logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वेद-मंत्रों, आस्था और श्रद्धा के संग महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ, 1100 कलशों संग निकली भव्य गंगा कलश यात्रा श्री सिद्धिविनायक गणेश–शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ, महारूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रद्धा और विधिविधानपूर्वक हुआ। पंडित प्रदीप शुक्ल के आचार्यत्व एवं पंडित नरेन्द्र आचार्य के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश पूजन, वर्द्धनी कलश पूजन, स्वस्तिक पुण्याह वाचन सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत प्रतिमाओं एवं शिखर की शोभायात्रा तथा भव्य गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व गुरु आश्रम के श्री महन्त घनश्यामदास जी महाराज एवं गौ संत रघुवीरदास जी महाराज के मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सिद्धिविनायक मंदिर से रवाना हुई गंगा कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रताप बस्ती, होली चौक, राम बाजार, वाराही चौक, ब्रह्मा मंदिर होते हुए आमलिया सरोवर पहुंची, जहां संतों के सानिध्य में विधिविधान से गंगा पूजन कर कलशों में जल भरा गया। करीब 1100 कलशों के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में मातृशक्ति की लगभग 500 मीटर लंबी कतार गंगा कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं भक्ति गीतों और जयघोष के बीच पूरे मार्ग को धर्ममय बना रही थीं। वापसी पर मंदिर परिसर पहुंची कलश यात्रा के साथ गंगा आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडपांग देवता पूजन, कुटीर होम, जलाधिवास, सायं पूजन-आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया, वहीं भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। प्रवचन श्रृंखला में महन्त घनश्यामदास जी महाराज ने कहा— “गणेश यज्ञ और महारूद्र महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, शांति और सद्भाव की दिशा देने वाले आध्यात्मिक यज्ञ हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मानव जीवन में विवेक, सेवा और करुणा का भाव जागृत होता है। जहां यज्ञ, मंत्र और भक्ति होती है, वहां स्वतः ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में मंगल का उदय होता है।” आयोजन के पहले दिन छींच सहित आसपास के गांवों तथा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो गया।

7 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

वेद-मंत्रों, आस्था और श्रद्धा के संग महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ, 1100 कलशों संग निकली भव्य गंगा कलश यात्रा श्री सिद्धिविनायक गणेश–शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ, महारूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रद्धा और विधिविधानपूर्वक हुआ। पंडित प्रदीप शुक्ल के आचार्यत्व एवं पंडित नरेन्द्र आचार्य के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश पूजन, वर्द्धनी कलश पूजन, स्वस्तिक पुण्याह वाचन सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत प्रतिमाओं एवं शिखर की शोभायात्रा तथा भव्य गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व गुरु आश्रम के श्री महन्त घनश्यामदास जी महाराज एवं गौ संत रघुवीरदास जी महाराज के मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सिद्धिविनायक मंदिर से रवाना हुई गंगा कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रताप बस्ती, होली चौक, राम बाजार, वाराही चौक, ब्रह्मा मंदिर होते हुए आमलिया सरोवर पहुंची, जहां संतों के सानिध्य में विधिविधान से गंगा पूजन कर कलशों में जल भरा गया। करीब 1100 कलशों के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में मातृशक्ति की लगभग 500 मीटर लंबी कतार गंगा कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं भक्ति गीतों और जयघोष के बीच पूरे मार्ग को धर्ममय बना रही थीं। वापसी पर मंदिर परिसर पहुंची कलश यात्रा के साथ गंगा आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडपांग देवता पूजन, कुटीर होम, जलाधिवास, सायं पूजन-आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया, वहीं भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। प्रवचन श्रृंखला में महन्त घनश्यामदास जी महाराज ने कहा— “गणेश यज्ञ और महारूद्र महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, शांति और सद्भाव की दिशा देने वाले आध्यात्मिक यज्ञ हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मानव जीवन में विवेक, सेवा और करुणा का भाव जागृत होता है। जहां यज्ञ, मंत्र और भक्ति होती है, वहां स्वतः ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में मंगल का उदय होता है।” आयोजन के पहले दिन छींच सहित आसपास के गांवों तथा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वागड़ के पावागढ़ नंदनी माता शक्ति पीठ पर शनिवार को शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत स्वर्णिम शिखर, ध्वजदण्ड एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। माघ–फाल्गुनी कृष्ण षष्ठी पर आयोजित 51 कुण्डीय शतचंडी, गणेश याग एवं रुद्र भैरव याग महायज्ञ में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला एवं सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के निर्देशन में पंडित पंकज जोशी, राहुल जोशी, हरिओम पाठक, संदीप पाठक, ललित जोशी, राजेश उपाध्याय, सतिश जोशी सहित 65 ब्राह्मणों ने वैदिक विधि से अनुष्ठान सम्पन्न कराए। शिखर स्थापना के यजमान रूपेंग सोलंकी, नाथी बाई सोलंकी छींच, ध्वजदण्ड स्थापना के यजमान दली धर्मपत्नी प्रेमजी पाटीदार व हीरालाल पुरुषोत्तम सुथार रहे। समिति अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार के सानिध्य में शिखर के प्रधान कुंड के यजमान अशोक प्रजापत सहित सभी 51 कुंडीय यजमान परिवारों ने पूर्णाहुति दी। अन्य प्रतिष्ठाओं में यजमान— नितेश कलाल, विवेकानंद महाराज, पन्नालाल सुथार, लालसिंह सोलंकी, सुरेशचंद्र सुथार शामिल रहे। मां के श्रृंगार हेतु सामग्री राजेन्द्र पाटीदार चौखला परिवार द्वारा भेंट की गई। महाप्रसाद का आयोजन दातार गोविंद पाटीदार चौखला परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामगिरी महाराज, बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, राकेश रावत, दिलीप सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, समाजजन व हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। नंदनी माता धाम में यह आयोजन वागड़ की सामूहिक श्रद्धा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो गया!
    1
    वागड़ के पावागढ़ नंदनी माता शक्ति पीठ पर शनिवार को शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत स्वर्णिम शिखर, ध्वजदण्ड एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। माघ–फाल्गुनी कृष्ण षष्ठी पर आयोजित 51 कुण्डीय शतचंडी, गणेश याग एवं रुद्र भैरव याग महायज्ञ में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला एवं सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के निर्देशन में पंडित पंकज जोशी, राहुल जोशी, हरिओम पाठक, संदीप पाठक, ललित जोशी, राजेश उपाध्याय, सतिश जोशी सहित 65 ब्राह्मणों ने वैदिक विधि से अनुष्ठान सम्पन्न कराए।
शिखर स्थापना के यजमान रूपेंग सोलंकी, नाथी बाई सोलंकी छींच, ध्वजदण्ड स्थापना के यजमान दली धर्मपत्नी प्रेमजी पाटीदार व हीरालाल पुरुषोत्तम सुथार रहे। समिति अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार के सानिध्य में शिखर के प्रधान कुंड के यजमान अशोक प्रजापत सहित सभी 51 कुंडीय यजमान परिवारों ने पूर्णाहुति दी। अन्य प्रतिष्ठाओं में यजमान— नितेश कलाल, विवेकानंद महाराज, पन्नालाल सुथार, लालसिंह सोलंकी, सुरेशचंद्र सुथार शामिल रहे।
मां के श्रृंगार हेतु सामग्री राजेन्द्र पाटीदार चौखला परिवार द्वारा भेंट की गई। महाप्रसाद का आयोजन दातार गोविंद पाटीदार चौखला परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामगिरी महाराज, बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, राकेश रावत, दिलीप सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, समाजजन व हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। नंदनी माता धाम में यह आयोजन वागड़ की सामूहिक श्रद्धा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो गया!
