Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।
Vinay kumar giri
राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।1
- गोरखपुर: छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में लोकेशन: शाहपुर, गोरखपुर दिनांक: 02 नवंबर 2026 गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पुरानी बाइक दो, नई Bajaj बाइक या स्कूटर घर ले जाओ! शानदार ऑफर्स और एक्स्ट्रा हेलमेट फ्री साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर में मिल रहा है पुरानी बाइक पर एक्सचेंज वैल्यू, आकर्षक फाइनेंस विकल्प और आसान डाउन पेमेंट की सुविधा। 🎁 हमारी यह वीडियो देखकर गाड़ी खरीदने पर एक एक्स्ट्रा हेलमेट मुफ्त पाने का खास मौका! 📍साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर। #Bajaj #BajajBike #BikeExchange #Gorakhpur #SaiBajaj1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- 4 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा, सांसद रवि किशन ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। #RaviKishan #Gorakhpur #Padyatra #4November #सांसदरविकिशन #पदयात्रा #जनसंपर्क #भाजपा #GorakhpurNews #UPNews #ABCHindustan #BreakingNews #LatestNews #HindiNews1
- यातायात माह का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक, पूरे नवंबर चलेगा अभियान हेलमेट और सीट बेल्ट का करें प्रयोग, घर देर से पहुंचें लेकिन सुरक्षित पहुंचें : एसपी ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया। पुलिस कार्यालय परिसर से उन्होंने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र और यातायात प्रभारी परमहंस मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर माह में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि घर देर से पहुंचें, लेकिन सुरक्षित पहुंचें।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- पार्टी में गए युवक की पीटकर हत्या, जिला अस्पताल में फेंककर फरार गोरखपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया इलाके में रविवार रात गृह प्रवेश समारोह में गए एक युवक की पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने अमित मिश्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में फेंककर फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, अमित मिश्रा शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम कॉलोनी की लेन नंबर एक में अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहता था। रविवार रात वह बिछिया इलाके में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने अमित की पिटाई कर दी और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए।1