नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सामने कानून व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह का तबादला, विवादों के बीच हुआ कार्यकाल समाप्त नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के सामने कानून व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती जयराज मानसिंह हत्याकांड और चौफेरवा केस जैसे मामलों से पुलिसिंग पर उठे सवाल जनता का भरोसा बहाल करना नए कप्तान के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अपराध, माफिया और पुलिस की छवि सुधारना होगा पहली प्राथमिकता 📰 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा 📍 स्थान: फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) 📅 दिनांक: 15 मार्च 2026 | दिन: रविवार ✒️ रिपोर्ट : जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव 🟥 बड़ी खबर | फतेहपुर में एसपी अनूप सिंह की विदाई, अब नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक के सामने चुनौतियों का चक्रव्यूह फतेहपुर जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह का तबादला किए जाने के बाद जनपद की कमान अब आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक को सौंप दी गई है। पिछले कुछ महीनों से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चाएं और सवाल उठते रहे। कई चर्चित मामलों के चलते पुलिस की कार्यशैली आलोचनाओं के घेरे में रही। ऐसे में अब नए पुलिस कप्तान के सामने कानून व्यवस्था सुधारने और जनता का भरोसा वापस जीतने की बड़ी चुनौती मानी जा रही है। 🟥 कई विवादों से घिरा रहा पिछला कार्यकाल सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से फतेहपुर में पुलिस प्रशासन को लेकर विभिन्न स्तरों पर असंतोष की चर्चा होती रही। जनपद में कई गंभीर घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे। इनमें प्रमुख रूप से चर्चित जयराज मानसिंह हत्याकांड चौफेरवा तिहरा संदिग्ध सुसाइड मामला कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य घटनाक्रम जैसे मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज रही। इन घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। 🟥 पुलिसिंग की छवि पर उठे सवाल कुछ घटनाओं में पुलिस पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप भी सामने आए। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि कई मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सका, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि प्रभावित हुई। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन मामलों में अलग‑अलग चरणों में कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया भी चलती रही। 🟥 अब नए एसपी के सामने बड़ी जिम्मेदारी अब फतेहपुर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक के हाथों में है। बताया जाता है कि अपने पिछले कार्यकाल में वे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते रहे हैं और कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में जिले में उम्मीद जताई जा रही है कि नए एसपी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। 🟥 नए कप्तान के सामने प्रमुख चुनौतियां फतेहपुर में नए पुलिस अधीक्षक के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां मानी जा रही हैं: 👉 चर्चित मामलों की निष्पक्ष जांच और खुलासा 👉 भू‑माफिया, सट्टा और सूदखोरी जैसे संगठित अपराधों पर नियंत्रण 👉 थाना स्तर पर जनता की सुनवाई और पारदर्शी पुलिसिंग 👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करना 👉 पुलिस और जनता के बीच विश्वास बहाल करना 📢 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील करता है कि 👉 सभी लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। 👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। 👉 पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कानून का राज और पारदर्शी प्रशासन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। फतेहपुर में पुलिस नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब पूरे जिले की नजर नए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पर टिकी हुई है। क्या वे अपराध और माफिया तंत्र पर प्रभावी कार्रवाई कर पाएंगे और जनता का विश्वास फिर से स्थापित कर पाएंगे — यह आने वाला समय तय करेगा। ND NEWS इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। 🚨 👇👇 #Fatehpur #FatehpurNews #SPTransfer #UPPolice #AbhimanyuMangalik #AnupSingh #LawAndOrder #PoliceAdministration #CrimeControl #UPNews #PublicJustice #DistrictNews #IndianPolice #GoodGovernance #PublicSafety #PoliceReform #JusticeSystem #TrendingNews #BreakingStory #Investigation #AdministrativeChange 👇👇 @dgpup @RSSorg @UPGovt @wpl1090 @RSSgeet @Uppolice @MIB_India @PMOIndia @HMOIndia @abmanglik @VHPDigital @igrangealld @myogioffice @InfoDeptUP @dmfatehpur @sdmsadarftp @CMOfficeUP @CMOUP_RC @ChiefSecyUP @ChiefSecyUP @MahantYogiG @FatehpurSdm @fatehpurpolice @BajrangDalOrg @112UttarPradesh @myogiadityanath @CommissionerPrg @ADGZonPrayagraj

