logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान ने किया नगर भ्रमण न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें नीरज ताम्रकार खुरई 9826954788

12 hrs ago
user_News khurai ki shan
News khurai ki shan
रिपोर्टर Khurai, Sagar•
12 hrs ago

डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान ने किया नगर भ्रमण न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें नीरज ताम्रकार खुरई 9826954788

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर जिले के खिमलासा थाने में पदस्थ आरक्षक अंगद गौड़ पर दारू के नशे में ड्यूटी का मामला सागर जिले के खिमलासा थाने के आरक्षक अंगद गौड़ पर खिमलासा बी जे पी पदाधिकारियों से दारू पीकर गाली गलौज करने के आरोप सामने आएं हैं जिसकी सिकायत खिमलासा बी जे पी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को आवेदन देकर की हालांकि उक्त आरक्षक का यह पहला मामला नहीं है वह हमेशा चौबीस घंटे नशे में धुत्त रहता है जिसकी विभागीय जांच भी चल रही है खिमलासा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि में उक्त आरक्षक की अभी एम एल सी कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बरिषठ अधिकारीयों को सूचना देता हूं
    3
    सागर जिले के खिमलासा थाने में पदस्थ आरक्षक अंगद गौड़ पर दारू के नशे में ड्यूटी का मामला 
सागर जिले के खिमलासा थाने के आरक्षक अंगद गौड़ पर खिमलासा बी जे पी पदाधिकारियों से दारू पीकर गाली गलौज करने के आरोप सामने आएं हैं जिसकी सिकायत खिमलासा बी जे पी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को आवेदन देकर की हालांकि उक्त आरक्षक का यह पहला मामला नहीं है वह हमेशा चौबीस घंटे नशे में धुत्त रहता है जिसकी विभागीय जांच भी चल रही है खिमलासा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि में उक्त आरक्षक की अभी एम एल सी कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बरिषठ अधिकारीयों को सूचना देता हूं
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान ने किया नगर भ्रमण न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें नीरज ताम्रकार खुरई 9826954788
    1
    डोल ग्यारस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान ने किया नगर भ्रमण
न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 
नीरज ताम्रकार खुरई 
9826954788
    user_News khurai ki shan
    News khurai ki shan
    रिपोर्टर Khurai, Sagar•
    12 hrs ago
  • मंडी बामोरा में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तीनों बैंकों में संदिग्धों की जांच, बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर चर्चा; जन चौपाल में एसडीओपी ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत मंडी बामोरा में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तीनों बैंकों में संदिग्धों की जांच, बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर चर्चा; जन चौपाल में एसडीओपी ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक बीना क्षेत्र के मंडी बामोरा में पुलिस ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ तीनों बैंकों का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। वहीं, चौकी परिसर में आयोजित जन चौपाल के दौरान एसडीओपी ने आमजन को सुरक्षित यातायात, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशे से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। मंडी बामोरा चौकी प्रभारी प्रदीप जाटव के नेतृत्व में 21 सितंबर को पुलिस टीम ने क्षेत्र के तीन प्रमुख बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहुंचकर बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर बैंक मैनेजर से वर्तमान शिकायतों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। बैंक प्रबंधकों ने पुलिस को बताया कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड का पैसा कई स्तरों से होते हुए सामान्य ग्राहकों के खातों में भी पहुंच जाता है। इसके चलते कई बार ग्राहकों के बैंक खाते होल्ड हो जाते हैं और उन्हें समस्या का समाधान कराने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पुलिस द्वारा बैंकों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अनिवार्य रूप से सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रखने को लेकर भी बैंक प्रबंधकों से चर्चा की गई। इसी क्रम में मंडी बामोरा चौकी परिसर में जन चौपाल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एसडीओपी अजय सनकत ने आमजन से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जन चौपाल में सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने, घरों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, अत्यधिक मोबाइल चलाने के दुष्प्रभावों, नशे से दूरी बनाए रखने और अवैध शराब से जुड़े मामलों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें और समाज में अपराध रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। मंडी बामोरा में पुलिस का यह अभियान बैंक सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मंडी बामोरा में पुलिस के बैंक चेकिंग अभियान और जन चौपाल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ आमजन को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    मंडी बामोरा में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

तीनों बैंकों में संदिग्धों की जांच, बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर चर्चा; जन चौपाल में एसडीओपी ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक

लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
मंडी बामोरा में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
तीनों बैंकों में संदिग्धों की जांच, बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा को लेकर चर्चा; जन चौपाल में एसडीओपी ने साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक
बीना क्षेत्र के मंडी बामोरा में पुलिस ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ तीनों बैंकों का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। वहीं, चौकी परिसर में आयोजित जन चौपाल के दौरान एसडीओपी ने आमजन को सुरक्षित यातायात, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशे से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
मंडी बामोरा चौकी प्रभारी प्रदीप जाटव के नेतृत्व में 21 सितंबर को पुलिस टीम ने क्षेत्र के तीन प्रमुख बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस बल के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहुंचकर बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर बैंक मैनेजर से वर्तमान शिकायतों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।
बैंक प्रबंधकों ने पुलिस को बताया कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड का पैसा कई स्तरों से होते हुए सामान्य ग्राहकों के खातों में भी पहुंच जाता है। इसके चलते कई बार ग्राहकों के बैंक खाते होल्ड हो जाते हैं और उन्हें समस्या का समाधान कराने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
पुलिस द्वारा बैंकों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अनिवार्य रूप से सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रखने को लेकर भी बैंक प्रबंधकों से चर्चा की गई।
इसी क्रम में मंडी बामोरा चौकी परिसर में जन चौपाल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एसडीओपी अजय सनकत ने आमजन से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जन चौपाल में सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने, घरों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, अत्यधिक मोबाइल चलाने के दुष्प्रभावों, नशे से दूरी बनाए रखने और अवैध शराब से जुड़े मामलों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें और समाज में अपराध रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
मंडी बामोरा में पुलिस का यह अभियान बैंक सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मंडी बामोरा में पुलिस के बैंक चेकिंग अभियान और जन चौपाल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ आमजन को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बंडा शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष उर्फ यशवंत लोधी। का शॉट एनकाउंटर,, आशीष साहू भी गिरफ्तार। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,, नोनिया सेसई , घाटी थाना। मालथोन। दिनांक 23.09.26 को सागर पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़ : ₹30,000 का इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी तथा ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी की गिरफ्तारी हेतु सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.26 को दरमियानी करीबन 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका पुलिस टीम से सामना नोनिया सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र पर हो गया। पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष साहू भी घायल हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस तथा एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है। रिपोर्ट हरिकृष्ण सोनी।
    1
    बंडा शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष उर्फ यशवंत लोधी। का शॉट एनकाउंटर,, आशीष साहू भी गिरफ्तार।
खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,, नोनिया सेसई , घाटी थाना। मालथोन।
दिनांक 23.09.26 को सागर पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़ :
₹30,000 का इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद
थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी तथा ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी की गिरफ्तारी हेतु सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.26 को दरमियानी करीबन 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका पुलिस टीम से सामना नोनिया  सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र पर हो गया।
पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष साहू भी घायल हुआ है।
पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस तथा एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।
रिपोर्ट हरिकृष्ण सोनी।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बच्चों के जोश और उमंग से गूंजा कोरजा स्कूल, देशसेवा को लेकर विद्यार्थियों ने रखे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरजा में 22 सितंबर 2026 को उमंग दिवस कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सकारात्मक माहौल के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, साहस और चुनौतियों का सामना करने की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जीवन में साहस का महत्व बताते हुए देशसेवा और राष्ट्र के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका साहस और सकारात्मक सोच के साथ सामना करना चाहिए।
    1
    बच्चों के जोश और उमंग से गूंजा कोरजा स्कूल, देशसेवा को लेकर विद्यार्थियों ने रखे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरजा में 22 सितंबर 2026 को उमंग दिवस कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सकारात्मक माहौल के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, साहस और चुनौतियों का सामना करने की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जीवन में साहस का महत्व बताते हुए देशसेवा और राष्ट्र के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका साहस और सकारात्मक सोच के साथ सामना करना चाहिए।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल में विशेष स्वच्छता गतिविधियां* *भोपाल मंडल के कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता और निरीक्षण गतिविधियां आयोजित* लोकेशन:-भोपाल रिपोर्टर:-राकेश सेन भोपाल :-“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कोचिंग डिपो में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान रेल परिसरों, ट्रेनों एवं यात्री सुविधाओं में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के अंतर्गत यांत्रिक विभाग द्वारा भोपाल मंडल के सभी कोचिंग डिपो में प्राथमिक ट्रेनों की स्वच्छता व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान, सफाई मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), शौचालयों, कोच के अंदर एवं बाहरी हिस्सों की सफाई, लिनेन तथा पेंट्री की स्वच्छता की जांच की गई। सफाई कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत बीना रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय विद्यालय, बीना के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावी अभिनय एवं संदेश के माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और “स्वच्छ रेल–स्वच्छ परिसर” के संकल्प में सहभागी बनने का संदेश दिया गया। यात्रियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। भोपाल स्टेशन के यार्ड में सफाई कार्य में उपयोग की जा रही विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा मशीनों से संबंधित सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि स्वच्छता कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध हैं। भोपाल मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के माध्यम से स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ रेल परिसर के उद्देश्य को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से भी अपील की गई कि वे रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    4
    *स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल में विशेष स्वच्छता गतिविधियां*

