Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी को लेकर गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू गया जिले के गुरुआ प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के अध्यक्ष सनातनी विक्की कुमार सोनी के नेतृत्व में गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में झंडे लगाकर लोगों में रामनवमी को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहे हैं।
Prem Kr. Mishra
रामनवमी को लेकर गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू गया जिले के गुरुआ प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के अध्यक्ष सनातनी विक्की कुमार सोनी के नेतृत्व में गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में झंडे लगाकर लोगों में रामनवमी को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के अध्यक्ष सनातनी विक्की कुमार सोनी के नेतृत्व में गुरुआ बाजार में बजरंग बली के झंडे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि रामनवमी पर्व को लेकर श्रीराम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। कार्यकर्ता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में झंडे लगाकर लोगों में रामनवमी को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहे हैं।1
- सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक2
- गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकन्द थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार जाँच में जुटी पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है इसमें जितने लोग शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लु खैरा गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में प्रथम पक्ष की कमला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष की रीता कुमारी, पुत्री इंद्रदेव यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के सोमवार रात्रि 9 लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कमला देवी को गंभीर चोट आई है।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- भारत के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 क्रिकेट विश्व कप में तीसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अनेक भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अद्भुत खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को विश्व विजेता की तरह खेलते हुए शानदार तरीके से पराजित किया और एक बार फिर पूरे विश्व में भारत का तिरंगा लहराने का गौरव प्राप्त किया। यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश के 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं की जीत है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस धैर्य, आत्मविश्वास और जज्बे के साथ मैदान में प्रदर्शन किया, वह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी, गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी और फील्डरों की चुस्ती ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम किया, तब पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर शहर तक हर भारतीय इस जीत का जश्न मना रहा है। यह जीत भारतीय खेल प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। भारतीय खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि जब देश के लिए खेलने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और कहा कि यह जीत भारत के गौरव को और ऊंचा करने वाली है। खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। यह जीत देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी और भारत में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान, कोच और सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारतीय टीम इसी प्रकार देश का नाम रोशन करती रहेगी और विश्व मंच पर भारत का तिरंगा सदैव ऊंचा लहराता रहेगा। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा केवरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर डॉ अशोक संतोष कुमार1
- कल पूरा देश महिलाओं के सम्मान की बात कर रहा था, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। लेकिन बेहद दुखद और शर्मनाक बात है कि Rajrappa Temple में एक महिला श्रद्धालु और उसके परिजनों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई? क्या यही है महिलाओं का सम्मान? जहाँ एक तरफ समाज में महिलाओं को सम्मान देने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो।1
- लड़की लोग से निवेदन है ऐसे जगह मत जाओ जहां सेफ्टी नहीं हो1