logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा, औरंगाबाद रालोमो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया

15 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
15 hrs ago

हसपुरा, औरंगाबाद रालोमो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान  गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Interior designer केसाठ, बक्सर, बिहार•
    48 min ago
  • जहानाबाद जिले में अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल के कारण आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का कार्य, दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा जमीन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालयों में कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण उनका कोई काम नहीं हो सका। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए। कई लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से किराया खर्च कर अपने काम कराने के लिए अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पढ़ाई, नौकरी और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं जमीन से जुड़े कार्य नहीं होने से किसानों और अन्य लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।स्थानीय लोगों और किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अंचल कार्यालयों का कामकाज जल्द सामान्य कराया जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    1
    जहानाबाद जिले में अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल के कारण आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का कार्य, दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा जमीन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालयों में कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण उनका कोई काम नहीं हो सका। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए। कई लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से किराया खर्च कर अपने काम कराने के लिए अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पढ़ाई, नौकरी और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं जमीन से जुड़े कार्य नहीं होने से किसानों और अन्य लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।स्थानीय लोगों और किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अंचल कार्यालयों का कामकाज जल्द सामान्य कराया जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • कल पूरा देश महिलाओं के सम्मान की बात कर रहा था, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। लेकिन बेहद दुखद और शर्मनाक बात है कि Rajrappa Temple में एक महिला श्रद्धालु और उसके परिजनों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई? क्या यही है महिलाओं का सम्मान? जहाँ एक तरफ समाज में महिलाओं को सम्मान देने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो।
    1
    कल पूरा देश महिलाओं के सम्मान की बात कर रहा था, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। लेकिन बेहद दुखद और शर्मनाक बात है कि Rajrappa Temple में एक महिला श्रद्धालु और उसके परिजनों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई?
क्या यही है महिलाओं का सम्मान?
जहाँ एक तरफ समाज में महिलाओं को सम्मान देने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं।
प्रशासन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के अध्यक्ष सनातनी विक्की कुमार सोनी के नेतृत्व में गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में झंडे लगाकर लोगों में रामनवमी को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहे हैं।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के अध्यक्ष सनातनी विक्की कुमार सोनी के नेतृत्व में गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बताया जाता है कि रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में झंडे लगाकर लोगों में रामनवमी को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहे हैं।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Bharat News788
    1
    Post by Bharat News788
    user_Bharat News788
    Bharat News788
    Local News Reporter जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • रफीगंज थाना क्षेत्र के ढोसिला पंचायत के एक गांव से एक युवती के अपहरण का मामला सोमवार को सामने आया है। युवती की नानी ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों के मुताबिक 7 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे से वह अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला। युवती की नानी ने गांव के शिव कुमार दास के पुत्र अजीत कुमार पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। सोमवार संध्या 5.30 में इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में लगी हुई है।
    1
    रफीगंज थाना क्षेत्र के ढोसिला पंचायत के एक गांव से एक युवती के अपहरण का मामला सोमवार को सामने आया है। युवती की नानी ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों के मुताबिक 7 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे से वह अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
युवती की नानी ने गांव के शिव कुमार दास के पुत्र अजीत कुमार पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है। सोमवार संध्या 5.30 में इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।
फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में लगी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • जहानाबाद में वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों वाहन चालकों ने कन्नौदी से रैली निकालकर समाहरणालय तक मार्च किया। रैली में शामिल चालक नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे। समाहरणालय के समीप पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हो गई, जहां चालकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। धरना पर बैठे वाहन चालकों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी ड्राइवर की मौत होती है तो उसे आपदा में शामिल किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सभी वाहनों के आगे और पीछे सरकारी निधि से कैमरे लगाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के समय दोषियों की सही पहचान हो सके। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ड्राइवर समाज दिन-रात मेहनत कर लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए सरकार को ड्राइवरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना में मौजूद चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी 10 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
    1
    जहानाबाद में वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों वाहन चालकों ने कन्नौदी से रैली निकालकर समाहरणालय तक मार्च किया। रैली में शामिल चालक नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे। समाहरणालय के समीप पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हो गई, जहां चालकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की।
धरना पर बैठे वाहन चालकों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में यदि किसी ड्राइवर की मौत होती है तो उसे आपदा में शामिल किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सभी वाहनों के आगे और पीछे सरकारी निधि से कैमरे लगाए जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के समय दोषियों की सही पहचान हो सके।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ड्राइवर समाज दिन-रात मेहनत कर लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए सरकार को ड्राइवरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
धरना में मौजूद चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी 10 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Interior designer केसाठ, बक्सर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.