logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल:चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बैतूल।। लम्बे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का वह इंतजार आज खत्म हुआ अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अब उपचार के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी दरअसल भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गांवों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करना निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

9 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

बैतूल:चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बैतूल।। लम्बे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का वह इंतजार आज खत्म हुआ अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अब उपचार के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी दरअसल भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गांवों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करना निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • user_Santulal dhurve
    Santulal dhurve
    भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश
    thank you
    6 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल:चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बैतूल।। लम्बे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का वह इंतजार आज खत्म हुआ अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अब उपचार के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी दरअसल भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गांवों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करना निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    बैतूल:चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
बैतूल।। लम्बे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का वह इंतजार आज खत्म हुआ अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अब उपचार के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी दरअसल भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गांवों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करना निरंतर जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम देहगुड मे गाय चराते समय अचानक कुआ मे गिरी 50 फिट कुआ में ग्राम देहगुड मेंगाय चराते समयअचानक कुएं में गिर गई गए ग्राम के गौ सेवक प्रवीण झाडे कमल झाडे शिवम झाडे पवन झाडे राजू सील धरे अन्य साथियों की मदद से गाय को कुये से सुरक्षित बाहर निकल गया गौ सेवा ही मानव सेवा गाय कमल पिता सरजु झाडे की है
    3
    ग्राम देहगुड मे गाय चराते समय अचानक कुआ मे गिरी 50 फिट कुआ में
ग्राम देहगुड मेंगाय चराते समयअचानक कुएं में गिर गई गए ग्राम के गौ सेवक प्रवीण झाडे कमल झाडे शिवम झाडे पवन झाडे राजू सील धरे अन्य साथियों की मदद से गाय को कुये से सुरक्षित बाहर निकल गया
गौ सेवा ही मानव सेवा
गाय कमल पिता सरजु झाडे की है
    user_Subhash Sildhare
    Subhash Sildhare
    Local Politician आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन भैंसदेही। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे परिवार जिनके घर में केवल दो कमरे हैं और बिजली की खपत भी सीमित है, उन्हें भी ₹4,000 से ₹5,000 तक के बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम नागरिक, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की तत्काल जांच कराई जाए। असामान्य रूप से अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मीटर एवं बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गलत अथवा अत्यधिक बिलों को सुधारकर वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं। जांच पूरी होने तक गरीब एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई या कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए। स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं को बिल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। स्मार्ट मीटर हटाकर जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर लगे हुए थे, उन्हें पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय विधानसभा प्रभारी गोविन्द व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर रामू टेकाम मोहि सहित मंडलम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।
    2
    स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
भैंसदेही। 
क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अचानक हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में भैंसदेही विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम  की उपस्थिति में  कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को  ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे परिवार जिनके घर में केवल दो कमरे हैं और बिजली की खपत भी सीमित है, उन्हें भी ₹4,000 से ₹5,000 तक के बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम नागरिक, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि:
स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की तत्काल जांच कराई जाए।
असामान्य रूप से अधिक बिल आने वाले उपभोक्ताओं के मीटर एवं बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए।
गलत अथवा अत्यधिक बिलों को सुधारकर वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल जारी किए जाएं।
जांच पूरी होने तक गरीब एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई या कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए।
स्मार्ट मीटर की रीडिंग एवं बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं को बिल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
स्मार्ट मीटर हटाकर जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर लगे हुए थे, उन्हें पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आम जनता के हित में कांग्रेस द्वारा आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देते समय  विधानसभा प्रभारी गोविन्द व्यास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू ठाकुर रामू टेकाम मोहि सहित मंडलम के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस को मिले अहम सुराग, 3 आरोपी फरार बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात माचना नगर निवासी देवेन्द्र उर्फ डिब्बी (23) को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। देर रात वह गंभीर हालत में घर के आंगन में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने हर्षित पंवार, शिवम उर्फ लाला साहू और पीयूष उर्फ छोटू बचले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अजय डहेरिया, शुभम पंवार और दीपक उर्फ डेबरी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    1
    युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस को मिले अहम सुराग, 3 आरोपी फरार

बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त की रात माचना नगर निवासी देवेन्द्र उर्फ डिब्बी (23) को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। देर रात वह गंभीर हालत में घर के आंगन में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने हर्षित पंवार, शिवम उर्फ लाला साहू और पीयूष उर्फ छोटू बचले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अजय डहेरिया, शुभम पंवार और दीपक उर्फ डेबरी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुलताई में की दूध में मिलावट की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुलताई में की दूध में मिलावट की जांच --- बैतूल/ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 2 सितंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा मुलताई शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में डेयरी का निरीक्षण किया गया। दल द्वारा अग्रवाल श्याम डेयरी मुलताई, ब्रज डेयरी एंड बेवरेजेस चिलिंग सेंटर चिखली खुर्द, जयश्री मिल्क प्रोडक्ट परडसिंगा, साहू डेयरी उद्योग सांवरी की जांच की गई। सभी डेयरी में स्ट्रिप रैपिड किट के माध्यम से मौके पर दूध के नमूनों में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की मिलावट की जांच की गई। इस दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर दूध में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की उपस्थिति नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान खाद्य कारोबारी को प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
    1
    खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुलताई में की दूध में मिलावट की जांच 
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुलताई में की दूध में मिलावट की जांच 
--- 
बैतूल/  कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 2 सितंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा मुलताई शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में डेयरी का निरीक्षण किया गया।
दल द्वारा अग्रवाल श्याम डेयरी मुलताई, ब्रज डेयरी एंड बेवरेजेस चिलिंग सेंटर चिखली खुर्द, जयश्री मिल्क प्रोडक्ट परडसिंगा, साहू डेयरी उद्योग सांवरी की जांच की गई। सभी डेयरी में स्ट्रिप रैपिड किट के माध्यम से मौके पर दूध के नमूनों में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की मिलावट की जांच की गई। इस दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर दूध में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की उपस्थिति नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान खाद्य कारोबारी को प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 hrs ago
  • 🚨 बैतूल: गंज मरघट के पास युवक पर लोहे की पट्टी से हमला, करीब 8 टांके आने की बात बैतूल। गंज मरघट के पास जाकिर हुसैन वार्ड युवक पर कथित रूप से लोहे की पट्टी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब्दुल वसीम, निवासी जाकिर हुसैन वार्ड, के बाजू की दुकान पर राधे नाम का युवक, जो महाराष्ट्र रेडिएटर में काम करता बताया जा रहा हैं ,इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान राधे ने लोहे की पट्टी से अब्दुल वसीम पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वसीम ने गंज थाने में शिकायत की, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वसीम को करीब 8 टांके आए हैं। परिजनों की ओर से हमले को जानलेवा बताया जा रहा है। फिलहाल विवाद की असली वजह क्या थी और घटना में पुलिस ने कौन-कौन सी धाराओं में कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ⚠️ सवाल: आखिर किस बात को लेकर हुआ विवाद और लोहे की पट्टी से हमला करने की नौबत क्यों आई?
    1
    🚨 बैतूल: गंज मरघट के पास युवक पर लोहे की पट्टी से हमला, करीब 8 टांके आने की बात

बैतूल। गंज मरघट के पास जाकिर हुसैन वार्ड युवक पर कथित रूप से लोहे की पट्टी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अब्दुल वसीम, निवासी जाकिर हुसैन वार्ड, के बाजू की दुकान पर राधे नाम का युवक, जो महाराष्ट्र रेडिएटर में काम करता बताया जा रहा हैं ,इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान राधे ने लोहे की पट्टी से अब्दुल वसीम पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वसीम ने गंज थाने में शिकायत की, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि वसीम को करीब 8 टांके आए हैं। परिजनों की ओर से हमले को जानलेवा बताया जा रहा है।

फिलहाल विवाद की असली वजह क्या थी और घटना में पुलिस ने कौन-कौन सी धाराओं में कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

