logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मझौलिया में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया संयुक्त निरीक्षण, दी अंतिम चेतावनी मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमित भूमि का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित भूखंडों की स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अविलंब स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने भी कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने दोहराया कि सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

3 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Astrologer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

मझौलिया में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया संयुक्त निरीक्षण, दी अंतिम चेतावनी मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव

रंजन, अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमित भूमि का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित भूखंडों की स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी

भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अविलंब स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने भी कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था

बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने दोहराया कि सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • हरदिया कोठी में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत अंतर्गत हरदिया कोठी में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी हर हाल में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय से बाहर निकलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचना है, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी ले सकें और समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को यह भी बताया जाए कि किसी योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी होगी और नियम क्या हैं। कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, श्रम, बैंकिंग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अलका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
    1
    हरदिया कोठी में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह
गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत अंतर्गत हरदिया कोठी में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी हर हाल में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय से बाहर निकलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचना है, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी ले सकें और समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को यह भी बताया जाए कि किसी योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी होगी और नियम क्या हैं।
कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, श्रम, बैंकिंग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अलका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केंद्रो का किया औचक निरीक्षण। 19.02.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा केंद्रो का किया औचक निरीक्षण।  19.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमित भूमि का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित भूखंडों की स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अविलंब स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने भी कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने दोहराया कि सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
    4
    मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, अंचलाधिकारी राजीव रंजन एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमित भूमि का मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित भूखंडों की स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अविलंब स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने भी कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने दोहराया कि सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Astrologer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • सुगौली स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दी गई सुरक्षा की जानकारी। सुरक्षित यात्रा के दिये गए टिप्स।
    1
    सुगौली स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दी गई सुरक्षा की जानकारी। सुरक्षित यात्रा के दिये गए टिप्स।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    पत्रकार सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • ये तस्वीर बिहार पुलिस के दरभंगा में तैनात जवानों की है। मिर्जापुर चौक पर एक व्यक्ति सामान्य रूप से गुजर रहा था, तभी पुलिसकर्मी अचानक उसकी गाड़ी के सामने खड़े हो गए। जवानों का कहना था कि दाहिनी ओर चढ़कर आने पर चालान किया जाएगा। आरोप है कि वर्दी की आड़ में व्यक्ति को बीच बाजार रोका गया और अपमानित किया गया। सवाल ये है कि क्या कानून समझाने का तरीका यही है?
    1
    ये तस्वीर बिहार पुलिस के दरभंगा में तैनात जवानों की है।
मिर्जापुर चौक पर एक व्यक्ति सामान्य रूप से गुजर रहा था, तभी पुलिसकर्मी अचानक उसकी गाड़ी के सामने खड़े हो गए।
जवानों का कहना था कि दाहिनी ओर चढ़कर आने पर चालान किया जाएगा।
आरोप है कि वर्दी की आड़ में व्यक्ति को बीच बाजार रोका गया और अपमानित किया गया।
सवाल ये है कि क्या कानून समझाने का तरीका यही है?
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • डिजिटल ठगी पर प्रहार — मोतिहारी साइबर पुलिस की बड़ी सफलता
    1
    डिजिटल ठगी पर प्रहार — मोतिहारी साइबर पुलिस की बड़ी सफलता
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिन कादीर चौक से बिनटोलिया जाने वाली सड़क पर गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बगही बागंबरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी छोटेलाल पंडित का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति में था, तभी मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे नहर में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और नहर किनारे बैरिकेडिंग की मांग की है।
    1
    श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिन कादीर चौक से बिनटोलिया जाने वाली सड़क पर गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बगही बागंबरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी छोटेलाल पंडित का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति में था, तभी मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे नहर में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और नहर किनारे बैरिकेडिंग की मांग की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.