यातायात माह का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक, पूरे नवंबर चलेगा अभियान हेलमेट और सीट बेल्ट का करें प्रयोग, घर देर से पहुंचें लेकिन सुरक्षित पहुंचें : एसपी ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया। पुलिस कार्यालय परिसर से उन्होंने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र और यातायात प्रभारी परमहंस मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर माह में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि घर देर से पहुंचें, लेकिन सुरक्षित पहुंचें।
यातायात माह का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक, पूरे नवंबर चलेगा अभियान हेलमेट और सीट बेल्ट का करें प्रयोग, घर देर से पहुंचें लेकिन सुरक्षित पहुंचें : एसपी ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य
से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया। पुलिस कार्यालय परिसर से उन्होंने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र और यातायात प्रभारी परमहंस मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से दोपहिया वाहन पर तीन सवारी
न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर माह में जनजागरूकता
कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि घर देर से पहुंचें, लेकिन सुरक्षित पहुंचें।
- यातायात माह का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक, पूरे नवंबर चलेगा अभियान हेलमेट और सीट बेल्ट का करें प्रयोग, घर देर से पहुंचें लेकिन सुरक्षित पहुंचें : एसपी ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया। पुलिस कार्यालय परिसर से उन्होंने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र और यातायात प्रभारी परमहंस मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर माह में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि घर देर से पहुंचें, लेकिन सुरक्षित पहुंचें।4
- थाना परिसर महुली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित क्षेत्राधिकारी ने दिया आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर, आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में आज 02.11.2026 क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक की उपस्थिति में थाना परिसर महुली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना क्षेत्र में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान सभी को शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान प्रतिमा स्थापना, पूजा-पंडालों एवं लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करने, पूजा-पंडालों में सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने तथा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, अशोभनीय अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत एवं संगीत का प्रसारण न करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।2
- राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।राष्ट्रवादी पार्टी नया विकल्प नई सोच।1
- एडीएम व एएसपी द्वारा दीपावली पर्व को लेकर किया गया वाहनो से फ्लैग मार्च संवेदनशील स्थलों एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों का लिया गया जायजा मेंहदावल, संतकबीरनगर। सोमवार को आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजन पर्व के दृष्टिगत एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन मे एडीएम सत्यप्रकाश एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह द्वारा एसडीएम खलीलाबाद सीओ मेहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख कस्बाई क्षेत्रों में वाहन से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान तरकुलवा, लेदुआ महुआ, अमरडोभा, बुदहिया बाजार सहित विभिन्न नवस्थापित मूर्ति स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बखिरा, चौकी प्रभारी कस्बा बखिरा, चौकी प्रभारी राजेडीहा, चौकी प्रभारी दुर्गजोत सहित थाना एवं चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा। उच्चाधिकारियों द्वारा मूर्ति स्थापना स्थलों एवं विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने तथा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा अपील की गई कि त्योहार को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, निगरानी एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- गोरखपुर: छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में लोकेशन: शाहपुर, गोरखपुर दिनांक: 02 नवंबर 2026 गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पुरानी बाइक दो, नई Bajaj बाइक या स्कूटर घर ले जाओ! शानदार ऑफर्स और एक्स्ट्रा हेलमेट फ्री साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर में मिल रहा है पुरानी बाइक पर एक्सचेंज वैल्यू, आकर्षक फाइनेंस विकल्प और आसान डाउन पेमेंट की सुविधा। 🎁 हमारी यह वीडियो देखकर गाड़ी खरीदने पर एक एक्स्ट्रा हेलमेट मुफ्त पाने का खास मौका! 📍साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर। #Bajaj #BajajBike #BikeExchange #Gorakhpur #SaiBajaj1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2026” का उद्घाटन करते हुए यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट*1