Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदिवासी अधिकार दिवस पर पदयात्रा जो कुंदनपुर से खवासा तक की ये सरकार को संदेश दिया गया की अधिकार दिवस के रूप ये संदेश रहा भारत छोडो आदोलन 💯💯
Mohan ji charel bhil Sarona
आदिवासी अधिकार दिवस पर पदयात्रा जो कुंदनपुर से खवासा तक की ये सरकार को संदेश दिया गया की अधिकार दिवस के रूप ये संदेश रहा भारत छोडो आदोलन 💯💯
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदिवासी अधिकार दिवस पर पदयात्रा जो कुंदनपुर से खवासा तक की ये सरकार को संदेश दिया गया की अधिकार दिवस के रूप ये संदेश रहा भारत छोडो आदोलन 💯💯1
- banswada ke najdeek chidiya bhasha gali kya motira ke pass hernia gaon mein ek hamara gaon hai udhar Pani pada tha1
- 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक स्पर्धा: सालमगढ़ में एथलेटिक्स का रोमांच 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक स्पर्धा: सालमगढ़ में एथलेटिक्स का रोमांच प्रतापगढ़ जिले के ब्लॉक दलोट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सालमगढ़ में आयोजित 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं का शानदार आयोजन हुआ। मैदान में शिक्षकों के खेल कौशल और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण और प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स स्पर्धाएं: मैदान में पुरुषों एवं महिलाओं के वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों का उत्साह: अध्यापन से इतर शिक्षकों ने खेल भावना का परिचय देते हुए धावक के रूप में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक रंग: खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शिक्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी कला का जौहर दिखा रहे हैं। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रतियोगिता के इस भव्य आयोजन को देखने और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक पहुंचे: अनूप सिंह राव (अध्यक्ष, करणी सेना, सालमगढ़) अशोक चौधरी (अध्यक्ष, लैम्प्स, सालमगढ़) कैलाशचंद्र मीणा (प्रतिनिधि, शिक्षक संघ) अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्वस्थ जीवन तथा शिक्षण कार्य में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्थानीय ग्रामीणों व खेल प्रेमियों की उपस्थिति से आयोजन का माहौल अत्यंत उत्साहजनक बना हुआ है।1
- भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।1
- अरनिया गुर्जर में शासकीय भूमि से राजस्व अमले ने हटाया अतिक्रमण। फीता डालकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गवरिया ने भूमि अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम कोटवार की निगरानी में सौंपी।1
- नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मोरीको सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया संजय कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर पर नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मंच के संरक्षक पूनमबाई रेवाल, चैनसिंग वडखिया, अमर सिंह ,पारश रेवाल व संयोजक मोहन प्रजापत, लाखन सिंह बारोड़, की उपस्थिति में सर्व सहमति से गोविंद जी मोरी को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जीवन जी पवार राजा प्रजापत सह कोसाध्याच भरत जी मोरी, अशोक जी सिंगर ,उपाध्यक्ष बलराम जी मकवाना जितेन जी प्रजापत, सुरेश प्रजापत सचिव रोहित जी प्रजापत महासचिव रामेश्वर जी प्रजापत को बनाया गया, बैठक में कोसा अध्यक्ष भरत प्रजापत ने अपने कार्य काल का आय व्यय प्रस्तुत किया साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेश जी भूरिया (भगत) के कार्यकाल की सराहना भी मंच के संरक्षक व सदस्यों द्वारा की गई,बैठक पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया था। हिम्मत बारोड की रिपोर्ट1
- 24 घंटे के पूर्व नया बस स्टैंड से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी अभिरक्षा में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। *इसी क्रम में दिनांक 15/09/2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक-एक कर 03 मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की सूचना* प्राप्त हुई। सूचना पर *थाना राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार के नेतृत्व में द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच* की गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। तलाश के दौरान आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ एवं एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों को धक्का देकर ले जाते हुए दोनों बदमाशों को सोसाइटी मैदान राजगढ़ के पास पकड़ा गया। दोनों को अभिरक्षा में लेकर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं। पूछताछ में *आरोपी दिनेश द्वारा पूर्व में राजगढ़ नया बस स्टैंड से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास* छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। 👮 *गिरफ्तार/अभिरक्षा में* 1.दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ। 2.एक बाल अपचारी। 🏍️ *जप्त मशरूका* 1.बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹95,000* /- 2.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹60,000* /- 3.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹70,000/* - *कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹2,25,000/-* ⭐ *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा की सराहनीय भूमिका रही।1
- उज्जैन के उनहेल में ट्राले की चपेट में आए एक व्यक्ति और महिला, दर्दनाक हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उनहेल में आज एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक पुरुष और महिला को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।1