*भोपाल मंडल के कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता और निरीक्षण गतिविधियां आयोजित*
लोकेशन:-भोपाल 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
भोपाल :-“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत भोपाल मंडल में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कोचिंग डिपो में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान रेल परिसरों, ट्रेनों एवं यात्री सुविधाओं में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के अंतर्गत यांत्रिक विभाग द्वारा भोपाल मंडल के सभी कोचिंग डिपो में प्राथमिक ट्रेनों की स्वच्छता व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छ रेलगाड़ी अभियान, सफाई मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), शौचालयों, कोच के अंदर एवं बाहरी हिस्सों की सफाई, लिनेन तथा पेंट्री की स्वच्छता की जांच की गई।
सफाई कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत बीना रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय विद्यालय, बीना के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावी अभिनय एवं संदेश के माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और “स्वच्छ रेल–स्वच्छ परिसर” के संकल्प में सहभागी बनने का संदेश दिया गया। यात्रियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
भोपाल स्टेशन के यार्ड में सफाई कार्य में उपयोग की जा रही विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा मशीनों से संबंधित सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि स्वच्छता कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध हैं।
भोपाल मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के माध्यम से स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ रेल परिसर के उद्देश्य को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से भी अपील की गई कि वे रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, खौफनाक Video Viral लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत में घास काटने गए मुनेश नाम के एक युवक पर झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक हमला कर दिया। अजगर ने युवक के हाथों और शरीर को बुरी तरह से जकड़ लिया, जिसके बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए चीख-पुकार मचाई। शोर सुनकर पास ही काम कर रहे उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर की गिरफ्त से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हमले और खींचतान के दौरान अजगर के दांत लगने से मुनेश का बायां हाथ घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और रेंजर ने स्थानीय लोगों को खेतों और जंगलों के पास सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है।
    1
    लखीमपुर खीरी में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, खौफनाक

Video Viral


लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत में घास काटने गए मुनेश नाम के एक युवक पर झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक हमला कर दिया।
अजगर ने युवक के हाथों और शरीर को बुरी तरह से जकड़ लिया, जिसके बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए चीख-पुकार मचाई।
शोर सुनकर पास ही काम कर रहे उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर की गिरफ्त से सुरक्षित बाहर निकाला।
इस हमले और खींचतान के दौरान अजगर के दांत लगने से मुनेश का बायां हाथ घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और रेंजर ने स्थानीय लोगों को खेतों और जंगलों के पास सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है।
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीना में किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन। आरबीसी 6-4 में तत्काल सर्वे हो और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ राहत दी जाए। कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी:-प्रभु सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर अनेक युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-मंगलवार कोब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा आज अंबेडकर चौराहा पर अतिवृष्टि व असमय वर्षा से बर्बाद हुई फसलों, खाद संकट और बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बीना विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में असमय वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण उड़द एवं सोयाबीन की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हुई हैं। किसान गंभीर आर्थिक संकट में है, वहीं खाद वितरण में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान है। उन्हें बीमा एवं राहत राशि प्रदान की जाए। राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर अनेक युवाओं ने राहुल यादव के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता ली जिनमें प्रमुख रूप से जोधन सिंह मुशयवदा अरुण राय मुड़िया नायक, राहुल रैकवार बीना, अरुण चौहान सिरौंजीपुर, राजेश लोधी दौलतपुर, सूरज जैन कौरजा, आदर्श ठाकुर मालखेड़ी, आदि को पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कांग्रेस का पट्टा पहना कर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई । इस मौके पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा बीना के किसान आज दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ कुदरत ने फसल छीन ली, दूसरी तरफ सरकार सर्वे तक नहीं करा रही। हमारी मांग है कि आरबीसी 6-4 में तत्काल सर्वे हो और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ राहत दी जाए। कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।"_ ब्लॉक कांग्रेस सदस्य इंदर सिंह ठाकुर ने कहा 2025 का बीमा आज तक किसानों को नहीं मिला, ये सरकार की नाकामी है। जिन किसानों की रिपोर्ट समय पर नहीं हो पाई, उनके केस री-ओपन कर बीमा देना चाहिए। शहर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा खाद को लेकर हाहाकार मचा है। ओपन सिस्टम से कालाबाजारी बढ़ी है। हम चाहते हैं कि भू-अधिकार पुस्तिका के आधार पर जमीन के रकबे के हिसाब से खाद मिले, ताकि असली किसान को मिले, व्यापारी को नहीं। किसान नेता इंदर यादव ने कहा किसान खाद के लिए दिनभर सहकारी समितियों के चक्कर काट रहा है। पर्याप्त खाद नहीं है। अगर समय पर खाद नहीं मिली तो रबी की फसल भी हाथ से निकल जाएगी।"_ जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष अशोक परिहार ने कहा सरकार ने मर्जर के नाम पर 10 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। इन गांवों के गरीब, दलित, आदिवासी बच्चों को 3-4 किलोमीटर पैदल जाना पड़ेगा। शिक्षा का अधिकार छीनना बंद करो, ये स्कूल तुरंत खोले जाएं।"_ ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर इंदर सिंह यादव, इंदर सिंह ठाकुर,अनुराग सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अशोक परिहार, शहर सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय,देवेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, रामकिशन अहिरवार, कार्यालय मंत्री मोतीलाल अहिरवार मासाब, सुखलाल अहिरवार, आतिक खान पार्षद, प्रमोद राय, पीयूष तिवारी, निर्भय सिंह ठाकुर, रितिक सिंह ठाकुर, देवेंद्र नायक, ममता अहिरवार, विमला अहिरवार, जगदीश पाराशर, विनोद पोरिया, उमा महेंद्र नवैया, महेंद्र नवैया,खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य, एडवोकेट हरि नारायण कुशवाहा, , राजेंद्र सिंह बड़े भाई, विजय सिंह ठाकुर,इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पासु ने किया
    4
    बीना में किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन।

