Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैवीनाथ धाम आंदोलन के मुख्य चेहरे संजय शुक्ला से खास बातचीत 🔥 “किसी भी हालत में नहीं हटेंगे” बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल समाजसेवी संजय शुक्ला से आज खास बातचीत हुई। उन्होंने आंदोलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में उन्होंने आगे की रणनीति और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की तैयारी की बात भी कही। इस खास बातचीत में जानिए आखिर संजय शुक्ला की क्या मांग है, आंदोलन को लेकर उनकी क्या रणनीति है और आगे क्या होने वाला है। आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #संजयशुक्ला #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
Prakash Pathak Satna
गैवीनाथ धाम आंदोलन के मुख्य चेहरे संजय शुक्ला से खास बातचीत 🔥 “किसी भी हालत में नहीं हटेंगे” बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में शामिल समाजसेवी संजय शुक्ला से आज खास बातचीत हुई। उन्होंने आंदोलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में उन्होंने आगे की रणनीति और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की तैयारी की बात भी कही। इस खास बातचीत में जानिए आखिर संजय शुक्ला की क्या मांग है, आंदोलन को लेकर उनकी क्या रणनीति है और आगे क्या होने वाला है। आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #संजयशुक्ला #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के दावों के बीच उठे सवाल, वायरल टीपी ने खोली पोल* जब टीपी में माल की मात्रा स्पष्ट है, लोडिंग स्थल की जानकारी उपलब्ध है और मामला सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हो चुका है, तो संबंधित वाहन, लोडिंग स्थल और जिम्मेदार व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? *क्या नियम सभी के लिए समान हैं या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल चुनिंदा वाहनों को ही निशाना बनाया जा रहा है?* *अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल* मामला सार्वजनिक होने के बाद अब निगाहें परिवहन और खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि वायरल टीपी और वाहन की वास्तविक स्थिति में ओवरलोडिंग की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि वायरल दस्तावेज में कोई तथ्य गलत है तो संबंधित विभाग को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब सवाल सिर्फ ओवरलोड ट्रकों का नहीं, बल्कि कार्रवाई में कथित पक्षपात का है। जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट करें कि ओवरलोडिंग के खिलाफ उनकी कार्रवाई की कसौटी क्या है और वायरल मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई? मैहर। जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों की तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। कार्रवाई के बावजूद धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कुछ मामलों में कार्रवाई करता है और कुछ मामलों में चुप्पी क्यों साध लेता है?हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक खबर ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। वायरल मामले में सामने आई टीपी में ही वाहन में लोड माल की मात्रा दर्ज बताई जा रही है, साथ ही जिस व्यक्ति/स्थान से माल लोड किया गया, उसका विवरण भी टीपी में अंकित बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब दस्तावेज ही कथित तौर पर ओवरलोडिंग की ओर इशारा कर रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई करने में आखिर किस बात की परेशानी है? टीपी सामने, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं? ओवरलोड वाहन केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि सड़क सुरक्षा और सड़क की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर डाल सकते हैं। यदि किसी वाहन के दस्तावेज में निर्धारित क्षमता से अधिक माल दर्ज है, तो संबंधित विभागों के पास मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने का आधार मौजूद होना चाहिए। इसके बावजूद यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होती तो यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई भी चयनात्मक तरीके से की जा रही है?1
- जिला रीवा के ग्राम राजगढ़ में सड़क बनी मुसीबत! कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, गर्भवती महिला भी परेशान । रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजगढ़ से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी इसी मुश्किल रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सरपंच लक्ष्मी साकेत से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। सवाल यही है कि आखिर कब तक राजगढ़ के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?1
- अखिलेश के सिपाही मैदान में! 🚴♂️ अगस्त क्रांति पर चित्रकूट से शुरू हुआ सपा का बड़ा 'मिशन 2027'!2
- *पर्यटन विभाग ने राजापुर में लगाया विचित्र नगरी का बोर्ड, स्थानीय जन में नाराजगी* *पर्यटन विभाग का कारनामा- राजापुर तीर्थ नगरी को बनाया विचित्र नगरी* चित्रकूट । गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में पर्यटन विभाग का कारनामा। पर्यटन विभाग ने तुलसी तीर्थ पवित्र नगरी को बनाया विचित्र नगरी। धर्म की चित्रकूट में पर्यटन विभाग द्वारा जिले भर के धार्मिक स्थलों व सांस्कृतिक धरोहरों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं जिनमें उनके इतिहास का वर्णन अंकित है। कुछ ऐसा ही मामला तुलसी नगरी राजापुर पर से है जहां पर्यटन विभाग ने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में बोर्ड लगवाए है जिसमें पवित्र नगरी राजापुर की जगह विचित्र नगरी लिखा हुआ है जिससे वहां के जन प्रतिनिधि व समाजसेवियों ने नाराजगी जाहिर की है। नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया यह बोर्ड बहुत ही निंदनीय नहीं है, जो हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, यहां पर वर्ष भर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग ने बोर्ड लगवाते समय घोर लापरवाही की है इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी। समाजसेवी अनिल देवरवा ने कहा कि बोर्ड में बहुत सारी खामियां हैं पहले तो विचित्र नगरी लिख दिया गया है दूसरा गोस्वामी तुलसीदास को लेखक के रूप में पेश किया गया है जो बहुत ही गलत है वह रामचरितमानस के रचयिता थे। पर्यटन विभाग कि यह लापरवाही घोर निंदनीय है हम सभी राजापुर वासी शीघ्र जिला प्रशासन से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।2
- चित्रकूट में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन चित्रकूट।समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रकूट जनपद में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज की एकजुटता, सामाजिक सद्भाव तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा के संयोजक समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल कहा कि पीडीए जनजागरण यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करना है। साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा समाज को एकजुट करने का संदेश देंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के आयोजक एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। सूरज सिंह पटेल ने कहा कि पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूक करना है।समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में इसका असर विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।उन्होंने कहा कि “भाजपा का सफाया कर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता है। *बाइट - सूरज सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी* *बाइट - डॉ निर्भय सिंह पटेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश*4
- गैवीनाथ धाम धरना स्थल पर पहुंचे SDM और तहसीलदार! धरना खत्म करने की अपील, मांगों पर अड़े लोग 🔥 बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम में चल रहे धरना प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई। धरना स्थल पर SDM साहब और तहसीलदार साहब भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी 7 सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। लोगों का यह भी कहना है कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और बड़े स्तर तक ले जाया जा सकता है। मैंने धरना स्थल पर पहुंचकर पंडाल के नीचे मौजूद लोगों और पूरे माहौल की जानकारी इस वीडियो के माध्यम से आप तक पहुंचाई है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #धरनाप्रदर्शन #सतना #PrakashPathak1
- ताजा खबर ,संदीपन विद्यालय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, राजस्व अमले के साथ पुलिस बल तैनात रायपुर कर्चुलियान, रीवा। रायपुर कर्चुलियान में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए संदीपन विद्यालय मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाना प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार विनय मूर्ति शर्मा एवं थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदीपन विद्यालय मार्ग की कार्रवाई पूरी होने के बाद रायपुर कर्चुलियान बस स्टैंड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल जारी है।1
- ग्राम पंचायत दादरी माफी छितूपुर का ग्राम है में नाले में दुर्घटना चुप बैठी है इस नाले को पैसाखाकर सरकार महोदय इस नाले को पुरानी जल्द से जल्द कृपा करें बहुत परेशानी आ रही जनता को4