मड़ावरा में 20 फीट नीचे नाले में गिरा युवक: भीड़ के बीच सपा नेता ने नाले में उतरकर बचाया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर। ललितपुर के मड़ावरा में मंगलवार शाम शराब दुकान के पास स्थित पुलिया से एक युवक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सचिव प्रकाश नारायण पाल ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रनगांव निवासी पवन सिंह (38) पुत्र करन सिंह मंगलवार शाम शराब की दुकान के पास स्थित नाले की पुलिया पर लेटे हुए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले में पड़ा देखा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मड़ावरा निवासी सपा नेता प्रकाश नारायण पाल वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर स्थिति देखी। युवक को नाले में पड़ा देखकर वे बिना देर किए नीचे उतरे और उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर लेटा होगा । इसी के चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया।
मड़ावरा में 20 फीट नीचे नाले में गिरा युवक: भीड़ के बीच सपा नेता ने नाले में उतरकर बचाया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर। ललितपुर के मड़ावरा में मंगलवार शाम शराब दुकान के पास स्थित पुलिया से एक युवक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सचिव प्रकाश नारायण पाल ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रनगांव निवासी पवन सिंह (38) पुत्र करन सिंह मंगलवार शाम शराब की दुकान के पास स्थित नाले की पुलिया पर लेटे हुए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले में पड़ा देखा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मड़ावरा निवासी सपा नेता प्रकाश नारायण पाल वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर स्थिति देखी। युवक को नाले में पड़ा देखकर वे बिना देर किए नीचे उतरे और उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर लेटा होगा । इसी के चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया।
- लखीमपुर खीरी में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, खौफनाक Video Viral लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेत में घास काटने गए मुनेश नाम के एक युवक पर झाड़ियों में छिपे अजगर ने अचानक हमला कर दिया। अजगर ने युवक के हाथों और शरीर को बुरी तरह से जकड़ लिया, जिसके बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए चीख-पुकार मचाई। शोर सुनकर पास ही काम कर रहे उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर की गिरफ्त से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हमले और खींचतान के दौरान अजगर के दांत लगने से मुनेश का बायां हाथ घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और रेंजर ने स्थानीय लोगों को खेतों और जंगलों के पास सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है।1
- बच्चों ने कागज पर उकेरा अपने सपनों का भारत, संकुल स्तरीय चित्रसेवा प्रतियोगिता आयोजित , राशि प्रथम, नेहा द्वितीय और दिव्यांश रहे तृतीय मड़ावरा में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय चित्रसेवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रतियोगिता पर मेरे सपनों का भारत थीम पर स्कूली बच्चों द्वारा अपनी कल्पना से चित्रों को कागज पर उकेर कर उन्हें सुंदर रंगों से सजाया गया। संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन में यूपीएस बालिका मड़ावरा, यूपीएस मड़ावरा, रनगांव, रजौला, धवा, रखवारा, तिसगना, गोराकछ्या विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। चित्र सेवा प्रतियोगियों में गोराकछ्या की राशि प्रथम, यूपीएस मड़ावरा की नेहा द्वितीय और यूपीएस बालिका मड़ावरा के दिव्यांश द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।1
- मड़ावरा में 20 फीट नीचे नाले में गिरा युवक: भीड़ के बीच सपा नेता ने नाले में उतरकर बचाया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर। ललितपुर के मड़ावरा में मंगलवार शाम शराब दुकान के पास स्थित पुलिया से एक युवक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सचिव प्रकाश नारायण पाल ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रनगांव निवासी पवन सिंह (38) पुत्र करन सिंह मंगलवार शाम शराब की दुकान के पास स्थित नाले की पुलिया पर लेटे हुए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले में पड़ा देखा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मड़ावरा निवासी सपा नेता प्रकाश नारायण पाल वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने रुककर स्थिति देखी। युवक को नाले में पड़ा देखकर वे बिना देर किए नीचे उतरे और उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर लेटा होगा । इसी के चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया।1
- सोशल मीडिया पर बवाल: महिला बाल विकास विभाग निवाड़ी की शाखा प्रभारी मनीषा झा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल, कहा- आंगनवाड़ी नियुक्ति में एक लाख से ज्यादा की वसूली निवाड़ी।महिला एवं बाल विकास विभाग जिला निवाड़ी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाल विकास परियोजना निवाड़ी की पर्यवेक्षक एवं जिला कार्यालय में नियुक्ति शाखा प्रभारी श्रीमती मनीषा झा द्वारा आंगनवाड़ी नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि प्रत्येक आंगनवाड़ी नियुक्ति के एवज में एक लाख रुपये से अधिक की राशि ली जा रही है। वीडियो शेयर करने वाले ने बीडीओ साक्ष्य सहित नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर विभागीय जांच की मांग उठ रही है। *नोट:* यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए गए दावों/आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभागीय अधिकारी का पक्ष और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- टीकमगढ़ के जैन मंदिरों में 10 लक्षण पर्व पर गरवा, धर्म सभा में बताया-त्याग बुरी वस्तुओं का और दान अच्छी वस्तुओं का करें टीकमगढ़ शहर के आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी नंदीश्वर जिनालय समेत 19 जैन मंदिरों में आज बुधवार शाम 10 लक्षण पर्व की अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इससे पहले दोपहर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप जैन ने बताया कि शाम 7 बजे शास्त्री द्वारा प्रतिक्रमण और 48 दीपों से आरती का आयोजन किया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव से मारपीट, दो लोगों पर आरोप बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत लखेरी के सचिव के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सचिव ने बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मारपीट का आरोप बल्देवगढ़ निवासी जगदीश सेन और जिनागढ़ निवासी शंकर सिंह बुंदेला पर लगाया गया है। सचिव के अनुसार, दोनों ने जनपद पंचायत कार्यालय में उसके साथ मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। #tikamgarh #बुंदेलखंड #mppolice #news1
- टीकमगढ़ में चार मंदिरों के भगवान ने किया जल विहार, दीप सागर तालाब में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दो दिवसीय मेला भी लगा टीकमगढ़ के कारी में आज बुधवार शाम बुंदेलखंड का प्रसिद्ध जलविहार महोत्सव मनाया गया लक्ष्मण जी, राधा रानी, नरसिंह भगवान और बड़ा मंदिर से भगवान के विमान निकाले गए। शाम को सभी विमान दीप सागर तालाब पहुंचे, जहां नाव के सहारे भगवान का जल विहार कराया गया और तालाब के बीच आरती हुई।1
- 6.9 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद 6.9 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद ललितपुर। जखौरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 6.900 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जखौरा थाना पुलिस ने बांसी स्थित कारीपहाड़ी कट के पास चेकिंग की। इसी दौरान ग्राम कुसमिलिया, थाना डकोर, जिला जालौन निवासी अर्जुन लोधी (26) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना जखौरा में मु0अ0सं0 242/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का एक मामला थाना कोतवाली में दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार, चौकी प्रभारी बांसी उपनिरीक्षक बलराम शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रम विशाल द्विवेदी तथा कांस्टेबल शुभम तिवारी, सुरजीत सिंह और योगेश सिंह शामिल रहे।1