Shuru
Apke Nagar Ki App…
RAVINDRA Chauhan
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बाराबंकी: जयमाला के मंच पर सेल्फी के लिए पहुंचे लोग तो दूल्हे को आया गुस्सा, दुल्हन को भी मारी लात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के गनेशपुर कस्बे में 20 फरवरी की रात एक शादी समारोह के दौरान जयमाला के मंच पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को पीटने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सेल्फी लेने के दौरान दूल्हा नाराज हो गया और दुल्हन पर हमला कर दिया. जिसके बाद बीच-बचाव करने आए बाकी लोगों के साथ मारपीट की. जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया.1
- Post by RAVINDRA Chauhan2
- थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार- पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.2.2026 को थाना शाहगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम उसराभादी में श्रीमती पूनम उर्फ मनीता पत्नी संजीव ने रात्रि में गले में फंदा डालकर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता श्री बद्री प्रसाद पुत्र राम हरख निवासी सराय मोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर द्वारा दिये लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा-85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 थाना शाहगंज जौनपुर बनाम संजीव कुमार आदि 08 नफर के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 23.02.2026 को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता 1.नीलम पत्नी उमेशचन्द्र प्रजापति निवासी उसराभादी थाना शाहगंज जौनपुर को उनके घर ग्राम उसराभादी थाना शाहगंज से गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता- 1. नीलम पत्नी उमेशचंद्र प्रजापति निवासी ग्राम उसराभादी थाना शाहगंज जौनपुर पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0-47/2026 धारा 85,80(2),352,351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 थाना शाहगंज जौनपुर। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर। 2. उ0नि0 ओमप्रकाश पाण्डेय थाना शाहगंज जौनपुर। 3. हे0का0 अरूण कुमार सिंह, का0 राजन कुमार, म0का0 अंतिमा सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।1
- बदलापुर में टीईटी अनिवार्यता के विरोध को लेकर शिक्षकों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। यह निर्णय संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सेवा सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी शिक्षकों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने भी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। आंदोलन के तहत 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम मंदिर पर गोमती नदी घाट पर 120 मीटर आरसीसी स्नान घाट, बनवाया जाए क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5 लाख श्रद्धालु-स्नानार्थी राजेपुर गोमती घाट पर स्नान करते हैं, और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु-भक्तगण स्नान करते हैं, कच्चा घाट होने की वजह से कीचड़ में चलना पड़ता है,। रामेश्वरम मंदिर से गोमती नदी तक 300 मीटर आरसीसी रोड बनवा जाए ईट की बनी 50 वर्ष पुरानी खड़ंजा बालू मिट्टी पर बना होने के कारण पूरा धस गया है टूट गई है श्रद्धालुओं को आने-जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, राजेपुर रामेश्वरम मंदिर के आसपास पुलिस चौकी की स्थापना की जाएं, यहां पर ताश पत्ते खेलने वाले जुगाड़ी भारी संख्या में हमेशा शराब की बोतल रख कर जुआ खेलते रहते हैं स्मृति डकैती अपराध आम बात हो गई है आसपास के क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ रहा है 50 वर्षों से यह मांग चल रही है डॉक्टर कौस्तुभने मंदिर पर कहा था पुलिस चौकी की स्थापना करूंगा अभी तक चौकी स्थापित नहीं हुआ, और नरेंद्र बहादुर सिंह ग्राम राजेपुर की बैनामा चक संख्या 1243 में 14.7 एयर जमीन को चक संख्या 1245 की ठीक बगल देने की मांग सन 2000 का बैनामा 26 वर्ष बाद भी आज तक जमीन कब्जा नहीं कर पाया किसान- अदालतों का चक्कर लगा रहा है अब इसमें जज सिंह आमरण अनशन भी करेंगे अन्ना ने पूछा जनपद जौनपुर के सभी तहसीलों में बैनामा की जमीन 26 वर्षों से अभी तक कब्जा क्यों नहीं हो पाई और कितने लोग अदालतों का चक्कर लगा रहे हैं । 4 समस्या का ज्ञापन सौंपा -1
- बीएसपीकें द्वारा सुदनीपुर सेक्टर में कैडर कैम्प का आयोजन जौनपुर मडियाहूं में बीएसपी के द्वारा सेक्टर कमेटी का बैठक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय सिरजू प्रसाद उर्फ बाबा भईया मंडल कोऑर्डिनटर,विशिष्ट अतिथि आदरणीय सिकंदर एडवोकेट विधानसभा प्रभारी, महेंद्र जैसवार कोषाध्यक्ष विधानसभा मड़ियाहूँ ,श्री सुनील कुमार उर्फ सिकंदर विधानसभा महासचिव, श्री प्रवेश कुमार गौतम सेक्टर अध्यक्ष सुदनी पुर तथा गांव के समस्त गणमान्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैसवार ने किया ।1
- राजातालाब में साड़ी की दुकान में चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों का माल पार राजातालाब। स्थानीय लॉ कॉलेज रोड स्थित राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार गोविंद गुप्ता को हुई। दुकानदार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर दुकान से महंगी साड़ियां, लगभग पांच हजार रुपये नकद और करीब दस चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। राजातालाब थानाध्यक्ष दयाराम ने बताया कि घटना का मौका मुआयना कर लिया गया है और चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक माह के भीतर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया1
- थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जौनपुर श्रीमती सुनीता मिश्रा पत्नी विष्णू मिश्रा निवासी ग्राम कोपखुर्द चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त चन्दन पुत्र स्व0 रामजनम मिश्रा निवासी ग्राम कोपखुर्द थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रुम का ताला तोड़कर घर में चोरी कर लिया गया है।1