Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला जिला के बसिया थाना अंतर्गत कोयल नदी पुल पर कार और बाइक की सीधी भिंड। गुमला टोटो निवासी मोहम्मद नदीम उम्र करीब 25 वर्ष बुरी तरह घायल। बसिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल किया गया रेफर। घटना शनिवार करीब शाम 7:00 बजे की है।
Niraj kumar Sahu
गुमला जिला के बसिया थाना अंतर्गत कोयल नदी पुल पर कार और बाइक की सीधी भिंड। गुमला टोटो निवासी मोहम्मद नदीम उम्र करीब 25 वर्ष बुरी तरह घायल। बसिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल किया गया रेफर। घटना शनिवार करीब शाम 7:00 बजे की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj kumar Sahu2
- गुमला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बण्डी का वितरण आज शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर 15 शहरी सहिया बहनों को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया बहनों को बण्डी वितरित करते हुए कहा कि यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बण्डी प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बण्डी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया बहनों को बण्डी वितरित की गई।1
- रेफरल अस्पताल सिसई परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी मिंज और सहिया सहकर्ता लीलन कुमारी, सिलवंती मिंज, के द्वारा संयुक्त रूप से 50 सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सईया के कार्य में गुणवत्ता लाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिनका नाम सहिया ऐप में पंजीकृत है और पूर्व में नहीं दिया गया हैं उन सभी सहिया दीदियों को सहिया बंडी दिया गया।1
- सिसई (गुमला)। थाना क्षेत्र के बसिया रोड सिसई जिला गुमला निवासी शिवकुमार साहु पिता स्व रामेश्वर साहु ने अपने ससुराल पक्ष के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना में लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार साहु ने आवेदन में कहा है कि उसका विवाह खूंटी जिला अंतर्गत पिपरा टोली निवासी शालिवाहन महतो की पुत्री खुशबू कुमारी से वर्ष 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी कराया गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले विवाह के पूर्व से ही ईसाई धर्म को मानते आ रहे हैं लेकिन इसकी जानकारी युवक या युवक के परिजनों को नहीं दी गई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद युवक को पता तब चला जब युवक को जबरदस्ती बाइबिल देकर पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिनों तक चर्च भी लेकर गए। ईसाई धर्म को मानने वालों में युवक का ससुर शालिवाहन महतो, सास अनिता देवी, पत्नी खुशबू कुमारी एवं उसकी बड़ी बहन संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं युवक की पत्नी और उसकी बड़ी बहन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में शामिल हैं। युवक का छः सात साल का एक बेटा भी है जिसे चर्च ले जाया जाता है और वहां नाच गान कराया जाता है युवक के साले द्वारा फोन पर आग्रह किया गया की बच्चा को अपने साथ ले जाएं। क्योंकि ये लोग बच्चे को संस्कार विहीन बना देंगे। आपका बच्चा बहुत ही संस्कारी है युवक के सास अनिता देवी द्वारा प्रलोभन भी दिया गया की धर्म परिवर्तन करोगे तो तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारी भी जॉब लगवा देंगे। और यदि धर्म परिवर्तन नहीं करोगे तो कभी ससुराल नहीं आ पाओगे और ना ही अपने बच्चे से कभी मिल पाओगे। युवक शिवकुमार ने आगे बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी खुशबू बसिया रोड सिसई स्थित मेरे घर आई और घर में लगे सभी हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर को उतार कर फाड़ दिया वहीं आंगन में स्थित तुलसी पौधा व बजरंग बली के ध्वज को भी उखाड़ कर फेंक दिया है तथा मेरे मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है उनकी इन हरकतों के वजह से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है और तनाव के वजह से बहुत ज्यादा बेचैनी होने लगता है। युवक शिवकुमार साहु ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने सहित न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने की साजिश बताया है। हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने राज्य में चल रहे धर्मांतरण के खेल को लेकर कहा कि कहीं चँगाई के नाम पर तो कहीं शादी का प्रलोभन देकर व डरा धमका कर धर्मांतरण कराया जा रहा है यह मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने का साजिश रचा जा रहा है क्योंकि यहां की सरकार इस मामले पर सख्त रुख नहीं अपना रही है जिसके वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, असम की सरकारें धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपना चुकी है जिसके कारण ये लोग बौखला गए हैं ये केवल धर्मांतरण ही नहीं करा रहे हैं बल्कि ये मतांतरण व राष्ट्रतंतारण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस राज्य के विधायक, मंत्री सभी धर्मांतरित हैं और आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा बहुत जल्द डिलिस्टिंग होने जा रहा है इसके बाद से सब खेल बंद हो जायेगा।3
- 👀💕✨✨1
- सिमडेगा:- महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित “महिला आक्रोश मार्च” में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिला अधिकार हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। पूरे सिमडेगा में रैली को लेकर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है। सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का रांची के लिए प्रस्थान यह दर्शाता है कि जिले की जनता महिला शक्ति के साथ खड़ी है। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई का जनआंदोलन है।” उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी मंडलों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से यह रैली ऐतिहासिक बनेगी।भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का निकलना इस बात का संकेत है कि जनता अब महिलाओं के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार है।रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था बसों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......बिरसा मुंडा के सपनों को नेस्तनाबूत कर अबुआ दिसुम अबुआ राज्य, नहीं व्रद्व झारखंड राज्य नही बल्कि दलाल का राज्य बनकर रह गया है; सुर्य सिंह बेसरा3
- गुमला में एक ओर जंहा गैस की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी गैस सिलेंडर की चोरी भी काफी बढ़ गई है। दिन दहाड़े शनिवार को दोपहर के करीब 2:00 से 3:00 के बीच गैस सिलेंडर चोरी करने का सीसीटीवी कैमरा में सारा वारदात कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें आसानी से दिख रहा है कि युवक के द्वारा गैस सिलेंडर उठाकर मौके से चंपत हो गया।1