जय महाकाल सेवा संघ ने शुरू किया 'उम्मीद की अलमारी' अभियान: अब जरूरतमंदों तक पहुंचेगा रोटी के साथ कपड़े व उपयोगी सामान जय महाकाल सेवा संघ ने शुरू किया 'उम्मीद की अलमारी' अभियान: अब जरूरतमंदों तक पहुंचेगा रोटी के साथ कपड़े व उपयोगी सामान रीवा समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से निरंतर सक्रिय 'जय महाकाल सेवा संघ' ने अपनी जन-हितैषी "रोटी योजना" की सफलता के बाद एक नई और अनूठी पहल "उम्मीद की अलमारी" अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न केवल कपड़े, बल्कि जूते-चप्पल, स्टेशनरी, खिलौने और अन्य उपयोगी दैनिक वस्तुएं सम्मानजनक तरीके से पहुंचाना है। कल 9 अगस्त से होगा भव्य शुभारंभ प्रेस कांफ्रेंस कर जय महाकाल संग़ठन के पदाधिकारियों ने बताया की इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ दिनांक 9 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे मनाकामनेश्वर महादेव मंदिर कोठी कंपाउण्ड के पास में किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों के लिए "रोटी-योजना" के तहत भोजन और कपड़े का वितरण भी जारी रहेगा। क्या है 'उम्मीद की अलमारी' की परिकल्पना जय महाकाल सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध करा रही है। भोजन के साथ-साथ अब जीवन की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं—जैसे कपड़े, बच्चों के खिलौने, जूते-चप्पल, किताबें, नोटबुक और बैग—को पूरा करने के लिए 'उम्मीद की अलमारी' की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा, यह केवल कपड़े बांटने का अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता को जरूरतमंदों की आवश्यकता से जोड़ने का एक प्रयास है।" स्वच्छ और प्रेस किए हुए कपड़े दिए जाएंगे अभियान के तहत वस्त्रों की स्वच्छता और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा Washing Laundry की भूमिका: वाशिंग लांड्री के डायरेक्टर श्री प्रशांत सिंह परिहार भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सफाई और प्रेस की व्यवस्था: ड्राई क्लीनर एवं वाशिंग लांड्री द्वारा एकत्रित कपड़ों को अच्छी तरह धोकर, प्रेस कर और व्यवस्थित रूप से पैक करके जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को हीन महसूस न करे। समाज से भावुक अपील जिला प्रभारी विनय तिवारी ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में कई ऐसी वस्तुएं पड़ी रहती हैं जो हमारे उपयोग की नहीं होतीं, लेकिन किसी जरूरतमंद के लिए वे बेहद महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

- जिला रीवा के ग्राम राजगढ़ में सड़क बनी मुसीबत! कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, गर्भवती महिला भी परेशान । रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजगढ़ से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी मुश्किल रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच लक्ष्मी साकेत से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सवाल यही है कि आखिर कब तक राजगढ़ के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?1
- गैवीनाथ धाम आंदोलन के मुख्य चेहरे संजय शुक्ला से खास बातचीत 🔥 “किसी भी हालत में नहीं हटेंगे” बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल समाजसेवी संजय शुक्ला से आज खास बातचीत हुई। उन्होंने आंदोलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में उन्होंने आगे की रणनीति और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की तैयारी की बात भी कही। इस खास बातचीत में जानिए आखिर संजय शुक्ला की क्या मांग है, आंदोलन को लेकर उनकी क्या रणनीति है और आगे क्या होने वाला है। आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #संजयशुक्ला #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- कचरा से परेशान बिरसिंहपुर की जनता कैसे होगा निदान कब सुने का प्रशासन1
