Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bapulal Ahari
More news from राजस्थान and nearby areas
- पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिमपुरा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनजाति मद से 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा प्रस्तावित चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही छात्र हित में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंत्री खराड़ी ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिकाओं व ग्रामीण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनजाति अंचलों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, जिला महामंत्री कानहिंग रावत, जयपाल डाबी, जिला उपाध्यक्ष लीला पड़ियार तथा डूंगरा मंडल अध्यक्ष हिम्मत मेरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरित किए गए। अंत में विद्यालय प्रशासन, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मंत्री एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- शामगढ़ के महिंद्रा शोरूम के पीछे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की रखी गई बैठक, बैठक में पहुंचे विधायक सहित मंडल अध्यक्ष ने जाकर की शिरकत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजीवन संग्रह निधि को लेकर जानकारी देते हुए की गई चर्चा। कार्यकर्ताओं की उपस्थित दिखाई दी।1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.1
- Post by Lala bann Sisodiya1
- Sehore Jila Dev Lakhan Dham Baba🙏💐1
- श्री सिद्धिविनायक गणेश–शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ, महारूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रद्धा और विधिविधानपूर्वक हुआ। पंडित प्रदीप शुक्ल के आचार्यत्व एवं पंडित नरेन्द्र आचार्य के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश पूजन, वर्द्धनी कलश पूजन, स्वस्तिक पुण्याह वाचन सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत प्रतिमाओं एवं शिखर की शोभायात्रा तथा भव्य गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व गुरु आश्रम के श्री महन्त घनश्यामदास जी महाराज एवं गौ संत रघुवीरदास जी महाराज के मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सिद्धिविनायक मंदिर से रवाना हुई गंगा कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रताप बस्ती, होली चौक, राम बाजार, वाराही चौक, ब्रह्मा मंदिर होते हुए आमलिया सरोवर पहुंची, जहां संतों के सानिध्य में विधिविधान से गंगा पूजन कर कलशों में जल भरा गया। करीब 1100 कलशों के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में मातृशक्ति की लगभग 500 मीटर लंबी कतार गंगा कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं भक्ति गीतों और जयघोष के बीच पूरे मार्ग को धर्ममय बना रही थीं। वापसी पर मंदिर परिसर पहुंची कलश यात्रा के साथ गंगा आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडपांग देवता पूजन, कुटीर होम, जलाधिवास, सायं पूजन-आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया, वहीं भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। प्रवचन श्रृंखला में महन्त घनश्यामदास जी महाराज ने कहा— “गणेश यज्ञ और महारूद्र महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, शांति और सद्भाव की दिशा देने वाले आध्यात्मिक यज्ञ हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मानव जीवन में विवेक, सेवा और करुणा का भाव जागृत होता है। जहां यज्ञ, मंत्र और भक्ति होती है, वहां स्वतः ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में मंगल का उदय होता है।” आयोजन के पहले दिन छींच सहित आसपास के गांवों तथा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण से सराबोर हो गया।1
- आईफोन व्हाइट कलर बहुत शानदार माताजी मोबाइल राणापुर बस स्टैंड संपर्क करें सेकंड हैंड आईफोन एक नंबर क्वालिटी कंपनी डिस्प्ले कंपनी बॉडी एक बार भी खुला हुआ नहीं आपको लगे खुला हुआ तो मोबाइल देख जाइए पैसा लेकर जाए धन्यवाद1
- उदयपुर में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया,1