जालिमपुरा विद्यालय में विकास कार्यों का शुभारंभ, 45 लाख के कक्षा कक्षों का लोकार्पण पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिमपुरा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनजाति मद से 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा प्रस्तावित चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही छात्र हित में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंत्री खराड़ी ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिकाओं व ग्रामीण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनजाति अंचलों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, जिला महामंत्री कानहिंग रावत, जयपाल डाबी, जिला उपाध्यक्ष लीला पड़ियार तथा डूंगरा मंडल अध्यक्ष हिम्मत मेरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरित किए गए। अंत में विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मंत्री एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

- 😭😭😭😭1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- Post by Lala bann Sisodiya1
- Sehore Jila Dev Lakhan Dham Baba🙏💐1
- ताल:- मीसाबंदी और लोकतंत्र सैनानी श्री मांगीलाल परमार की स्मृति में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग वालीबॉल रात - दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन हुआ। फाइनल में प्रथम अरुण उत्तर प्रदेश टीम रही। साथ ही द्वितीय स्थान पर मित्तल उत्तराखंड टीम रही, संयुक्त तृतीय और चर्तुथ स्थान पर इस्तियाक मालेगांव और सोहेब टीम जामनेर रही।अंत में पुरस्कार वितरण किए गए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार और नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि समापन समारोह के अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री के के सिंह कालूखेड़ा रहे साथ ही विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कान सिंह चौहान, सुनील भावसार, पूर्व भारतीय वालीबॉल टीम कप्तान भास्कर राव भागवत, प्रकाश व्यास, सालार हुसैन बादशाह रहे। अखिल भारतीय टीम स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विजेता औरसहभगी टीमों का पुष्प मालाओ से स्वागत कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन के सम्मानित किया बहुत अंतराल के बाद आयोजन होने से खेल प्रेमियों ने खूब आनंद लिया।1
- आईफोन व्हाइट कलर बहुत शानदार माताजी मोबाइल राणापुर बस स्टैंड संपर्क करें सेकंड हैंड आईफोन एक नंबर क्वालिटी कंपनी डिस्प्ले कंपनी बॉडी एक बार भी खुला हुआ नहीं आपको लगे खुला हुआ तो मोबाइल देख जाइए पैसा लेकर जाए धन्यवाद1
- श्री सिद्धिविनायक गणेश–शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ, महारूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रद्धा और विधिविधानपूर्वक हुआ। पंडित प्रदीप शुक्ल के आचार्यत्व एवं पंडित नरेन्द्र आचार्य के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश पूजन, वर्द्धनी कलश पूजन, स्वस्तिक पुण्याह वाचन सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत प्रतिमाओं एवं शिखर की शोभायात्रा तथा भव्य गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व गुरु आश्रम के श्री महन्त घनश्यामदास जी महाराज एवं गौ संत रघुवीरदास जी महाराज के मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सिद्धिविनायक मंदिर से रवाना हुई गंगा कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रताप बस्ती, होली चौक, राम बाजार, वाराही चौक, ब्रह्मा मंदिर होते हुए आमलिया सरोवर पहुंची, जहां संतों के सानिध्य में विधिविधान से गंगा पूजन कर कलशों में जल भरा गया। करीब 1100 कलशों के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में मातृशक्ति की लगभग 500 मीटर लंबी कतार गंगा कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं भक्ति गीतों और जयघोष के बीच पूरे मार्ग को धर्ममय बना रही थीं। वापसी पर मंदिर परिसर पहुंची कलश यात्रा के साथ गंगा आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडपांग देवता पूजन, कुटीर होम, जलाधिवास, सायं पूजन-आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया, वहीं भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। प्रवचन श्रृंखला में महन्त घनश्यामदास जी महाराज ने कहा— “गणेश यज्ञ और महारूद्र महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, शांति और सद्भाव की दिशा देने वाले आध्यात्मिक यज्ञ हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मानव जीवन में विवेक, सेवा और करुणा का भाव जागृत होता है। जहां यज्ञ, मंत्र और भक्ति होती है, वहां स्वतः ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में मंगल का उदय होता है।” आयोजन के पहले दिन छींच सहित आसपास के गांवों तथा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो गया।1
- बहुत बढ़िया कलाकार बहुत सुंदर भजन बाबा रामदेव गा रहे हैं बहुत बढ़िया आवाज है इनकी और यह वीडियो बहुत वायरल है आजकल ट्रेडिंग बन गया ऐसे लोगों को सपोर्ट करतेरहे1
- नयागांव/जिले के नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सकलाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकलाल में पहाड़ा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा ने छात्र छात्राओं को आजकल ऑन लाइन फ्रॉड किया जा रहा है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी मीणा ने बालको को बताया की ऑन लाइन फ्रॉड करते समय सामने वाला बैंक खाता, आधार वेरिफिकेशन, किसान सम्मान निधि, छात्रवर्ती योजना ऑन लाइन के नाम से otp मांगकर फ्रॉड करते है आप सभी ध्यान रखे की किसी को भी otp न देवे और कोई भी जानकारी साझा न करे।4