- खबर अमरपाटन /ग्राम धोबहट जहां News11mp/cg की खबर का बड़ा असर देखने को मिला बीते दिन चैनल ने जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले ग्राम धोबहट में आम रास्ता निर्माण घोटाला खबर अमरपाटन /ग्राम धोबहट जहां News11mp/cg की खबर का बड़ा असर देखने को मिला बीते दिन चैनल ने जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले ग्राम धोबहट में आम रास्ता निर्माण कराये जाने की खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया जिसमें तिहायसी बस्ती का रास्ता पंचायत के पोर्टल में 2016 में निर्माण बताया गया लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि कहीं रास्ता निर्माण का नामों निशान नहीं और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पैसा निकासी कर लिया गया आज तक ग्रामीण आम रास्ता निर्माण के लिए सिकायत करते रहे 181 की भी सिकायत नाकाम रही वहीं खबरों की सुर्खियों में आने के बाद प्रसासन ने लिया संज्ञान मौके पर उप यंत्री अनिल पटेल सरपंच धोबहट सचिव मौके पर पहुच कर रोड निर्माण के लिए नाप की गई अतिशीघ्र आम रास्ते के मरम्मत का कार्य पूर्ण कराये जाने का आस्वासन दिया1
- शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया। शहडोल,,कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मैदानी अमले द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर (बुढ़वा) एवं सथनी (बुढ़वा) में 170 घनमीटर खनिज रेत का विनिष्टीकरण किया गया।1
- *सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा* - *भोपाल के टीटी नगर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा* - *सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच दिखाई देशभक्ति की ताकत* - *पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जाग रही देशभक्ति की अलख* - *सीएम डॉ यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का भी किया शुभारंभ* ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- सीधी से आए भक्त का छलका दर्द 😢 “भगवान को छू नहीं पाए” | गैवीनाथ धाम की भावुक कहानी 🙏 गैवीनाथ धाम में एक भक्त से बातचीत हुई, जो सीधी से दर्शन करने आए थे। भक्त ने बताया कि मन में थोड़ी उदासी है, क्योंकि इस बार उन्हें भगवान को छूकर दर्शन और जलाभिषेक करने का अवसर नहीं मिल पाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार जब गैवीनाथ धाम आएं तो व्यवस्था ऐसी हो कि श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन करने और अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करने का अवसर मिले। एक भक्त की भावनाएं और उसकी आस्था की बात इस वीडियो में आप तक पहुंचा रहा हूं। 🙏🚩 हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #भक्तोंकीआस्था #सतना #PrakashPathak1
- सतना - सेमरिया मार्ग पर बिरहुली रेलवे फाटक पर बन रहे ब्रिज के कारण नैना सगमनिया मार्ग ग्रामीण सड़क से दिया गया डायवर्शन, ओभरलोड ट्रकों एवं यातायात के अधिक दवाव के चलते सड़क एवं पटरी गड्ढों में हुई तब्दील , बड़े - बड़े गहरे गड्ढों में बरसात का भरा पानी , सड़क पर गुजरते एवं क्रासिंग के दौरान गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल , सड़क से गुजरते समय एवं क्रासिंग के दौरान होती है दुर्घटना एवं बनती है विवादित स्थित , डायवर्शन सड़क की एवं पटरी की मरम्मत करवाने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से एवं सीएम हेल्पलाइन में कई बार दर्ज करवा चुके हैं शिकायत इसके बाद भी नहीं हो रही डायवर्शन सड़क एवं पटरी की मरम्मत ग्रामीणों एवं राहगीरों में फैल रहा आक्रोश एवं सरकार की हो रही किरकिरी। सतना - सेमरिया मार्ग पर बिरहुली रेलवे फाटक पर बन रहे ब्रिज के कारण नैना सगमनिया मार्ग ग्रामीण सड़क से दिया गया डायवर्शन, ओभरलोड ट्रकों एवं यातायात के अधिक दवाव के चलते सड़क एवं पटरी गड्ढों में हुई तब्दील , बड़े - बड़े गहरे गड्ढों में बरसात का भरा पानी , सड़क पर गुजरते एवं क्रासिंग के दौरान गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल , सड़क से गुजरते समय एवं क्रासिंग के दौरान होती है दुर्घटना एवं बनती है विवादित स्थित , डायवर्शन सड़क की एवं पटरी की मरम्मत करवाने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से एवं सीएम हेल्पलाइन में कई बार दर्ज करवा चुके हैं शिकायत इसके बाद भी नहीं हो रही डायवर्शन सड़क एवं पटरी की मरम्मत ग्रामीणों एवं राहगीरों में फैल रहा आक्रोश एवं सरकार की हो रही किरकिरी।2