- फतेहपुर जिले के बिन्दकी तहसील के खजुहा में स्मार्ट ग्रीन मोबल्टी लिमिटेड (SGM) के द्वारा गरीब परिवार को निशुल्क राशन वितरण किया गया। SGM संस्था का मकसद गरीबों का सहारा बनना और बच्चों को शिक्षित करना। ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में स्कूली बच्चों को कॉपी किताब और बस्ता वितरित कर शिक्षित बना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए संस्था के द्वारा बेहतर कार्य किए जा रहे है। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका प्रियंका देवी ने बताया कि यह संस्था काफी समय से गरीबों का सहारा बनकर उनको और उनके बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है। जिसके लिए SGM संस्था के साथ जुड़कर फतेहपुर जिले को भी ग्रीन सिटी बनाने का प्रयास कर रही है।1
- *कल्यानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दामोचा* फतेहपुर | बिंदकी क्षेत्र के थाना कल्यानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दबोच लिया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक वांचित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष कल्यानपुर सुमित देव पांडे से जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना व औंग थाना की संयुक्त टीम के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांचित अभियुक्त विवेक यादव पुत्र स्वर्गीय राजेश यादव निवासी गहराखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ कल्यानपुर थाना में पूर्व में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कामयाबी पुलिस को मिली है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि वारंटी अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही कई धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है1
- रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गल्ला मंडी पुल के नीचे रखे कबाड़ के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वहां रखा पूरा कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by RN Vishwkarma1
- बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कुचेंदू ग्राम पंचायत मे बनी गौशाला में इस तरह की चिलचिलाती धूप और गर्मी से गौवंशों की प्यास से हालत खराब हो रही है। गौशाला में पानी पीने की व्यवस्थाएं पूरी तरह से धड़ाम है, जब इस विषय में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा से बातचीत की गई, तो बताया कि पिछले फरवरी माह से गौशाला में लगा समरसेबल खराब पड़ा है, कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह व खंड विकास अधिकारी को लिखित में पत्र दे चुके हैं, और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग किया है। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक समरसेबल बन नहीं पाया है। जिससे गोवंशों को पीने के लिए तालाब से समरसेबल के माध्यम से पानी पीने के लिए भर व्यवस्था की जाती है,। वहीं ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाया है, और कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह के द्वारा भूसा और अन्य सामग्री का भुगतान नहीं करवा रही हैं, जबकि ग्राम पंचायत के खाते में पर्याप्त धन करीब 11 लाख रुपए पड़ा हुआ है, और यह भी आरोप लगाया कि जब तक 50% कमीशन नहीं मिलेगा तब तक मैं भुगतान नहीं करूंगी, क्या कहा ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा आप भी सुने1
- Post by Ram Kripal1
- रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुनियापति मजरे कोरिहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत और सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by RN Vishwkarma2
- बबेरू कस्बे के बबेरू ग्राम पंचायत भवन मे आज शनिवार की दोपहर बबेरू ग्रामीण के ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान को बुलाया गया था, जिसमें करीब 15 ग्राम पंचायत सदस्य बैठक पर पहुंचे, लेकिन ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा बैठक पर उपस्थित नहीं हुई, जिसमें जिसमें दोपहर ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह की अध्यक्षता पर सदस्यों की बैठक की गई, जिसमें सदस्यों ने आरोप लगाया की कभी भी ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रधान उपस्थित नहीं होती हैं, यहां तक की राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में भी शामिल नहीं हुई, और जो भी विकास कार्यों की फाइलें थी वह भी बैठक पर नहीं दिखाई जाती, वही ग्राम पंचायत सदस्य राकेश पटेल ने बताया कि 5 साल पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी तक सभी सदस्यों का जो ₹100 बैठक का मानदेय दिया जाता है, वह भी नहीं दिया गया, अगर मान दे की बात करते हैं तो ग्राम प्रधान 50% कमीशन मांगती हैं। वहीं बिना बैठक के विकास कार्य कैसे कर लिए जाते हैं, यही समझ में नहीं आता, जिसमें सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहां की कि जब हमको किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती, और ना ही हमको बुलाया जाता, इससे अच्छा हम सभी लोग शपथ पत्र के साथ है इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। बैठक में राकेश पटेल,अजय कुमार ,सुधीर कुमार, महेश वर्मा, प्रीति देवी, दीपा देवी, बृजेश कुमार, श्याम बाबू, रामलखन, उषा देवी, रविकांत सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं पिछले दिनों बबेरू ग्रामीण कि ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा ने चित्रकूट धाम मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह 30% भुगतान के नाम पर कमिशन की बात करती हैं, और कहती है कि जब तक 30% कमीशन नहीं दिया जाएगा, तो भुगतान मैं नहीं करूंगी।1