सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ता रांची रैली के लिए रवाना,, सिमडेगा:- महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित “महिला आक्रोश मार्च” में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिला अधिकार हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। पूरे सिमडेगा में रैली को लेकर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है। सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का रांची के लिए प्रस्थान यह दर्शाता है कि जिले की जनता महिला शक्ति के साथ खड़ी है। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई का जनआंदोलन है।” उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी मंडलों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से यह रैली ऐतिहासिक बनेगी।भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का निकलना इस बात का संकेत है कि जनता अब महिलाओं के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार है।रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था बसों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ता रांची रैली के लिए रवाना,, सिमडेगा:- महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित “महिला आक्रोश मार्च” में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिला अधिकार हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। पूरे सिमडेगा में रैली को लेकर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है। सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का रांची के लिए प्रस्थान यह दर्शाता है कि जिले की जनता महिला शक्ति के साथ खड़ी है। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई का जनआंदोलन है।” उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी मंडलों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से यह रैली ऐतिहासिक बनेगी।भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का निकलना इस बात का संकेत है कि जनता अब महिलाओं के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार है।रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था बसों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
- सिमडेगा:- महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित “महिला आक्रोश मार्च” में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिला अधिकार हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। पूरे सिमडेगा में रैली को लेकर जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है। सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का रांची के लिए प्रस्थान यह दर्शाता है कि जिले की जनता महिला शक्ति के साथ खड़ी है। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई का जनआंदोलन है।” उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी मंडलों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से यह रैली ऐतिहासिक बनेगी।भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ताओं का निकलना इस बात का संकेत है कि जनता अब महिलाओं के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार है।रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था बसों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- गुमला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बण्डी का वितरण आज शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर 15 शहरी सहिया बहनों को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया बहनों को बण्डी वितरित करते हुए कहा कि यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बण्डी प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बण्डी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया बहनों को बण्डी वितरित की गई।1
- जशपुर: जाशपूर जमीन विवाद में जानलेवा हमला बाप बेटी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल1
- 👀💕✨✨1
- सिसई प्रखंड के मुर्गु चैलीटोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय रितिका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम रितिका अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों बहनें नहाने के लिए पास के तालाब में उतर गईं। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान रितिका ने साहस दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को खींचकर किनारे करने की कोशिश की। बड़ी बहन किसी तरह किनारे पहुंच गई, लेकिन रितिका खुद गहरे पानी में डूब गई। बड़ी बहन ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, पर वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से रितिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे जीवित होने की उम्मीद में तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल मोड़ के समीप शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तिगावल डांड़टोली निवासी इतवा उरांव का 24 वर्षीय पुत्र नवेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल नवेश को एक निजी वाहन की मदद से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।1
- जरडा गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत, मुफ्त इलाज की उम्मीद में उमड़ी ग्रामीणों की लंबी कतार जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गांव में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी देते हुए हर दोपहर एक बजे बताया गया कि शिविर स्थल पर सुबह से ही महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। योजना के तहत पात्र लाभुकों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिलने से लोगों में खास उत्साह देखा गया। कई ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में जानकारी के अभाव के कारण कार्ड नहीं बन पाया था, लेकिन अब गांव में शिविर आयोजित होने से प्रक्रिया आसान हो गई है। मौके पर मौजूद कर्मियों द्वारा लाभुकों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया। साथ ही लोगों को योजना के लाभ, अस्पताल चयन और उपचार प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि इस तरह के शिविर नियमित रूप से लगाए जाएं ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगा और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गांव में कार्ड निर्माण शुरू होने से लोगों के चेहरे पर संतोष और उम्मीद साफ दिखाई दी।1
- सिमडेगा:- सेंट जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा के वाणिज्य विभाग द्वारा अंग्रेज़ी विभाग के सहयोग से शनिवार को “Good English Communication Skills and How to Keep Improving in Life” विषय पर एक प्रेरणादायक एवं संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 11:45 बजे तक कक्ष संख्या 10 में आयोजित किया गया, जिसमें वाणिज्य विभाग के लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। इस सत्र का मुख्य आकर्षण अंग्रेज़ी विभाग के दो छात्र वक्ता—निशी प्रियंका केरकेट्टा एवं आदित्य कुमार रमन—रहे, जिन्होंने स्मार्टबोर्ड के माध्यम से पावरपॉइंट प्रस्तुति देते हुए अपने विचार साझा किए। उन्हें आमंत्रित किया गया क्योंकि वे महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने आज के प्रतिस्पर्धी युग में अंग्रेज़ी संचार कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।वक्ता छात्रों ने अंग्रेज़ी संचार कौशल में सुधार के लिए व्यावहारिक उपाय साझा किए, जिनमें नियमित अभ्यास, पढ़ने की आदत, आत्म-संवाद और सक्रिय सहभागिता शामिल थे। उन्होंने आत्मविश्वास की कमी और गलती करने के भय जैसी सामान्य समस्याओं पर भी चर्चा की। रोचक गतिविधियों और खेलों के माध्यम से सत्र को अत्यंत सहभागितापूर्ण बनाया गया।अंग्रेज़ी विभाग की अध्यक्ष सुश्री निम्मी टोपनो, जो इस अवसर पर उपस्थित थीं, ने छात्रों को अंग्रेज़ी बोलने में संकोच न करने, नियमित अभ्यास करने तथा विभिन्न प्रमाणपत्रों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व और प्रोफाइल को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल कभी व्यर्थ नहीं जाते।कार्यक्रम में संकाय सदस्य अनामिका निशा रुंडा और लिपिका सुबीर भी उपस्थित रहीं। छात्र वक्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का समापन बी.कॉम (2023–27) की छात्रा साहेली बुर्ह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया तथा कहा कि उन्हें संचार कौशल और व्यक्तिगत विकास के व्यावहारिक उपाय सीखने को मिले।1