Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाह चोखा गांव में जहां पिछले एक हफ्ते से राजूबास मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ी हुई थी... वजह थी फुंका हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर। भीषण गर्मी में लोग रात-रात भर जागने को मजबूर थे, लेकिन अब ग्रामीणों के चेहरे पर राहत है। जिसके लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जई और फोरमैन सहित गांव के पूर्व जिला पार्षद आस मोहम्मद का आभार जताया है।
Aajad khan
शाह चोखा गांव में जहां पिछले एक हफ्ते से राजूबास मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ी हुई थी... वजह थी फुंका हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर। भीषण गर्मी में लोग रात-रात भर जागने को मजबूर थे, लेकिन अब ग्रामीणों के चेहरे पर राहत है। जिसके लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जई और फोरमैन सहित गांव के पूर्व जिला पार्षद आस मोहम्मद का आभार जताया है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- रावली गांव से बड़ी खबर सरपंच और गांव के लोगों के बीच आरोप प्रत्यारोप सरपंच ने रखा अपना पक्ष!1
- पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी1
- पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल *ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।* पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। *समय सीमा और प्रतिबंध:* शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं। *-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:* अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें। फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं। सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। *छूट:* यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। *चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।1
- एक परिसर में दो कॉलेज, 600 विद्यार्थियों की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित, पानी-बाथरूम और टॉयलेट की हालत खराब; कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी जलमग्न सीकरी। सीकरी में एक ही परिसर में संचालित श्रीमती शरबती देवी रघुनन्दन प्रसाद राजकीय महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं कैसे मिलेंगी। कॉलेज की सबसे बड़ी समस्या शिक्षण स्टाफ की कमी बताई जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति है। ऐसे में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठते हैं। जब पर्याप्त शिक्षक और नियमित शिक्षण व्यवस्था नहीं होगी तो छात्र-छात्राओं की कॉलेज में उपस्थिति कैसे बढ़ेगी? करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को देखते हुए रिक्त पदों पर पर्याप्त स्टाफ की शीघ्र पूर्ति बेहद जरूरी है। पानी, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था, बाथरूम और टॉयलेट की स्थिति को लेकर भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर नहीं होने से छात्र-छात्राओं को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी बना परेशानी कॉलेज में आने-जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को आवागमन में परेशानी होती है। कॉलेज परिसर के आसपास पशुओं की आवाजाही भी नजर आती है। ऐसे हालात कॉलेज की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े करते हैं। कन्या महाविद्यालय होने से सुरक्षा भी अहम मुद्दा एक ही परिसर में राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा और सहज माहौल बेहद महत्वपूर्ण है। कॉलेज के मुख्य गेट के आसपास बाहरी लोगों के बैठे रहने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्राओं में असहजता महसूस होने की बात कही जा रही है। कॉलेज प्रशासन को गेट और परिसर के आसपास निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। अब विभाग की कार्रवाई का इंतजार इन समस्याओं को लेकर जनसम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में दोनों महाविद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की पूर्ति, पेयजल, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था सुधारने, कॉलेज तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त करने तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मामला करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार कब तक करता है और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- मां शांति कंप्यूटर स्किल सेंटर फिरोजपुर झिरका में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण जो बच्चियां कंप्यूटर प्रशिक्षण हासिल करना चाहती है 30 अगस्त तक एडमिशन ले।1
- education❎ education+Jigar✅ #education #protest #jaibhim1
- हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।1
- ग्रामीणों ने जताया बिजली विभाग के अधिकारियों और आस मोहम्मद जिला पार्षद का आभार !1