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बारात से भरी बस पलटी 4की मौत 15बच्चो सहित 44घायल राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सज्जनगढ़ उप खंड क्षेत्र के संदलाई गांव से खेड़ा वडलीपाडा गांव में बरातियों से भरी बस शादी समारोह से लौटते वक्त घोटीया आंबा धाम के पास बस पलटने से बस में सवार 4बारातियो की मौत हो गई वहीं 15बच्चो सहित 44घायल घायल हो गए मरने वालों में 2पुरुष व 2महिलाएं तथा सभी की उम्र 55साल बताईं हे घायलों में 24महिलाऐ बताई गई है बताया गया की बारात जाने के लिए 2बसे थी पर एक बस आगे निकल गई वहीं दुसरी का संतुलन बीगड गया बरातियों से भरी हुई बस खाई में जा गीरी समाचार मीलते ही बांसवाड़ा जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व विधायक अर्जुनलाल बामनिया भी महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचे बताया गया की दोनों बसों में 100से ज्यादा बराती थे इधर बागीदोरा विधायक जय कूष्ण पटेल इंडियन रेड सोसायटी के राहुल सराफ धर्मेन्द्र तेली विकेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग अस्पताल पहुंचे हादसे की जानकारी मिलते ही बडोदिया पुलिस चोकी सहित लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे पास ही एक क्रेसर प्लांट था जहां जेसीबी मशीन मंगवा कर बस को खड़ी की सभी घायलों को बांसवाड़ा महात्मा गांधी जिला अस्पताल में ईलाज की लिए भर्ती कराया गया
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
बारात से भरी बस पलटी 4की मौत 15बच्चो सहित 44घायल
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सज्जनगढ़ उप खंड क्षेत्र के संदलाई गांव से खेड़ा वडलीपाडा गांव में बरातियों से भरी बस शादी समारोह से लौटते वक्त घोटीया आंबा धाम के पास बस पलटने से बस में सवार 4बारातियो की मौत हो गई वहीं 15बच्चो सहित 44घायल घायल हो गए मरने वालों में 2पुरुष व 2महिलाएं तथा सभी की उम्र 55साल बताईं हे घायलों में 24महिलाऐ बताई गई है बताया गया की बारात जाने के लिए 2बसे थी पर एक बस आगे निकल गई वहीं दुसरी का संतुलन बीगड गया बरातियों से भरी हुई बस खाई में जा गीरी समाचार मीलते ही बांसवाड़ा जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व विधायक अर्जुनलाल बामनिया भी महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचे बताया गया की दोनों बसों में 100से ज्यादा बराती थे इधर बागीदोरा विधायक जय कूष्ण पटेल इंडियन रेड सोसायटी के राहुल सराफ धर्मेन्द्र तेली विकेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग अस्पताल पहुंचे हादसे की जानकारी मिलते ही बडोदिया पुलिस चोकी सहित लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे पास ही एक क्रेसर प्लांट था जहां जेसीबी मशीन मंगवा कर बस को खड़ी की सभी घायलों को बांसवाड़ा महात्मा गांधी जिला अस्पताल में ईलाज की लिए भर्ती कराया गया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by राघवेन्द्र सिंह
    1
    Post by राघवेन्द्र सिंह
    user_राघवेन्द्र सिंह
    राघवेन्द्र सिंह
    पत्रकार जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sameer Khan
    1
    Post by Sameer Khan
    user_Sameer Khan
    Sameer Khan
    मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शामगढ़ के महिंद्रा शोरूम के पीछे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की रखी गई बैठक, बैठक में पहुंचे विधायक सहित मंडल अध्यक्ष ने जाकर की शिरकत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजीवन संग्रह निधि को लेकर जानकारी देते हुए की गई चर्चा। कार्यकर्ताओं की उपस्थित दिखाई दी।
    1
    शामगढ़ के महिंद्रा शोरूम के पीछे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की रखी गई बैठक, बैठक में पहुंचे विधायक सहित मंडल अध्यक्ष ने जाकर की शिरकत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजीवन संग्रह निधि को लेकर जानकारी देते हुए की गई चर्चा। कार्यकर्ताओं की उपस्थित दिखाई दी।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.
    1
    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.
    user_Jayesh bhai
    Jayesh bhai
    Mandsaur, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिमपुरा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनजाति मद से 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा प्रस्तावित चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही छात्र हित में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंत्री खराड़ी ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिकाओं व ग्रामीण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनजाति अंचलों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, जिला महामंत्री कानहिंग रावत, जयपाल डाबी, जिला उपाध्यक्ष लीला पड़ियार तथा डूंगरा मंडल अध्यक्ष हिम्मत मेरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरित किए गए। अंत में विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मंत्री एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिमपुरा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनजाति मद से 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा प्रस्तावित चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही छात्र हित में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मंत्री खराड़ी ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिकाओं व ग्रामीण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनजाति अंचलों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, जिला महामंत्री कानहिंग रावत, जयपाल डाबी, जिला उपाध्यक्ष लीला पड़ियार तथा डूंगरा मंडल अध्यक्ष हिम्मत मेरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरित किए गए। अंत में विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मंत्री एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.