logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी द्वारा उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के मुताबिक आरोपी ने डगार स्थित दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि सलूम्बर स्थित एजेंसी के लिए 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी। कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है।

21 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
21 hrs ago

सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी द्वारा उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के मुताबिक आरोपी ने डगार स्थित दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि सलूम्बर स्थित एजेंसी के लिए 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी। कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी द्वारा उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के मुताबिक आरोपी ने डगार स्थित दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि सलूम्बर स्थित एजेंसी के लिए 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी। कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है।
    1
    सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सलूम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
एसीबी के अनुसार परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी द्वारा उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के मुताबिक आरोपी ने डगार स्थित दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि सलूम्बर स्थित एजेंसी के लिए 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी।
कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • * उदयपुर में अस्पताल में हगामा और तोड़फोड़ ! इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप उदयपुर के डॉ. बख्तावर लाल शर्मा अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि महिला को बोतल चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जागृति अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका श्रद्धा तेली (23) रामपुरा की रहने वाली थी और उसके 6 माह का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है। घटना की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के मौके से चले जाने की भी जानकारी सामने आई है। ▲ इलाज में लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट नोगा।
    1
    * उदयपुर में अस्पताल में हगामा और तोड़फोड़ !

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

उदयपुर के डॉ. बख्तावर लाल शर्मा अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि महिला को बोतल चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जागृति अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका श्रद्धा तेली (23) रामपुरा की रहने वाली थी और उसके 6 माह का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है।

घटना की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के मौके से चले जाने की भी जानकारी सामने आई है।

