logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_गौतम चंद्रवंशी जी
गौतम चंद्रवंशी जी
Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
6 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • औरंगाबाद जिले के जनकोप मोर से पास NH 2 हाइवे पर ट्रक का चक्का फटने से एक सायकल सवार ओर एक ऑटो पलट गई जिसमें सायकल सवार जो ग्राम सनथुआ के बताए जा रहे है उनके मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो सवार हरिहरगंज के व्यापारी थे जो डेहरी व्यापार के लिए जा रहे थे घटना सुबह 7 बजे की बताई गई लेकिन 102 ओर 112 नो पर कॉल करने पर भी नहीं आई ये प्रशासन घोर लापरवाही है ........
    1
    औरंगाबाद जिले के जनकोप मोर से पास NH 2 हाइवे पर ट्रक का चक्का फटने से एक सायकल सवार ओर एक ऑटो पलट गई जिसमें सायकल सवार जो ग्राम सनथुआ के बताए जा रहे है उनके मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो सवार हरिहरगंज के व्यापारी थे जो डेहरी व्यापार के लिए जा रहे थे घटना सुबह 7 बजे की बताई गई लेकिन 102 ओर 112 नो पर कॉल करने पर भी नहीं आई ये प्रशासन घोर लापरवाही है ........
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026: भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। *क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?* जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”
    1
    औरंगाबाद, 17 अप्रैल 2026:
भारत की जनगणना 2026 के सबसे महत्वपूर्ण चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत आज 17 अप्रैल से बिहार सहित औरंगाबाद जिले में हो गई है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए 1 मई 2026 तक सभी
परिवारों से अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूरी करने की अपील की है।
*क्या है स्व-गणना और क्यों है जरूरी?*  
जनगणना 2026 में पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर खुद और अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। 
डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा, “जनगणना के आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं होते। इन्हीं के आधार पर अगले 10 साल के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास और रोजगार की योजनाएं बनती हैं। अगर हमारी गिनती सही होगी तो हमारा विकास भी सही होगा। इसलिए यह राष्ट्र निर्माण में आपका सीधा योगदान है।”
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।
पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें।
उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व की जानकारी देते हुए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील। “मेरी गणना, देश की ताकत” “जनगणना से जन कल्याण, आपकी भागीदारी – जिले की प्रगति” #Census2027 #SelfEnumeration #AurangabadBihar #JanGanna #PublicAwareness #DigitalIndia CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
    1
    जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व की जानकारी देते हुए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील।
“मेरी गणना, देश की ताकत”
“जनगणना से जन कल्याण, आपकी भागीदारी – जिले की प्रगति”
#Census2027 #SelfEnumeration #AurangabadBihar #JanGanna #PublicAwareness #DigitalIndia
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके देकर स्वागत किया
    1
    हसपुरा प्रखंड के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक परशुराम वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके देकर स्वागत किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड के अंतर्गत रफीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पहली घटना देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसा गांव निवासी मुकेश मांझी के पुत्र सूरज मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पत्नी मनीता देवी एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
परिजनों के अनुसार, सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात के गांधीधाम स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और घर लौटने के दौरान चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, जबकि मृतक सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.