकों आए चार कुल्कों ने 7 से 8 मर्तबा फायर किए। फायरिंग को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक ताबड़तोड़ धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान गोली किसी को लगी नहीं। सूचना पर पुलिस के एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायना लिया। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी कराई गई, लेकिन बदमाहा पकड़ में न आ सके। प्रारंभिक पड़ताल में घटना का मुख्य कारण आपसी रंजिश सामने आ ही है,वहीं घटना की जानकारी मिलते के साथ ही रिया चौधरी थाना अधिकारी व टीम के साथ पहुंची,नगर अध्यक्ष मुकेश बुडानिया,इधर विधावक मनीष यादव ने भो घटना को निंदनीय बताते हुए चिंता जताई । सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा1
- मुंडावर सरकारी अस्पताल के पास पलटा अनियंत्रित होकर ट्रॉला बाल बाल बची ड्राइवर की जान मुंडावर खैरथल तिजारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया सरकारी अस्पताल के ठीक पास और श्याम मेडिकल के सामने एक ट्रॉला RJ 32 GB 1511अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया मोड़ पर जवाब दे गए ब्रेक हादसा सुबह करीब 6:15 बजे का है बताया जा रहा है कि ट्रॉला जब अस्पताल के पास वाले घुमाव मोड़ पर पहुँचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए या सही समय पर नहीं लगे भारी वजन और मोड़ होने के कारण ट्रॉला अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया बड़ा हादसा टला गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण अस्पताल के सामने ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी वरना स्थिति भयावह हो सकती थी ड्राइवर से हुई बातचीत के अनुसार: इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित है घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई ट्रॉला पलटने के कारण रास्ते में यातायात बाधित होने की संभावना है वाहन चालक सावधानी से निकलें1
- Raj Kumar Meena Chhandwal1
- आशा सहयोगिनियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खैरथल। आशा सहयोगिनियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगें शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 53,353 आशा सहयोगिनियां कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2003 से किया गया था। वर्तमान में उन्हें 4,959 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कार्यानुसार प्रेरक राशि दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें राजस्थान सुविधा सेवा नियम-2022 में शामिल किया जाए तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। साथ ही स्वैच्छिक मानदेयकर्मी का दर्जा समाप्त कर वेतनकर्मी बनाया जाए। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन वृद्धि, योग्यता व अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व एएनएम पदों पर समायोजन की मांग भी रखी गई। इसके अलावा एएनएम योग्यता वाली आशा सहयोगिनियों के लिए नियमित भर्ती में कोटा तय करने की मांग की गई।1
- बांसखोह कस्बा स्थित जागेश्वर मठ महादेव मंदिर से रोज सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट से प्रभात फेरी हुई शुरू करीब 30 साल से रेगुलेर चल रही है3
- शाहजहांपुर कस्बे में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी एवं 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। 7 फरवरी शनिवार को बाबा का विशाल भंडारा आयोजित होगा।मीणा समाज के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक आयोजन कस्बे के मीणा मोहल्ले स्थित बाबा भगत जी स्मृति स्थल से प्रारंभ हुआ और मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुआ। मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक कार्यक्रम के तहत बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा भगत जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू, राजेश मीणा एडवोकेट, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा।4
- Post by RAJ.JANTA .971
- बागावास चौरासी में वर्षा पुराना पीपल के पेड़ से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, चरणामृत समझ लोग पी रहे,पेड़ से निकल रहा पानी ग्रामीण मान रहे चमत्कार1
- आयुर्वेद निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ खैरथल। समीपवर्ती बल्लभग्राम स्थित लीलाशाह कुटिया में आयोजित आयुर्वेद निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक संत भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के प्रतिनिधि सतीश यादव रहे। उद्घाटन अवसर पर संत भास्कर भारद्वाज एवं सतीश यादव ने भगवान धन्वंतरि महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग अलवर के उपनिदेशक डॉ.करण सिंह दहिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी उपस्थित रहे। आयोजकों एवं चिकित्सकों द्वारा अतिथियों का माला, साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। संत भास्कर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद पद्धति से जटिल से जटिल रोगों का उपचार संभव है तथा यह पद्धति सदियों से स्वस्थ जीवन का आधार रही है। मुख्य अतिथि सतीश यादव ने आमजन से आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान किया। शिविर में आयुर्वेद अंतरंग शिविर प्रभारी डॉ. सुरेश वर्मा एवं सह प्रभारी डॉ. अजीत बाल्याण के निर्देशन में रोगियों की जांच व परामर्श किया गया। शिविर में डॉ. अरुण मुद्गल, डॉ. यादराम गुर्जर, डॉ. उमा दत्त शर्मा, डॉ. रामकिशन शर्मा, डॉ. पूरन सिंह बनाफल, डॉ. रमेश बागोरिया सहित आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक, कंपाउंडर व परिचारक उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।1