▲ इलाज में लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट नोगा।
    user_Kamlesh nagda
    Kamlesh nagda
    Electrician कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डबोक सीमेंट फेक्ट्री में पुलिस अधिकारियों ने 1.23 करोड़ रुपये के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ किए नष्ट पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में करीब 1 करोड़ 23 लाख 62 हजार 520 रुपये मूल्य के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को डबोक सीमेंट फैक्ट्री की भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया गया। ​इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक टीना सोलंकी मय पुलिस टीम उपस्थित रहे। ​यह कार्रवाई 13 अगस्त को डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अंजाम दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार, उदयपुर जिले के 15 पुलिस थानों में दर्ज कुल 42 मामलों में जब्त किए गए कुल 2541.318 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
    1
    डबोक सीमेंट फेक्ट्री में पुलिस अधिकारियों ने 1.23 करोड़ रुपये के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ किए नष्ट
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में करीब 1 करोड़ 23 लाख 62 हजार 520 रुपये मूल्य के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को डबोक सीमेंट फैक्ट्री की भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया गया। ​इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक टीना सोलंकी मय पुलिस टीम उपस्थित रहे। ​यह कार्रवाई 13 अगस्त को डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अंजाम दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार, उदयपुर जिले के 15 पुलिस थानों में दर्ज कुल 42 मामलों में जब्त किए गए कुल 2541.318 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन । डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है। इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    1
    विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर मे कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डूंगरपुर में निकाला कैंडल मार्च
शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च का हुआ समापन ।
डूंगरपुर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2026 के सफल आयोजन के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। 
कैंडल मार्च में निवर्तमान सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाज सेवी बंशीलाल कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त लालित सिंह देथा, समाज सेवी हंसमुख पंड्या, प्रभु पंड्या, नयन सुथार, प्रकाश पंचाल, सुखलाल पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रेखा गौड सहित अधिकारी एवं कर्मचारी, युवा, जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन ने हाथों में कैंडल लेकर स्वामी विवेकानंद नगरपरिषद लाइबेरी परिसर से पैदल रवाना हुए कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंचा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मुख श्रद्धा अर्पित किए इसके साथ ही कैंडल मार्च का समापन हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने बताया कि भारत की आजादी के समय हुए विभाजन ने लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने के लिए मजबूर कर दिया था। सिंधी समाज के लोगों ने भी उस दौर में अनेक कठिनाइयों, यातनाओं और प्रताड़नाओं को सहन करते हुए भारत की धरती पर शरण ली और अपने जीवन को नए सिरे से स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उन विस्थापित परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन करने का एक प्रयास है, जिन्होंने विभाजन की भयावह परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को जीवित रखा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशन में भारत के विभाजन के समय लोगों पर अत्याचार हुए प्रताड़ित हुए इसके संदर्भ में आज एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया है।
इस अवसर पर ,विकास अधिकारी डूंगरपुर,स्काउट सीईओ भाविक सुथार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी नगर परिषद भक्तेश पाटीदार कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण ने भाग लिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    1
    डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में जब्त करीब 1 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ नष्ट 
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। राज्य स्तरीय एनडीपीएस मालखाना निस्तारण अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह निस्तारण प्रक्रिया डूंगरपुर के भण्डारिया घाटा स्थित मेसर्स ई-टेक प्रोजेक्ट कचरा निस्तारण केंद्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार जलाकर संपन्न की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार आयोजित इस निस्तारण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह और अपराध सहायक कार्यालय के प्रभारी तेजसिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संबंधित थानाधिकारियों एवं मालखाना प्रभारियों द्वारा नष्टीकरण योग्य माल का संपूर्ण रिकॉर्ड अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड्स का गहन अवलोकन किया और प्रत्येक प्रकरण के माल का तौल करवाकर सत्यापन किया।
पुलिस के अनुसार, जिले के कुल 4 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त किए गए 497.410 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरण अनुकूल और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी। गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं। कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    3
    देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी
देशभक्ति के रंग में रंगा डूंगरपुर: सड़कों और चौराहों पर लहराया तिरंगा, शहरवासियों में उमड़ी खुशी।
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959
डूंगरपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पोलों और प्रमुख चौराहों—तहसील चौराहा, राणा पुंजा भील चौराहा और तरुण सागर चौराहा—पर भारी मात्रा में तिरंगे लगाए गए हैं।
कतारबद्ध लहराते राष्ट्रीय ध्वज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस विहंगम और भव्य नजारे को देखकर शहरवासियों में भारी उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई है। रास्तों से गुजरते लोग गर्व के इस अहसास को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा लोकेशन डूंगरपुर संवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 स्वतंत्रता दिवस समारोह, लक्ष्मण ग्राउंड में तैयारियां जो रो पर जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा एंकर इंट्रो जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
 जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
लोकेशन डूंगरपुर 
संवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
स्वतंत्रता दिवस समारोह,
लक्ष्मण ग्राउंड  में तैयारियां जो रो पर 
जिला कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा 
एंकर इंट्रो 
जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर अन्तिम  रूप दिया । उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली परेड, सलामी एवं निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, बैठक व्यवस्था, मंच, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। समारोह में आने वाले आमजन एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, व्याख्याता वैभव पाठक, सीईओ स्काउट भाविक सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भाजपा मेनार मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी मेनार मंडल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया के नेतृत्व में यह यात्रा मजावड़ा से देशभक्ति के जयघोष के साथ शुरू हुई। यात्रा लक्ष्मणपुरा, मोड़ी, खरसान और खेरोदा होते हुए मेनार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्रा ने भी शामिल होकर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, शिव प्रतिमा, थंब चौक होते हुए पुनः सीनियर स्कूल प्रांगण पहुँची। इस दौरान ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
    1
    भाजपा मेनार मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
भारतीय जनता पार्टी मेनार मंडल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया के नेतृत्व में यह यात्रा मजावड़ा से देशभक्ति के जयघोष के साथ शुरू हुई। यात्रा लक्ष्मणपुरा, मोड़ी, खरसान और खेरोदा होते हुए मेनार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्रा ने भी शामिल होकर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, शिव प्रतिमा, थंब चौक होते हुए पुनः सीनियर स्कूल प्रांगण पहुँची। इस दौरान ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.