आरबीसी 6-4 में तत्काल सर्वे हो और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ राहत दी जाए। कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी:-प्रभु सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री


राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर अनेक युवाओं  ने ली कांग्रेस की सदस्यता
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-मंगलवार कोब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा आज अंबेडकर चौराहा पर अतिवृष्टि व असमय वर्षा से बर्बाद हुई फसलों, खाद संकट और बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि बीना विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में असमय वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण उड़द एवं सोयाबीन की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हुई हैं। किसान गंभीर आर्थिक संकट में है, वहीं खाद वितरण में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान है। उन्हें बीमा एवं राहत राशि प्रदान की जाए।
राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर अनेक युवाओं  ने राहुल यादव के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता ली जिनमें प्रमुख रूप से जोधन सिंह मुशयवदा अरुण राय मुड़िया नायक, राहुल रैकवार बीना, अरुण चौहान सिरौंजीपुर, राजेश लोधी दौलतपुर, सूरज जैन कौरजा, आदर्श ठाकुर मालखेड़ी, आदि को पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कांग्रेस का पट्टा पहना कर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई ।
इस मौके पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा  बीना के किसान आज दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ कुदरत ने फसल छीन ली, दूसरी तरफ सरकार सर्वे तक नहीं करा रही। हमारी मांग है कि आरबीसी 6-4 में तत्काल सर्वे हो और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ राहत दी जाए। कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।"_
ब्लॉक कांग्रेस सदस्य इंदर सिंह ठाकुर ने कहा  2025 का बीमा आज तक किसानों को नहीं मिला, ये सरकार की नाकामी है। जिन किसानों की रिपोर्ट समय पर नहीं हो पाई, उनके केस री-ओपन कर बीमा देना चाहिए।
शहर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा खाद को लेकर हाहाकार मचा है। ओपन सिस्टम से कालाबाजारी बढ़ी है। हम चाहते हैं कि भू-अधिकार पुस्तिका के आधार पर जमीन के रकबे के हिसाब से खाद मिले, ताकि असली किसान को मिले, व्यापारी को नहीं।
किसान नेता इंदर यादव ने कहा किसान खाद के लिए दिनभर सहकारी समितियों के चक्कर काट रहा है। पर्याप्त खाद नहीं है। अगर समय पर खाद नहीं मिली तो रबी की फसल भी हाथ से निकल जाएगी।"_
जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष अशोक परिहार ने कहा सरकार ने मर्जर के नाम पर 10 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। इन गांवों के गरीब, दलित, आदिवासी बच्चों को 3-4 किलोमीटर पैदल जाना पड़ेगा। शिक्षा का अधिकार छीनना बंद करो, ये स्कूल तुरंत खोले जाएं।"_
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर इंदर सिंह यादव, इंदर सिंह ठाकुर,अनुराग सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अशोक परिहार, शहर सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय,देवेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, रामकिशन अहिरवार, कार्यालय मंत्री मोतीलाल अहिरवार मासाब, सुखलाल अहिरवार, आतिक खान पार्षद, प्रमोद राय, पीयूष तिवारी, निर्भय सिंह ठाकुर, रितिक सिंह ठाकुर, देवेंद्र नायक, ममता अहिरवार, विमला अहिरवार, जगदीश पाराशर, विनोद पोरिया, उमा महेंद्र नवैया, महेंद्र नवैया,खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य, एडवोकेट हरि नारायण कुशवाहा,  , राजेंद्र सिंह बड़े भाई, विजय सिंह ठाकुर,इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पासु ने किया
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.