logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ व्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कांस्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत

17 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Kanker, Chhattisgarh•
17 hrs ago

छत्तीसगढ़ व्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कांस्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी, नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार , आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी। अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें। नमस्कार!
    1
    अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, 
दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा
कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी,
नमस्कार, जय जोहार!
मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार ,
आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।
घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी।
अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है।
समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें।
आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें।
नमस्कार!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भाजपा स्थापना दिवस: ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत मुलमुला में लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित। कोंडागांव- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में आज 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर मण्डल कोंडागांव के ग्राम पंचायत मुलमुला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सम्मान। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया।
    1
    भाजपा स्थापना दिवस: ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत मुलमुला में लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।
कोंडागांव- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में आज 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर मण्डल कोंडागांव के ग्राम पंचायत मुलमुला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सम्मान।
अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Kondagaon : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कोंडागांव :- राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल नाग, जनपद सदस्य श्री घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया। *कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंद* कभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा, संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    Kondagaon : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ
चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
कोंडागांव :- राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल नाग, जनपद सदस्य श्री घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।।
कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया।
*कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंद*
कभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा,  संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • ग्राम, पिनकापार, में काफी समय से चल रहे स्कूल के रास्ता के लिए संघर्ष खत्म ग्राम -,कुबराडीह, के किसान भाई ,स्कूल के लिए रास्ता दिए,, बहुत, बहुत,, बधाई, आसपास के, गांव, वालों को, राहत, वे लोग भी रास्ता के लिए बहुत संघर्ष करते रहे इंतजार खत्म,, विकासखंड छुरिया ब्लाक जिला पंचायत,,, अध्यक्ष --,संजय सिंह जी, के तत्वाधान में, कार्य पूर्ण हुए, सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई,,/,, संजय सिंह जी अपने कार्य , बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं, गांव के सभी समस्या को हल करने में सक्षम साबित हो रहे हैं, ग्राम-- पंचायत रानीतालाब,, के,,ग्राम ,,कोबराडीह,, के बच्चों में अति आनंद खुशी के माहौल, इन दोनों गांव को रास्ते के लिए आवा,जाही आने के लिए बहुत परेशानी उठाना पड़ता था, ग्राम,,पिनकापार, के लिए रास्ता के लिए बहुत ही
    2
    ग्राम, पिनकापार, में काफी समय से चल रहे स्कूल के रास्ता के लिए संघर्ष खत्म 
ग्राम -,कुबराडीह, के किसान भाई ,स्कूल के लिए रास्ता दिए,, बहुत, बहुत,, बधाई, आसपास के, गांव, वालों को, राहत, वे लोग भी रास्ता के लिए बहुत संघर्ष करते रहे इंतजार खत्म,, विकासखंड छुरिया ब्लाक जिला पंचायत,,, अध्यक्ष --,संजय सिंह जी, के तत्वाधान में, कार्य पूर्ण हुए, सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई,,/,, संजय सिंह जी अपने कार्य  , बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं, गांव के सभी समस्या को हल करने में सक्षम साबित हो रहे हैं, ग्राम-- पंचायत रानीतालाब,, के,,ग्राम ,,कोबराडीह,, के बच्चों में अति आनंद खुशी के माहौल, इन दोनों गांव को रास्ते के लिए आवा,जाही आने के लिए बहुत परेशानी उठाना पड़ता था, ग्राम,,पिनकापार, के लिए रास्ता के लिए बहुत ही
    user_Bisambhar Mandavi
    Bisambhar Mandavi
    Nurse छुरिया, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • राजिम, भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर। जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा निस्तारी के लिए विभिन्न जल स्रोतों को खोलकर गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। 27 फरवरी से शुरू हुई यह पहल अब 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। राजिम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने समय रहते कदम उठाए। सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से राजिम संगम क्षेत्र को भरा गया, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सका। वहीं फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरगी नाला एनीकट से जल आपूर्ति की गई। पांडुका अनुभाग ने फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के जरिए 15 तालाबों को भरा, जबकि फिंगेश्वर उपसंभाग में 14 तालाबों तक पानी पहुंचाया गया। 8 अप्रैल से फिंगेश्वर वितरक शाखा का प्रवाह बंद कर अब पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा और श्याम नगर में निस्तारी के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है।
    3
    राजिम, भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर। जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा निस्तारी के लिए विभिन्न जल स्रोतों को खोलकर गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। 27 फरवरी से शुरू हुई यह पहल अब 15 अप्रैल तक जारी रहेगी।
राजिम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने समय रहते कदम उठाए। सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से राजिम संगम क्षेत्र को भरा गया, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सका।
वहीं फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरगी नाला एनीकट से जल आपूर्ति की गई। पांडुका अनुभाग ने फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के जरिए 15 तालाबों को भरा, जबकि फिंगेश्वर उपसंभाग में 14 तालाबों तक पानी पहुंचाया गया। 8 अप्रैल से फिंगेश्वर वितरक शाखा का प्रवाह बंद कर अब पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा और श्याम नगर में निस्तारी के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं। समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास जिससे कि कई समय महीनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था। लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया। हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).
    1
    दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में  जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं।
समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल 
दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया 
एक छोटा सा प्रयास जिससे कि 
कई समय महीनों से 
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, 
उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी 
के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था।
लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया।
हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है।
अधिक जानकारी हेतु 
मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).
    user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    Social club Durg, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • देवडा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा! इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर चक्का जाम! नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh आज की बड़ी खबर आ रही है राजनांदगांव जिले से, जहां एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के देवडा अस्पताल में कल एक मरीज को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिससे वहां आवागमन भी प्रभावित रहा। इस पूरे मामले में उप पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया— “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लें और आवाज उठाएं। अगर कहीं भी इलाज में लापरवाही हो रही है, तो उसके खिलाफ जरूर खड़े हों। आपकी एक आवाज किसी की जिंदगी बचा सकती है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच सबके सामने आ सके। साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
    1
    देवडा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा!
इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर चक्का जाम!
नमस्कार, जय जोहार!
मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh 
आज की बड़ी खबर आ रही है राजनांदगांव जिले से, जहां एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है।
राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के देवडा अस्पताल में कल एक मरीज को भर्ती कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई।
मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिससे वहां आवागमन भी प्रभावित रहा।
इस पूरे मामले में उप पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया—
“प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।
हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लें और आवाज उठाएं।
अगर कहीं भी इलाज में लापरवाही हो रही है, तो उसके खिलाफ जरूर खड़े हों।
आपकी एक आवाज किसी की जिंदगी बचा सकती है।
इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच सबके सामने आ सके।
साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।
    1
    थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by सत्य के अंजोर न्यूज
    1
    Post by सत्य के अंजोर न्यूज
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.