जगदलपुर में आज होगा श्रमिक सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा हितग्राहियों का सम्मान जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंजीकृत श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 अप्रैल को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए जाने के साथ ही मौके पर ही नए श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के दायरे में लाकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
जगदलपुर में आज होगा श्रमिक सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा हितग्राहियों का सम्मान जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंजीकृत श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 अप्रैल को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए जाने के साथ ही मौके पर ही नए श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनके कर-कमलों द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के दायरे में लाकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
- **हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के पावन और दिव्य अवसर पर धर्मनगरी काशी से पधारे कलाकारों द्वारा मां शक्ति के नौ स्वरूपों की अलौकिक, मनमोहक और भव्य झांकियों से सुसज्जित विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया*🚩1
- कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *भानुप्रतापपुर दल्ली राजहरा रोड पर अतिक्रमण पर चुप्पी, अंतागढ़ रोड पर गरीब की दुकान पर कार्रवाई नगर पंचायत पर उठे सवाल* *विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर कांकेर* *भानुप्रतापपुर* । नगर पंचायत की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दल्ली राजहरा रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायतें और खबरें सामने आईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दल्ली राजहरा रोड पर प्रभावशाली लोगों द्वारा नियमों को दरकिनार कर दुकान निर्माण किया गया। इस मामले को कई बार उठाया गया, बावजूद इसके न तो निर्माण रोका गया और न ही किसी प्रकार की सख्ती दिखाई गई। देखते ही देखते दुकान बनकर तैयार हो गई। वहीं दूसरी ओर, अंतागढ़ रोड पर एक गरीब व्यक्ति की छोटी दुकान पर अचानक कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यही दुकान उसके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। दुकान टूटने के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगर पंचायत की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या नियम केवल कमजोर वर्ग के लिए ही हैं? क्या आर्थिक रूप से मजबूत लोगों पर कार्रवाई करने से प्रशासन बचता है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में स्पष्ट जवाब दे और पीड़ित गरीब को वैकल्पिक दुकान या सहायता प्रदान करे, ताकि उसके परिवार की आजीविका प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है और क्या भविष्य में कार्रवाई समान रूप से की जाएगी या नहीं।3
- कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अपील: सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।1
- राजिम, भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर। जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा निस्तारी के लिए विभिन्न जल स्रोतों को खोलकर गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। 27 फरवरी से शुरू हुई यह पहल अब 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। राजिम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने समय रहते कदम उठाए। सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से राजिम संगम क्षेत्र को भरा गया, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सका। वहीं फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरगी नाला एनीकट से जल आपूर्ति की गई। पांडुका अनुभाग ने फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के जरिए 15 तालाबों को भरा, जबकि फिंगेश्वर उपसंभाग में 14 तालाबों तक पानी पहुंचाया गया। 8 अप्रैल से फिंगेश्वर वितरक शाखा का प्रवाह बंद कर अब पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा और श्याम नगर में निस्तारी के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है।3
- **हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के पावन और दिव्य अवसर पर धर्मनगरी काशी से पधारे कलाकारों द्वारा मां शक्ति के नौ स्वरूपों की अलौकिक, मनमोहक और भव्य झांकियों से सुसज्जित विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया*🚩1
- थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।1
- अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी, नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार , आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी। अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें। नमस्कार!1