logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात का रूरा सामुदायिक केंद्र बना दलालों का अड्डा रूरा कानपुर देहात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दलालों का अड्डा जानकारी के अनुसार रूरा स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से दवा के नाम पर जांच के नाम पर होती है वसूली

1 day ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

कानपुर देहात का रूरा सामुदायिक केंद्र बना दलालों का अड्डा रूरा कानपुर देहात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दलालों का अड्डा जानकारी के अनुसार रूरा स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से दवा के नाम पर जांच के नाम पर होती है वसूली

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के बैनर तले हरी सब्जी मंडी संगठन का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्रा एवं महामंत्री पद पर हेमचंद्र कुशवाह को सर्वसम्मत से चुना गया। इसके उपरांत 21 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। लगातार 15 सालों से अध्यक्ष रहे संजय शुक्ला ने नव निर्वाचित टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुटके जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अमर बिश्नोई के नेतृत्व में हरी सब्जी मंडी का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदों के पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति बनी। संरक्षक मंडल में गोवर्धन अवस्थी, प्रभाकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, हामिद राइन एवं शन्नू तिवारी को शामिल किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद को बनाया गया। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीपाल सिंह पाल, प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद बबलू, विवेक तिवारी, सुनील कश्यप, मुलायम सिंह कुशवाहा को सौंपी गई। सभी 21 सदस्यीय टीम को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इसके उपरांत उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मयंक शुक्ला, कपिल पोरवाल, अमरचंद बिश्नोई, भानु राजपूत सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के बैनर तले हरी सब्जी मंडी संगठन का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्रा एवं महामंत्री पद पर हेमचंद्र कुशवाह को सर्वसम्मत से चुना गया। इसके उपरांत 21 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। लगातार 15 सालों से अध्यक्ष रहे संजय शुक्ला ने नव निर्वाचित टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुटके जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई एवं अमर बिश्नोई के नेतृत्व में हरी सब्जी मंडी का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदों के पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति बनी। संरक्षक मंडल में गोवर्धन अवस्थी, प्रभाकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, हामिद राइन एवं शन्नू तिवारी को शामिल किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार निषाद को बनाया गया। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीपाल सिंह पाल, प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद बबलू, विवेक तिवारी, सुनील कश्यप, मुलायम सिंह कुशवाहा को सौंपी गई। सभी 21 सदस्यीय टीम को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इसके उपरांत उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर है किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मयंक शुक्ला, कपिल पोरवाल, अमरचंद बिश्नोई, भानु राजपूत सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर औरैया से जहाँ पर अनुज दीक्षित के द्वारा pcs परीक्षा पास करके अपने शहर का नाम व अपनी माता पिता का नाम रोशन किया इसी उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार कक्ष मे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिन्दन किया
    4
    खबर औरैया से जहाँ पर अनुज दीक्षित के द्वारा pcs परीक्षा पास करके अपने शहर का नाम व अपनी माता पिता का नाम रोशन किया इसी उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार कक्ष मे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिन्दन किया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार
औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया
आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ok
    1
    ok
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सिपाही को दी अंतिम विदाई, सपा विधायक रहे मौजूद
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरपाल पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, बरेली में सिपाही के पद पर तैनात थे और पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बताया गया कि गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को बताया और कमरे में जाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव रूपपुर लाया गया। शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। परिजनों के अनुसार वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में दो पुत्र शिवा (16 वर्ष) और छोटू (10 वर्ष) हैं। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत! माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर… छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है! कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल? एक घर का चिराग बुझा… मां-बाप का सहारा छिना… पूरा गांव गम में डूबा… स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर! सवालों की बौछार आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक? कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम? कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी
    1
    जालौन में फिर रफ्तार का कहर—उरई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में दर्दनाक मौत!
माधौगढ़ के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी को अज्ञात वाहन ने मारी इतनी भीषण टक्कर कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर…
छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर हुआ खौफनाक हादसा
पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दिखाई मानवता, खुद रुककर कराई मदद
एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, लेकिन रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम
यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं… सिस्टम पर बड़ा सवाल है!
कब रुकेगी ये बेलगाम रफ्तार? कब पकड़े जाएंगे ये हिट एंड रन वाले कातिल?
एक घर का चिराग बुझा…
मां-बाप का सहारा छिना…
पूरा गांव गम में डूबा…
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश—कहते हैं इस मार्ग पर पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, लेकिन प्रशासन अब तक बेखबर!
सवालों की बौछार
आखिर कब लगेगा रफ्तार पर ब्रेक?
कब होगा सड़कों पर सुरक्षा का इंतजाम?
कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन जिसने छीनी एक जिंदगी?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी—अज्ञात वाहन की तलाश जारी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.