सुल्तानपुर में पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत सड़क पार करते समय हुआ हादसा सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्धा धनराजी की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी पत्नी सुखई सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। धनराजी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे1
- खेत में मिला वृद्ध का शव, बेटे ने विशेष समुदाय के 5 लोगों पर दर्ज कराया केस बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 1 अगस्त को एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई। मृतक के पुत्र शिवनाथ ने बताया कि एक 12 वर्षीय बालक ने उन्हें उनके पिता के अचेत अवस्था में बगल के खेत में पड़े होने की सूचना दी थी। शिवनाथ की लिखित तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मृतक का पंचायतनामा पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।1