⚠️ सवाल: आखिर किस बात को लेकर हुआ विवाद और लोहे की पट्टी से हमला करने की नौबत क्यों आई?
    user_Imran Khan
    Imran Khan
    बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट केरपानी घाट में बड़ा हादसा ट्रक पेड़ से टकराया चालक क्लीनर घायल ट्रक में आयशर ट्रेक्टर के पार्ट भरे है
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
केरपानी घाट में बड़ा हादसा
ट्रक पेड़ से टकराया चालक
क्लीनर घायल ट्रक में आयशर
ट्रेक्टर के पार्ट भरे है
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • युवक की हत्या का 24 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार युवक की हत्या का 24 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 🔹सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच बनी पुलिस के लिए अहम कड़ी, 03 आरोपी फरार—गिरफ्तारी के प्रयास जारी 🔹बैतूल जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने युवक की हत्या के गंभीर मामले का 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 31.08.2026 की रात्रि मृतक देवेन्द्र उर्फ डिब्बी पिता मनोज राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी माचना नगर, गोयल फैक्ट्री के पास, बैतूल को उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद उसके दोस्तों द्वारा बुलाए जाने पर वह घर से बाहर गया था। रात्रि करीब 11:16 बजे वह घर के आंगन में असामान्य अवस्था में मिला। उसके कपड़े गीले थे तथा दोनों पैरों, हाथ, पीठ एवं आंख के पास चोट के निशान पाए गए। 🔹परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में अन्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। 🔹मर्ग जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं मृतक की मां के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया मारपीट से आई चोटों के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर थाना गंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्य से मिले अहम सुराग* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नापूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 03 *आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए— 1. हर्षित पिता जगत पंवार, निवासी ग्रीनसिटी, बैतूल 2. शिवम उर्फ लाला पिता चिन्धु उर्फ चिन्ध्या साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्रीनसिटी वार्ड, बैतूल 3. पीयूष उर्फ छोटू पिता दशरथ बचले, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्रीनसिटी, गंज, बैतूल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 🔹प्रकरण में अन्य आरोपी अजय पिता जगन्नाथ डहेरिया, शुभम पंवार पिता कलीराम पंवार एवं दीपक उर्फ दीपु उर्फ डेबरी पिता वासुदेव दंवडे, सभी निवासी ग्रीनसिटी, बैतूल, फरार हैं। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 🔹*पुलिस टीम की विशेष भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, उनि उत्तमनंदन मस्तकार, उनि संदीप परतेती, उनि इरफान कुरैशी, सउनि किशोरीलाल सल्लाम सहित थाना गंज पुलिस टीम तथा साइबर सेल के राजेन्द्र, आरक्षक बलराम एवं आरक्षक पंकज की विशेष भूमिका रही। 🔹 *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    युवक की हत्या का 24 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
युवक की हत्या का 24 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
🔹सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच बनी पुलिस के लिए अहम कड़ी, 03 आरोपी फरार—गिरफ्तारी के प्रयास जारी
🔹बैतूल जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने युवक की हत्या के गंभीर मामले का 24 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 31.08.2026 की रात्रि मृतक देवेन्द्र उर्फ डिब्बी पिता मनोज राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी माचना नगर, गोयल फैक्ट्री के पास, बैतूल को उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद उसके दोस्तों द्वारा बुलाए जाने पर वह घर से बाहर गया था। रात्रि करीब 11:16 बजे वह घर के आंगन में असामान्य अवस्था में मिला। उसके कपड़े गीले थे तथा दोनों पैरों, हाथ, पीठ एवं आंख के पास चोट के निशान पाए गए।
🔹परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में अन्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
🔹मर्ग जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं मृतक की मां के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया मारपीट से आई चोटों के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर थाना गंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्य से मिले अहम सुराग* 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नापूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
03 *आरोपी गिरफ्तार* 
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए—
1. हर्षित पिता जगत पंवार, निवासी ग्रीनसिटी, बैतूल
2. शिवम उर्फ लाला पिता चिन्धु उर्फ चिन्ध्या साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्रीनसिटी वार्ड, बैतूल
3. पीयूष उर्फ छोटू पिता दशरथ बचले, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्रीनसिटी, गंज, बैतूल
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
🔹प्रकरण में अन्य आरोपी अजय पिता जगन्नाथ डहेरिया, शुभम पंवार पिता कलीराम पंवार एवं दीपक उर्फ दीपु उर्फ डेबरी पिता वासुदेव दंवडे, सभी निवासी ग्रीनसिटी, बैतूल, फरार हैं। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
🔹*पुलिस टीम की विशेष भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, उनि उत्तमनंदन मस्तकार, उनि संदीप परतेती, उनि इरफान कुरैशी, सउनि किशोरीलाल सल्लाम सहित थाना गंज पुलिस टीम तथा साइबर सेल के राजेन्द्र, आरक्षक बलराम एवं आरक्षक पंकज की विशेष भूमिका रही।
🔹 *पुलिस की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.