इन्दौर युवक को पोखलेन से मारने की कोशिश वीडियो वायरल..... रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य के बीच, एक पोकलेन मशीन के चालक ने सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद मशीन को ही हथियार बना लिया और एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मशीन चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक बकेट (पंजे) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को मारने का प्रयास किया। पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटर सेल के द्वारा लगातार दोनों लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस संबंध में एरोड्रम थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पुलिस क्षेत्र में पोकलेन द्वारा काम करने वाली प्रत्येक साइट पर इन लोगों की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। बाइट - राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी
इन्दौर युवक को पोखलेन से मारने की कोशिश वीडियो वायरल..... रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य के बीच, एक पोकलेन मशीन के चालक ने सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद मशीन को ही हथियार बना लिया और एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मशीन चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक
बकेट (पंजे) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को मारने का प्रयास किया। पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटर सेल के द्वारा लगातार दोनों लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस संबंध में एरोड्रम थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पुलिस क्षेत्र में पोकलेन द्वारा काम करने वाली प्रत्येक साइट पर इन लोगों की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। बाइट - राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी
- नशे पर प्रहार अभियान के तहत इंदौर की नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोकनगर जिला के चंदेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कडराना में एक घर से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एमडी ड्रग्स बना रहे दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियांशु जैन (31) निवासी हाट का पुरा, चंदेरी और राघवेंद्र सिंह परमार (38) निवासी ग्राम कडराना, चंदेरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाजार में आसानी से उपलब्ध केमिकल्स से पहली बार एमडी ड्रग्स बनाने का प्रयास कर रहे थे। नारकोटिक्स विंग ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 282 ग्राम एमडी ठोस, 2 किलो 579 ग्राम एमडी तरल और करीब 45 किलो एमडी ड्रग्स बनाने के केमिकल्स जब्त किए हैं। इसके साथ ही एक होंडा कार, दो मोबाइल फोन और आरोपी प्रियांशु के पास से 32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन भी बरामद की गई हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।1
- इंदौर के बेटमा में स्थित लिलीडिपुरा में बूचड़खाने के निर्माण कार्य का टेंडर नगर निगम ने बिना जांच के अपराधियों को कैसे सौंपा ? आखिर किसकी मिलीभगत है इसमें ? इंदौर नगर निगम आखिर कैसे अनदेखा कर सकती है , इसी को लेकर सर्व हिंदू समाज ने इंदौर कलेक्टर से इस बूचड़खाने को 10 दिन में बंद करवाने की गुहार लगाई है अगर यह बंद नहीं किया जायेगा तो हिंदू समाज ने यह चेतावनी देते हुए कहा है की वह खुद इस को तोड़ देगी, हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में ऐसे कई खुलासे हुए हैं जो नगर निगम की पोल खोलते हैं अगर पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो यू ट्यूब चैनल पर देखे @malwabol241
- इंदौर नारकोटिक विंग के द्वारा मादक पदार्थ निर्मित करने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई नशे पर प्रहार अभियान के तहत की गई कार्यवाही नारकोटिक्स विंग को मिली सफलता मिली 45 किलो से अधिक का एमडी ड्रग्स बनाने का कैमिकल ज़ब्त किया है। अशोक नगर जिले में पकड़ाई एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़े गएं आरोपियों ने एमडी ड्रग्स बनाने का नुस्खा इंटरनेट से सीखा एंकर..नशे पर प्रहार अभियान के तहत इंदौर की नारकोटिक्स विंग ने मूखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला अशोक नगर के थाना चंदेरी में आने वाले ग्राम कडराना के एक घर में एमडी ड्रग्स बनाने के काम का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है। नारकोटिक्स की टीम ने यहां से एमडी ड्रग्स बना रहे दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से एक किलो दो सौ ग्राम एमडी ड्रग्स और 45 किलो से अधिक का एमडी ड्रग्स बनाने का कैमिकल ज़ब्त किया है। वीओ.. इंदौर की नारकोटिक्स विंग का कब्जे में आए इस दोनो आरोपियो प्रियांशु पिता सुनील जैन उम्र 31 साल निवासी हाट का पुरा चंदेरी थाना चंदेरी जिलाअशोकनगर और राघवेंद्र सिंह पिता बलराम सिंह परमार उम्र 38 साल निवासी ग्राम कडराना थाना चंदेरी जिलाअशोकनगर गंभीर मामले में राउंडअप हुए हैं। इन दोनों को उन्हीं के घर से उस गिरफ्त में लिया गया है जब भी बाजार में आसानी से उपलब्ध कैमिकल से एमडी ड्रग्स बनाने का पहली बार प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इन दोनों से एक किलो 282 ग्राम एमडी ठोस एवं 02 किलो 579 ग्राम एमडी तरल ठोस और करीब 45 किलो अन्य एमडी बनाने के केमिकल्स जप्त किये है वीओ.. पुलिस ने मौके से एक होण्डा कार, दो मोबाईल फोन के साथ ही आरोपी प्रियांशु के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस दो मैग्जीन जब्त की है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है *बाइट डीआईजी महेशचंद्र जैन नारकोटिक्स*1
- इंदौर शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की है पहला चौपाल वार्ड 74 में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे1
- सनातन में हर चीज संभव है सनातन में सोना भी बनाया जा सकता है संतों के भक्ति में शक्ति है1
- Post by Vishal Jadhav1
- रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य के बीच, एक पोकलेन मशीन के चालक ने सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद मशीन को ही हथियार बना लिया और एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मशीन चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक बकेट (पंजे) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को मारने का प्रयास किया। पीड़ित की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटर सेल के द्वारा लगातार दोनों लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस संबंध में एरोड्रम थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पुलिस क्षेत्र में पोकलेन द्वारा काम करने वाली प्रत्येक साइट पर इन लोगों की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। बाइट - राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी2
- इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। निर्माण कार्य के बीच सड़क पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक पोकलेन मशीन चालक ने आपा खो दिया और भारी-भरकम पोकलेन मशीन को ही हथियार बनाकर एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पोकलेन चालक हाइड्रोलिक बकेट को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े व्यक्ति को कुचलने की कोशिश करता है। हमले का शिकार हुए कर्मचारी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है, जो मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटर सेल द्वारा वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में पोकलेन मशीन से जुड़े सभी निर्माण स्थलों पर जाकर चालक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिलहाल एरोड्रम थाने में इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।1
- भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश में पहली बार पूरे साल को ‘किसान कल्याण वर्ष–2026’ के रूप में मनाने की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया और 1100 से अधिक ट्रैक्टरों की महा-रैली में किसानों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को जोड़कर काम करने की घोषणा की गई। खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण से अतिरिक्त आय पर ज़ोर दिया गया। सोलर पंप से बिजली खर्च कम करने, 25 गायों पर ₹40 लाख तक की योजना, सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने की तैयारी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे फैसले बताए गए। इसके साथ ही नर्मदा–केन बेतवा जैसी परियोजनाओं से 25 जिलों में 16 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई, मंडियों के आधुनिकीकरण और नई भर्तियों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पूरे साल चलेगा, जिसमें किसान सम्मेलन, प्रशिक्षण और योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।1