Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज। लखीसराय से बड़ी खबर, जहां ईद के मौके पर खुशियों और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार ईद पर नगर थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय के ईदगाह में शनिवार की पूर्वाह्न 8:15 पर ईद की नमाज पढ़ी गई । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह का माहौल खुशियों और अपनापन से सराबोर नजर आया। बताया गया कि ईद हम सबको भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देती है एवं एक महीने के पवित्र रमजान में रोजा रखकर इबादत करने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसे अल्लाह की तरफ से इनाम का दिन माना जाता है
Atmanand Singh
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज। लखीसराय से बड़ी खबर, जहां ईद के मौके पर खुशियों और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार ईद पर नगर थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय के ईदगाह में शनिवार की पूर्वाह्न 8:15 पर ईद की नमाज पढ़ी गई । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह का माहौल खुशियों और अपनापन से सराबोर नजर आया। बताया गया कि ईद हम सबको भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देती है एवं एक महीने के पवित्र रमजान में रोजा रखकर इबादत करने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसे अल्लाह की तरफ से इनाम का दिन माना जाता है
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय से बड़ी खबर, जहां ईद के मौके पर खुशियों और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहार ईद पर नगर थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय के ईदगाह में शनिवार की पूर्वाह्न 8:15 पर ईद की नमाज पढ़ी गई । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह का माहौल खुशियों और अपनापन से सराबोर नजर आया। बताया गया कि ईद हम सबको भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देती है एवं एक महीने के पवित्र रमजान में रोजा रखकर इबादत करने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसे अल्लाह की तरफ से इनाम का दिन माना जाता है1
- बिहार दिवस समारोह को लेकर परेड मैदान में सजा पंडाल. शेखपुरा - बिहार दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट के परेड मैदान में होगा। समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर कलेक्ट्रेट के परेड मैदान मं भव्य पंडाल बनाया गया है। वही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाया जायेगा। समारोह की शुरुआत सुबह छह बजे से स्कूली बच्चो की प्रभात फेरी से होगी। डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि सुबह 6.30 बजे श्यामा सरोवर पार्क में डीएम व एसपी के द्वारा पौधारोपण किया जायेगा। मुख्य समारोह का आयोजन परेड मैदान में दिन के 11 बजे से होगा जहा दीप जलाकर समारोह की शुरुआत होगी। बिहार गौरव गीत और स्वागत गांन से समारोह आगे बढ़ेगा। समारोह में जिला के प्रभारी मंत्री जमा खान के आने को लेकर सस्पेंश बना हुआ हैं। समारोह में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। वही परेड मैदान में ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।1
- शाम्हो बेगूसराय बिहार बेमौसम आंधी बरसात से फसल को हुआ भारी नुकसान l किसानों में भारी निराशा । कल हुई भारी बारिश के बाद गेहूं मक्का और रैंची का फसल बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है । इसको लेकर किसान काफी परेशान है । क्योंकि विगत कुछ वर्षों में फसल क्षति फसल बीमा जो सरकार के तरफ से मदद मिलता था वह भी सही तरीके से किसानों को नहीं मिल पा रहा है । अनाज का सही भाव नहीं रह पा रहा हैऔर बहुत सारे किसान है जो कि किसी तरीके से पैसा अरेंज करके लोन लेकर सूद पर पैसा लेकर खेती करते हैं उनको काफी नुकसान हुआ है और वह भरपाई कैसे कर पाएंगे इसको लेकर काफी चिंतित हैं ।1
- Post by Pinkey Kumari1
- समूह द्वारा के किस की फसल बारिश के वजह से बर्बाद हो गया सरकार से मुआवजा की मांग लोगों कापूरा वीडियो1
- बेगूसराय ईद त्योहार के मौके पर मेन रोड में. नियर खुर्शीद स्टोर के बगल में मदीना ज्वेलर्स दुकान का शुभारंभ होने वाला.....3
- Post by JHNEWS111
- हुसैनावाद के कर्बला मस्जिद से लाखों का समान चोरी पूजा का चंदी का पंजा व 20 क्विंटल छड़ चुराया दो दिन पहले मस्जिद की दानपेटी से भी हुई थी चोरी शेखपुरा- अरियरी थाना के हुसैनावाद के शिया कर्बला मस्जिद से लाखों का समान चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अरियरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया है। स्थानीय ग्रामीण शाह हैदर ने बताया कि ईद की नमाज के बाद लोग अपने पुर्वजों के कब पर इवादत के लिए आये तब मस्जिद का दरबाजा टूटा मिला। छानबीन की गई तो पाया गया कि कर्बला मस्जिद के निर्माण के लिए रखा गया 20 क्विंटल छड, पूजा का चांदी का छह पंजा एवं अन्य कई सामाग्री गायब थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि ईद जैसे पर्व में महौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की साजिश की जा रही है। गायब सामाग्री की कीमत करीब चार लाख रुपया बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अभी दो दिन पहले हुसैनावाद के मस्जिद की दानपेटी चोरी की गई है। हुसैनावाद में लगातार महौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अमुमन यह मस्जिद बंद रहता है इसलिए चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि चोरी के इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। जल्द ही चोर का पता लगाकर समान की बरामदगी कर ली जायेगी। वाईट - जिसान रिजवी1