निःशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा कैंप में 150 मरीजों के आंख की हुई जांच जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी में आयोजित हुए कैंप 25 मोतियाबिंद मरीजों को नि: शुल्क ऑपरेशन के लिए ले जाए गए अखंड ज्योति आई हास्पिटल कुमारखंड , मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के जनक जीतन सरस्वती विद्या मंदिर भतनी के प्रांगण में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 150 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए। दूर-दराज से आए मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए विद्यालय परिवार की ओर से भोजन तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई। इससे पहले कैंप का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष स्वदेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली के कोर्डिनेटर अरविंद कुमार के नेतृत्व में डॉ अभिनव कुमार, काउंन्सलरअरविंद कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार यादव की टीम द्वारा आंखों की जांच कर समुचित सलाह दी गई। इस दौरान 25 मरीजों की पहचान कर नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अखंड ज्योति आई हास्पिटल हाजीपुर वैशाली बस से ले जाया गया। जहां नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस सेवा कार्य में बबलू कुमार, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, संजीव कुमार ,कुन्दन पाण्डेय, राणा जी, रजनीश कुमार, रामविलास कुमार, विजय कुमार, मो सलीम , सौरभ, आलोक कुमार, सुनील यादव , अजय यादव एवं सभी स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मौके पर सैकड़ों मरीज मौजूद थे। फोटो - भतनी में आयोजित कैंप में आंख दिखाने को अपनी बारी का इंतजार करते मरीज

- ये जमुई जिला बिहार का घटना बताया जा रहा है जो बिहार को ही नहीं पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया है। बिहार का कानून व्यवस्था का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओर सरकार सोया हुआ है।1
- प्रखंड संतमत समिति का हुआ गठन:अध्यक्ष बने जीतेंद्र यादव बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में संतमत के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संतमत अनुयायियों की बैठक बिहारीगंज के महर्षि मेंहीं नगर स्थित संतमत सत्संग मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संतमत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान आपसी विचार-विमर्श के बाद प्रखंड संतमत समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक प्रबोध प्रकाश,सम्मानित अध्यक्ष हरदेव पौद्दार,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार पासवान,अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद यादव,उपसचिव प्रह्लाद मेहता,सचिव शिवशंकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष विजय सिंह,के अलावे अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने समिति के माध्यम से संतमत के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सत्संग के आयोजन तथा समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संतमत के माध्यम से लोगों को सत्य,सदाचार,भक्ति और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया जाता है। समिति क्षेत्र में नियमित रूप से सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करेगी। मौके पर राजकुमार भगत,गजेंद्र कुमार साह, प्रेमचंद भगत,अनमोल यादव,राजेंद्र मेहता,अशोक कुमार साह,प्रदीप साह,जगदीश यादव,तोमर व्यास,संदीप कुमार, सिकंदर यादव,सीता देवी,मीणा देवी,रेखा देवी, बबीता देवी समेत अन्य मौजूद रही।3
- फुलकाहा पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, 5.896 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार। तस्करी में प्रयुक्त नेपाली अपाचे बाइक जब्त, मानिकपुर के रास्ते लक्ष्मीपुर जा रहे थे तस्कर। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 896 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने तस्करी में प्रयुक्त नेपाली नंबर की अपाचे बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर मे 11 पी 6165) भी जब्त की है। यह कार्रवाई सोमवार को करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित फुटानी चौक के समीप की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका वार्ड संख्या दो निवासी भरत यादव, पिता भटन यादव तथा वार्ड संख्या एक निवासी श्यामसुंदर यादव, पिता सहदेव यादव के रूप में हुई है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से दो तस्कर मादक पदार्थ लेकर मानिकपुर के रास्ते फुलकाहा बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस एवं SSB जवानों की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्धों का पीछा किया गया। फुटानी चौक के समीप नेपाली नंबर की अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो 896 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से ही बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजा एवं बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, पीटीसी शिव शंकर कुमार तथा SSB आई समवाय के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में एएसआई विंदया प्रकाश, कांस्टेबल कार्मेंद्र सिंह एवं विजय मजूमदार शामिल रहे।1
- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।1
- मधेपुरा के गणपति जी का पूजा एवं मेला शांति शांतिपूर्ण रहा माहौल में रहा मेला देखने के लिए ऐसा श्रद्धालु के लिए आकर्षण का केंद्र रहा 80 फीट पंडाल एवं 15 फीट की गणेश जी की मूर्ति बंगाल के कारीगरी से सजाया गया गणेश जी का मूर्ति एक बार आकर गणपति जी का दर्शन करें1
- इस दोनों फोटो में कॉमन क्या है - बिहार ओर कॉमन केसरिया गमछा 🥺🥺1
- रक्तदान शिविर मंगलवार को फुलकाहा में, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील रंजीत ठाकुर , नरपतगंज। मानव सेवा और रक्तदान के पुनीत उद्देश्य को लेकर टीम सेवक बंधु एवं तेरापंथ युवक परिषद, फारबिसगंज के तत्वावधान में फुलकाहा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर 22 सितंबर 2026 मंगलवार को नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत शुक्र हाट फुलकाहा में आयोजित होगा। शिविर का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान स्वस्थ एवं इच्छुक लोग रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है।1
- खबर-जमुई की बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना ने मन को व्यथित कर दिया है। बिहार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटनाएँ बेहद चिंता जनक है जमुई की इस बेटी के साथ हुई घटना के बारे में सुनने के बाद से मेरा मन बेहद व्यथित है। मैं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार पुलिस से आग्रह करती हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए और घटना में शामिल प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़िता एवं उसके परिवार को हरसंभव न्याय एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए। बहन-बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वायरल विडिओ की पुष्टी हमारे न्यूज चैनल किसी भी प्रकार का दावा या पुष्टी नहीं करती है। यह प्रशासन के द्वारा जांच करने के बाद खुलासा होगा।1
- Syed____Suhail___Jamui__ __Girl____Harassment_______ प्लीज_छोड़_दो__की___गुहार_लगाती_रही_बच्ची!_नहीं_पसीजे_दरिंदे1