Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई, बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार। शनिवार को रेलवे पुलिस ने दोपहर क़रीब तीन बजे में डेहरी ऑन सोन में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली। निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में टीम ने गाड़ी संख्या 13349 अप से एक आरोपी कमलेश कुमार (21) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 लाख 22 हजार रुपये नकद और 61.77 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में उसने सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में साथियों के साथ डकैती करने की बात कबूली। आरोपी को जब्त सामान सहित आगे की कार्रवाई के लिए बैढ़न थाना, सिंगरौली को सौंप दिया गया है।
Pushpa kumari
आरपीएफ डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई, बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार। शनिवार को रेलवे पुलिस ने दोपहर क़रीब तीन बजे में डेहरी ऑन सोन में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली। निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में टीम ने गाड़ी संख्या 13349 अप से एक आरोपी कमलेश कुमार (21) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 लाख 22 हजार रुपये नकद और 61.77 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में उसने सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में साथियों के साथ डकैती करने की बात कबूली। आरोपी को जब्त सामान सहित आगे की कार्रवाई के लिए बैढ़न थाना, सिंगरौली को सौंप दिया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Shri Shyam Dubey8
- कैमूर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कैमूर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोनहन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-रिक्शा चालक पर 10,500 रुपये का चालान भी लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर एक लाल रंग के ई-रिक्शा पर पड़ी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से करीब 10 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के ग्राम सादेकवई निवासी नंदू कुमार, पिता बलिबिंद के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण ई-रिक्शा पर 10,500 रुपये का चालान काटा गया। वही इस संबंध में सोनहन थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।1
- हसपुरा प्रखंड के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके देकर स्वागत किया1
- औरंगाबाद जिले के जनकोप मोर से पास NH 2 हाइवे पर ट्रक का चक्का फटने से एक सायकल सवार ओर एक ऑटो पलट गई जिसमें सायकल सवार जो ग्राम सनथुआ के बताए जा रहे है उनके मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो सवार हरिहरगंज के व्यापारी थे जो डेहरी व्यापार के लिए जा रहे थे घटना सुबह 7 बजे की बताई गई लेकिन 102 ओर 112 नो पर कॉल करने पर भी नहीं आई ये प्रशासन घोर लापरवाही है ........1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मंझौली गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, इसी दौरान किसी तरह नदी में गिर जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- देवकुंड केंद्रीय विद्यालय में जुलाई माह से होगी कक्षा का संचालन गोह(औरंगाबाद) गोह के देवकुंड में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीओ अमित राजन के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, गोह बीडीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य ने देवकुंड पहुंचकर सरकारी आईटीआई का जायजा लिया। वहीं गंगाधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभवतः अगले महीने से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं जुलाई माह से देवकुंड में सत्र शुरू होगी। एसडीओ ने बताया कि गंगाधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भवन निर्माण का टेंडर हो गया है बहुत जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा।1
- डुमरांव (Buxar) : भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल मोड में आई है. आप घर बैठे भी कर सकते है स्व -जनगणना।1
- बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर से भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद, उत्पाद विभाग को मिली थी गुप्त सूचना2