मध्य प्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील स्थित ग्राम बारी में शनिवार शाम सड़क मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता गोविंद सिंह (पिता भैयालाल सिंह) द्वारा कमिश्नर के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार आर.डी. साकेत, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते, राजस्व अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच व विधिवत सीमांकन में पाया गया कि संबंधित पक्ष का वैध रकबा लगभग 22.5 डिसमिल था, जबकि सड़क मार्ग की शासकीय भूमि पर लकड़ियां व अन्य सामग्री रखकर कुल 27 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बन गया। इस दौरान राहुल और गणेश पटेल के बीच भी विवाद हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। तहसीलदार के अनुसार, कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- चित्रकूट स्थित मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। सड़क पार कर रहे इस टाइगर को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने वीडियो में कैद कर लिया। सड़क पर टाइगर की चहलकदमी का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सभी छात्रों को सादर आमंत्रित किया गया है।1
- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत मैहर के पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर शनिवार को कृषि उपज मंडी घुनवारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर, एएसआई मीना धुर्वे, कांस्टेबल सचिन बागरी और कांस्टेबल दिनेश अनसोलिया की मौजूदगी में अमदरा पुलिस ने किसानों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और नशा न करने की शपथ दिलाई गई।1
- सतना जिले के मैहर स्थित देवी धाम में पुलिस की नाक के नीचे ही खुलेआम शराब की पैकारी का कारोबार चल रहा है। इस तरह पुलिस की मौजूदगी के बावजूद धड़ल्ले से हो रही शराब पैकारी को लेकर पुलिस की कार्यशैली और उसकी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।2
- मध्य प्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील स्थित ग्राम बारी में शनिवार शाम सड़क मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता गोविंद सिंह (पिता भैयालाल सिंह) द्वारा कमिश्नर के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार आर.डी. साकेत, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते, राजस्व अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच व विधिवत सीमांकन में पाया गया कि संबंधित पक्ष का वैध रकबा लगभग 22.5 डिसमिल था, जबकि सड़क मार्ग की शासकीय भूमि पर लकड़ियां व अन्य सामग्री रखकर कुल 27 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासनिक टीम ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बन गया। इस दौरान राहुल और गणेश पटेल के बीच भी विवाद हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। तहसीलदार के अनुसार, कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मैहर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने देश की परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की गई है। इसके साथ ही पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, शिक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई करने तथा छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं और पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट मांग की गई है कि शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए और यदि जांच में किसी छात्र की मृत्यु आंदोलन से संबंधित पाई जाती है, तो पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा NEET UG और JEE Main सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व सुरक्षित प्रणाली लागू करने, परीक्षा शुल्क पूरी तरह समाप्त करने, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, समयबद्ध भर्ती करने, नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त करने तथा सभी अभ्यर्थियों के प्रांतांक सार्वजनिक करने की बात कही गई है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष एड. विक्रम सूर्यवंशी ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती धांधली ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, इसलिए सरकार को अभ्यर्थियों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक विश्वास को बहाल करने के लिए त्वरित कदम उठाने चाहिए। वहीं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने सरकार की नीतियों को छात्र-छात्राओं के हितों के विपरीत बताया। इस दौरान संजीत वर्मा, प्रदीप सूर्यवंशी, दिलीप साकेत, सूरज सूर्यवंशी, विशाल प्रदीप, रामप्रकाश कोल, महेंद्र कोल, रोशनी दीपांकर, दीपक प्रजापति, विजय चौधरी, अजय साकेत, शेखर साकेत और प्रवेश निराला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- मैहर स्थित प्रसिद्ध माँ शारदा मंदिर में बाढ़ आने का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे मैहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने पूरी तरह से असत्य और भ्रामक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैहर में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है और न ही इतनी अधिक बारिश हुई है। पुलिस के अनुसार, मैहर नगर की छवि खराब करने की नीयत से इस वीडियो को एआई (AI) की मदद से तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस फर्जी वीडियो के सामने आने के बाद सीएसपी महेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक और अपुष्ट वीडियो पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- मध्य प्रदेश के सतना में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।2