Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर जिले के खिमलासा थाने में पदस्थ आरक्षक अंगद गौड़ पर दारू के नशे में ड्यूटी का मामला सागर जिले के खिमलासा थाने के आरक्षक अंगद गौड़ पर खिमलासा बी जे पी पदाधिकारियों से दारू पीकर गाली गलौज करने के आरोप सामने आएं हैं जिसकी सिकायत खिमलासा बी जे पी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को आवेदन देकर की हालांकि उक्त आरक्षक का यह पहला मामला नहीं है वह हमेशा चौबीस घंटे नशे में धुत्त रहता है जिसकी विभागीय जांच भी चल रही है खिमलासा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि में उक्त आरक्षक की अभी एम एल सी कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बरिषठ अधिकारीयों को सूचना देता हूं
Sanjay kumar sen
सागर जिले के खिमलासा थाने में पदस्थ आरक्षक अंगद गौड़ पर दारू के नशे में ड्यूटी का मामला सागर जिले के खिमलासा थाने के आरक्षक अंगद गौड़ पर खिमलासा बी जे पी पदाधिकारियों से दारू पीकर गाली गलौज करने के आरोप सामने आएं हैं जिसकी सिकायत खिमलासा बी जे पी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को आवेदन देकर की हालांकि उक्त आरक्षक का यह पहला मामला नहीं है वह हमेशा चौबीस घंटे नशे में धुत्त रहता है जिसकी विभागीय जांच भी चल रही है खिमलासा थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि में उक्त आरक्षक की अभी एम एल सी कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बरिषठ अधिकारीयों को सूचना देता हूं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 22 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उमंग दिवस पर जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद* *शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों की दी जानकारी* *“उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को विदिशा जिले की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। उमंग दिवस की इस वर्ष की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना रहा। इसी क्रम में आज पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा सहित जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जोश टॉक के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बालिका सुरक्षा, ऑनलाइन/साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बालिकाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध एवं डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। विदिशा पुलिस द्वारा उमंग दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के साथ बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकती हैं।3
- बच्चों ने कागज पर उकेरा अपने सपनों का भारत, संकुल स्तरीय चित्रसेवा प्रतियोगिता आयोजित , राशि प्रथम, नेहा द्वितीय और दिव्यांश रहे तृतीय मड़ावरा में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय चित्रसेवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रतियोगिता पर मेरे सपनों का भारत थीम पर स्कूली बच्चों द्वारा अपनी कल्पना से चित्रों को कागज पर उकेर कर उन्हें सुंदर रंगों से सजाया गया। संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन में यूपीएस बालिका मड़ावरा, यूपीएस मड़ावरा, रनगांव, रजौला, धवा, रखवारा, तिसगना, गोराकछ्या विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। चित्र सेवा प्रतियोगियों में गोराकछ्या की राशि प्रथम, यूपीएस मड़ावरा की नेहा द्वितीय और यूपीएस बालिका मड़ावरा के दिव्यांश द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।1
- मड़ावरा में 20 फीट नीचे नाले में गिरा युवक: भीड़ के बीच सपा नेता ने नाले में उतरकर बचाया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर। ललितपुर के मड़ावरा में मंगलवार शाम शराब दुकान के पास स्थित पुलिया से एक युवक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सचिव प्रकाश नारायण पाल ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रनगांव निवासी पवन सिंह (38) पुत्र करन सिंह मंगलवार शाम शराब की दुकान के पास स्थित नाले की पुलिया पर लेटे हुए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले में पड़ा देखा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मड़ावरा निवासी सपा नेता प्रकाश नारायण पाल वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर स्थिति देखी। युवक को नाले में पड़ा देखकर वे बिना देर किए नीचे उतरे और उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर लेटा होगा । इसी के चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया।1
- *संत रामपाल जी महाराज ने किया शास्त्रार्थ का शंखनाद !* #SaintRampalJi #debate1
- मड़ावरा में धूमधाम से मनाया गया जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर्व1
- बीना में धूमधाम से मना श्री नरसिंह देव भगवान एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर का भव्य विमान महोत्सव, जल विहार के साथ हुआ समापन लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) मंगलवार को जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस के पावन अवसर पर बीना में अति प्राचीन श्री नरसिंह देव भगवान का भव्य विमान महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन श्री नरसिंह मंदिर प्रबंध समिति, श्री नरसिंह हिंदू संगठन एवं क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान को विमान में विराजमान किया गया। वहीं नरसिंह मंदिर पर क्षत्रिय समाज द्वारा संकीर्तन किया गया। इसके बाद सर्वोदय चौराहा पर दोनों समाज एकत्रित हुए और वहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। भगवान का विमान स्टेशन रोड, गांधी तिराहा, महावीर चौक एवं मां जागेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मोतीचूर नदी घाट पर पहुंचा, जहां रात्रि में भगवान का जल विहार कराया गया। विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात भगवान को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया, जहां रात्रि भर भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। *इस अवसर पर समिति के राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा -* _"नरसिंह भगवान का यह विमान महोत्सव बीना की सबसे प्राचीन परंपराओं में से एक है। सैकड़ों वर्षों से डोल ग्यारस पर भगवान नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देते हैं और मोतीचूर नदी में जल विहार करते हैं। इस बार दोनों समाजों ने मिलकर इसे और भव्य बनाया है।"_ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के भारत भूषण सोनी ने कहा लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान को विमान में विराजमान कर यात्रा शुरू की गई। यह हमारे समाज के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम सभी को धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। नदी घाट पर जल विहार और रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति, दोनों समाजों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।1
- हमारे गांव में निकाली गई एकादशी की शुभ अवसर पर भगवान विमान की मूर्तियां डोल ग्यारस, जल झूलनी, जल विहार की भव्य शोभायात्रा|| @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें हमारे गांव खडोवरा में निकाली गई एकादशी की शुभ अवसर पर भगवान विमान की मूर्तियां डोल ग्यारस, जल झूलनी, जल विहार की भव्य शोभायात्रा|| @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें1
- .शमशाबाद: 48 घंटे के रेस्क्यू के बाद सापन नदी से लापता युवक का शव बरामद * शमशाबाद के ग्राम बमोरी निवासी युवक गिरवर का शव बरामद * 48 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद पुल के नीचे मिला शव * रविवार को नदी में गिरने की मिली थी सूचना * स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF और NDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान एंकर...शमशाबाद से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम बमोरी निवासी लापता युवक गिरवर का शव करीब 48 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सापन नदी के पुल के नीचे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर युवक के सापन नदी के पुल से नदी में गिरने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF और NDRF टीम की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई। करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम को गोताखोरों ,को पुल के नीचे युवक का शव मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही नगर के गोताखोर एवं sdrf के जवानों को एडिशनल एसपी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया है4
- 6.9 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद 6.9 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद ललितपुर। जखौरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 6.900 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जखौरा थाना पुलिस ने बांसी स्थित कारीपहाड़ी कट के पास चेकिंग की। इसी दौरान ग्राम कुसमिलिया, थाना डकोर, जिला जालौन निवासी अर्जुन लोधी (26) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना जखौरा में मु0अ0सं0 242/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का एक मामला थाना कोतवाली में दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, चौकी प्रभारी बांसी उपनिरीक्षक बलराम शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रम विशाल द्विवेदी तथा कांस्टेबल शुभम तिवारी, सुरजीत सिंह और योगेश सिंह शामिल रहे।1