जिला रीवा के ग्राम राजगढ़ में सड़क बनी मुसीबत! कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, गर्भवती महिला भी परेशान । रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजगढ़ से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी मुश्किल रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच लक्ष्मी साकेत से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सवाल यही है कि आखिर कब तक राजगढ़ के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?
जिला रीवा के ग्राम राजगढ़ में सड़क बनी मुसीबत! कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, गर्भवती महिला भी परेशान । रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजगढ़ से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी मुश्किल रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच लक्ष्मी साकेत से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सवाल यही है कि आखिर कब तक राजगढ़ के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?
- भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के बीच रविवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली ट नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल. प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह समेत कई सदस्य और शहर वासि शामिल हुए तेज़ बारिश के बावजूद बच्चों और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट रोशन पूरा होते हुए वापस टीटी नगर स्टेडियम पर खत्म किया।1
- * *रीवा* *3 किमी कच्ची सड़क के कारण 10 गांव की जनता परेशान* *बारिश में 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज को खाट पर ले जाना पड़ता है* *गुढ़।* ग्राम पंचायत *पटौता, जनपद पंचायत रायपुर, विधानसभा गुढ़* अंतर्गत *पटौता-कसई-बरहडी मार्ग* की जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। लगभग *3 किलोमीटर* का यह मार्ग पूरी तरह कच्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से *लगभग 10 गांवों* की जनता का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है। सलंग्न फोटो में सड़क की बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस कारण *बारिश के 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते*। क्षेत्र में कोई गंभीर बीमार हो जाए तो उसे *खाट/चारपाई पर लादकर* 3 किमी कीचड़ से होकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने *विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जी* एवं *जिला पंचायत सदस्य श्री लालमणि त्रिपाठी जी* से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग का *शीघ्र पक्कीकरण* कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- गैवीनाथ धाम आंदोलन के मुख्य चेहरे संजय शुक्ला से खास बातचीत 🔥 “किसी भी हालत में नहीं हटेंगे” बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल समाजसेवी संजय शुक्ला से आज खास बातचीत हुई। उन्होंने आंदोलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में उन्होंने आगे की रणनीति और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की तैयारी की बात भी कही। इस खास बातचीत में जानिए आखिर संजय शुक्ला की क्या मांग है, आंदोलन को लेकर उनकी क्या रणनीति है और आगे क्या होने वाला है। आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #संजयशुक्ला #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- कचरा से परेशान बिरसिंहपुर की जनता कैसे होगा निदान कब सुने का प्रशासन1
- ताजा खबर ,संदीपन विद्यालय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, राजस्व अमले के साथ पुलिस बल तैनात रायपुर कर्चुलियान, रीवा। रायपुर कर्चुलियान में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए संदीपन विद्यालय मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाना प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार विनय मूर्ति शर्मा एवं थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदीपन विद्यालय मार्ग की कार्रवाई पूरी होने के बाद रायपुर कर्चुलियान बस स्टैंड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल जारी है।1
- जय महाकाल सेवा संघ ने शुरू किया 'उम्मीद की अलमारी' अभियान: अब जरूरतमंदों तक पहुंचेगा रोटी के साथ कपड़े व उपयोगी सामान जय महाकाल सेवा संघ ने शुरू किया 'उम्मीद की अलमारी' अभियान: अब जरूरतमंदों तक पहुंचेगा रोटी के साथ कपड़े व उपयोगी सामान रीवा समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से निरंतर सक्रिय 'जय महाकाल सेवा संघ' ने अपनी जन-हितैषी "रोटी योजना" की सफलता के बाद एक नई और अनूठी पहल "उम्मीद की अलमारी" अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न केवल कपड़े, बल्कि जूते-चप्पल, स्टेशनरी, खिलौने और अन्य उपयोगी दैनिक वस्तुएं सम्मानजनक तरीके से पहुंचाना है। कल 9 अगस्त से होगा भव्य शुभारंभ प्रेस कांफ्रेंस कर जय महाकाल संग़ठन के पदाधिकारियों ने बताया की इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ दिनांक 9 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे मनाकामनेश्वर महादेव मंदिर कोठी कंपाउण्ड के पास में किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों के लिए "रोटी-योजना" के तहत भोजन और कपड़े का वितरण भी जारी रहेगा। क्या है 'उम्मीद की अलमारी' की परिकल्पना जय महाकाल सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध करा रही है। भोजन के साथ-साथ अब जीवन की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं—जैसे कपड़े, बच्चों के खिलौने, जूते-चप्पल, किताबें, नोटबुक और बैग—को पूरा करने के लिए 'उम्मीद की अलमारी' की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा, यह केवल कपड़े बांटने का अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता को जरूरतमंदों की आवश्यकता से जोड़ने का एक प्रयास है।" स्वच्छ और प्रेस किए हुए कपड़े दिए जाएंगे अभियान के तहत वस्त्रों की स्वच्छता और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा Washing Laundry की भूमिका: वाशिंग लांड्री के डायरेक्टर श्री प्रशांत सिंह परिहार भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सफाई और प्रेस की व्यवस्था: ड्राई क्लीनर एवं वाशिंग लांड्री द्वारा एकत्रित कपड़ों को अच्छी तरह धोकर, प्रेस कर और व्यवस्थित रूप से पैक करके जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को हीन महसूस न करे। समाज से भावुक अपील जिला प्रभारी विनय तिवारी ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में कई ऐसी वस्तुएं पड़ी रहती हैं जो हमारे उपयोग की नहीं होतीं, लेकिन किसी जरूरतमंद के लिए वे बेहद महत्वपूर्ण हो सकती हैं।1
- जिला रीवा के ग्राम राजगढ़ में सड़क बनी मुसीबत! कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, गर्भवती महिला भी परेशान । रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजगढ़ से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी मुश्किल रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच लक्ष्मी साकेत से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सवाल यही है कि आखिर कब तक राजगढ़ के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?1
- ग्राम पंचायत दादरी माफी छितूपुर का ग्राम है में नाले में दुर्घटना चुप बैठी है इस नाले को पैसाखाकर सरकार महोदय इस नाले को पुरानी जल्द से जल्द कृपा करें बहुत परेशानी आ रही जनता को4